Chandra Raj Singhvi
ExMember of National Executive BJP
Ex Secy AICCI
NCSUI-El.President
Ex- Cab.Minister
EX V.P -BJP
five decades of political journey
having served several political parties,associated with leaders and held government positions...
22/09/2026
में अद्वितीय खेल कौशल और अद्भुत जज्बे का प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर देश का मान बढ़ाया है। 🥇
हाल ही में एशिया कप का खिताब जीतने के बाद यह स्वर्णिम सफलता हमारी बेटियों के निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण का प्रमाण है।
अथक परिश्रम से पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाली समस्त टीम को इस ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं! 🇮🇳
22/09/2026
ॐ नारायणाय विद्महे,
वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
आप सभी को पावन पर्व “जल झूलनी एकादशी” डोल ग्यारस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
चराचर जगत के पालनहार, भगवान श्री हरि विष्णु की कृपा हम सभी पर बनी रहे, सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना है।
21/09/2026
प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाली वीरांगना माँ अमृता देवी बिश्नोई एवं 363 प्रकृति-प्रेमी बलिदानियों को खेजड़ली बलिदान दिवस पर कोटिशः नमन!
उनका अद्वितीय त्याग और साहस आज भी हमें वृक्षों की रक्षा, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित करता है।
21/09/2026
अखंड विश्वास, अटूट आस्था और लोक संस्कृति के प्रतीक पारंपरिक महापर्व तेजा दशमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सत्य, वचनबद्धता और गौ-सेवा की आदर्श मूरत वीर तेजाजी महाराज का जीवन हम सभी को सदैव धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
#तेजा_दशमी
21/09/2026
सामाजिक समरसता के प्रतीक, जन-जन के आराध्य लोकदेवता बाबा रामदेव जी की जयंती (दशमी) की हार्दिक शुभकामनाएं।
बाबा रामदेव जी ने समाज से भेदभाव मिटाकर सेवा, प्रेम और समानता का मार्ग दिखाया। आइए, उनके आदर्शों और लोक-कल्याणकारी शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात कर सशक्त और समृद्ध समाज के निर्माण का संकल्प लें।
17/09/2026
सामाजिक समरसता के प्रतीक, लोकदेवता भगवान श्री देवनारायण जी की पावन 'भादवी छठ' की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भगवान श्री देवनारायण जी के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, प्रदेश में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना निरंतर प्रगाढ़ हो तथा राजस्थान विकास और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही मंगलकामना है।
17/09/2026
शिल्प, वास्तुकला और तकनीकी कौशल के अधिष्ठाता देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की पावन जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान विश्वकर्मा जी से प्रार्थना है कि हमारे प्रदेश को निरंतर उन्नति, समृद्धि और नव-सृजन की राह पर अग्रसर रखें।
17/09/2026
आधुनिक एवं विकसित भारत के प्रणेता, विश्व पटल पर माँ भारती का गौरव पुनर्स्थापित करने वाले यशस्वी एवं कर्मठ प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
आपके कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में ‘आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत’ का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है। साथ ही, देश विकास, नवाचार, सुशासन एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करते हुए विकसित भारत के विराट संकल्प की ओर दृढ़ता से अग्रसर है।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं ऊर्जावान जीवन की मंगलकामना करता हूं।
16/09/2026
अद्भुत, अलौकिक, दिव्य एवं भव्य आयोजन!
श्री 1008 पार्श्वनाथ जिन मंदिर, नागेश्वर धाम के विशाल प्रांगण में जैन इतिहास में सर्वप्रथम 1008 फणों वाली सेवा नो-फूट की श्री पार्श्वनाथ भगवान की नूतन प्रतिमा का लेकरार्पण एवं महाअभिषेक आयोजित होने जा रहा है।
🪷 दिनांक: शनिवार, 26 सितंबर 2026
🕘 समय: प्रातः 09:00 बजे
📍 स्थान: श्री 1008 पार्श्वनाथ जिन मंदिर, नागेश्वर धाम
इस पावन अवसर पर धर्मप्रेमी बंधु-सज्जनों की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहभागिता सादर अपेक्षित है।
जय जिनेंद्र!
#श्रीपार्श्वनाथ #महाअभिषेक #नागेश्वरधाम #जैनधर्म #जयजिनेंद्र #जैनसमाज #धर्म_आराधना
Category
Website
Address
Ganpati Enclave
Jaipur
302006
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Chandra Raj Singhvi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.