News Rajasthan
अब होगी हर मुद्दे पर बात न्यूज़ राजस्थान
06/08/2026
News:- अमृतसर में ससुराल से आई बहन पर छोटे भाई ने कथित तौर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। CCTV में 15 सेकेंड में कई वार दिखाई दिए। हमले में महिला की टांग फ्रैक्चर हो गई। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर पीड़िता के बयान के बाद कार्रवाई की बात कही है।
क्या ‘राधा’ नाम का जाप शास्त्रसम्मत है? संत रामपाल जी के अनुयायी ने बताया गीता का प्रमाण | News Rajasthan
03/08/2026
इंडोनेशिया के मादुरा द्वीप के पास रविवार सुबह एक फेरी बोट में आग लगने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग लापता हैं। फेरी में 271 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। अब तक 225 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है और लापता लोगों की तलाश जारी है।
01/08/2026
CBS की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और इजराइल ईरान के ऊर्जा ढांचे पर बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं। ट्रम्प ने ईरान पर कड़ा रुख अपनाने की बात कही, जबकि ईरान ने किसी भी हमले का जवाब अमेरिकी और इजराइली ठिकानों पर देने की चेतावनी दी है।
31/07/2026
नागौर के डेगाना में नेशनल हाईवे-458 पर स्कॉर्पियो और वैगनआर की आमने-सामने टक्कर में कृषि पर्यवेक्षक सुशीला माली और एडवोकेट भवानी सिंह की मौत हो गई। भवानी के पिता एवं सहायक कृषि अधिकारी नंदसिंह घायल हुए। पुलिस के अनुसार, हादसा रॉन्ग साइड से आई वैगनआर की टक्कर से हुआ।
30/07/2026
News:- लोकसभा ने पेपर लीक रोकने के लिए संशोधन विधेयक ध्वनि मत से पारित कर दिया। नए कानून के तहत दोषियों को अधिकतम 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माने का प्रावधान होगा। वहीं, राज्यसभा ने वंदे मातरम् के अपमान को दंडनीय अपराध बनाने वाला विधेयक भी पास कर दिया, जिसमें 3 साल तक की सजा का प्रावधान है।
28/07/2026
कोटा में चलती बस में युवती से कथित छेड़छाड़ के आरोप में सब इंस्पेक्टर सुरेश चंद शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर नयापुरा थाने में छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पाली में 17 दिन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना, मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी | News Rajasthan
26/07/2026
हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की जजान स्थित अरामको रिफाइनरी पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। सोशल मीडिया पर आग और धुएं के वीडियो सामने आए हैं। हालांकि, सऊदी सरकार और अरामको ने अब तक किसी बड़े नुकसान या सीधे मिसाइल लगने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
26/07/2026
चित्तौड़गढ़ जिला जेल में बंद अजयराज सिंह हत्याकांड के आरोपियों का नशा, डांस और दाल-बाटी पार्टी करते वीडियो वायरल हुआ। जांच में जेल से दो मोबाइल बरामद हुए। जेल प्रशासन ने 8 बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया और मोबाइल जेल पहुंचने की जांच शुरू कर दी।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Jaipur