RERA Rajasthan
Follow us for updates, insights, and key initiatives. rera.rajasthan.gov.in
Official handle
RERA Rajasthan regulates and promotes the real estate sector in the state, ensuring transparency, and protecting the rights of all stakeholders.
28/09/2026
घर या प्रॉपर्टी में निवेश एक बड़ा और अहम फैसला होता है। ऐसे में सही जानकारी के साथ आगे बढ़ना जरूरी है।
खरीदारी से पहले यह सुनिश्चित करें कि प्रोजेक्ट RERA में पंजीकृत है—ताकि आपका निर्णय सुरक्षित और भरोसेमंद हो| |
www.rera.rajasthan.gov.in
Brochure में कुछ और था… तो Project में कुछ और क्यों?
Property की booking से पहले सिर्फ brochure पर भरोसा न करें। इन बातों की जानकारी जरूर लें—
✔️ Project का मंजूर नक्शा क्या है?
✔️ क्या project में कोई बदलाव किया गया है?
✔️ क्या उस बदलाव के लिए खरीदारों की सहमति जरूरी है?
Property खरीदते समय brochure के साथ project की सही और पूरी जानकारी भी देखें।
सोच-समझकर खरीदें। जानकारी के साथ आगे बढ़ें।
अगर बिल्डर ने जो वादा किया था, वो पूरा नहीं किया, तो चिंता की कोई बात नहीं। RERA Rajasthan आपके अधिकारों की सुरक्षा करता है।
अपने हक़ के लिए शिकायत दर्ज करें और न्याय पाएं।
https://rera.rajasthan.gov.in/
13/09/2026
रेरा ना सिर्फ खरीददारों बल्कि प्रमोटर्स की साख को भी मज़बूत करता है। अगर आपका प्रोजेक्ट 500 वर्गमीटर से बड़ा या 8 से ज़्यादा फ्लैट, प्लॉट या अन्य कोई उपयोग की यूनिट्स शामिल हैं - तो रेरा में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
ऐसा न करने पर प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत का 10% जुर्माना, 3 साल तक की जेल संभव है।
www.rera.rajasthan.gov.in
12/09/2026
सपनों का घर लेने से पहले कागजात पक्का करें
10 % एडवांस के बाद Agreement for sale करवाना न भूलें।
www.rera.rajasthan.gov.in
11/09/2026
प्रॉपर्टी खरीदना एक बड़ा फैसला है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं।
RERA Registration की जाँच करें, केवल विज्ञापन पर निर्भर न रहें और सभी चार्जेज़ व दस्तावेज़ों को ध्यान से समझें।
निवेश से पहले जाँच करें, फिर निर्णय लें।
www.rera.rajasthan.gov.in
05/09/2026
RERA में तिमाही रिपोर्ट जमा करते समय निर्माण कार्य की प्रगति के साथ ही प्रोजेक्ट की वित्तीय स्थिति, रेरा बैंक अकाउंट स्टेटमेंट, वित्तीय राशि का स्रोत, सुविधाओं की समय सीमा और निर्माण स्थल की जियो टैग तस्वीरें भी अपडेट करना ज़रूरी है।
समय पर सही और पूरी जानकारी अपलोड करने से प्रोजेक्ट रिकॉर्ड पारदर्शी रहते हैं और रिपोर्टिंग प्रक्रिया भी आसान बनती है।
www.rera.rajasthan.gov.in
27/08/2026
RERA के तहत खरीददारों से प्राप्त राशि का 70% हिस्सा प्रोजेक्ट के Separate Escrow Account में रखा जाता है।
इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि खरीददारों का पैसा उसी प्रोजेक्ट के निर्माण और विकास में उपयोग हो।
RERA के ऐसे प्रावधान रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देते हैं।
www.rera.rajasthan.gov.in
अगर आपने RERA रजिस्टर्ड फ्लैट, प्लॉट या अन्य कोई प्रॉपर्टी खरीदी है और समय पर पजेशन या अन्य कोई सुविधा नहीं मिली है, तो RERA में शिकायत दर्ज करें।
RERA में शिकायत कैसे दर्ज करें और कौन-से दस्तावेज़ आवश्यक हैं, इसकी पूरी प्रक्रिया आसान स्टेप्स में देखें।
🎥 पूरी प्रक्रिया देखने के लिए YouTube वीडियो:
https://youtu.be/qFLka0B0oDk
26/08/2026
RERA सिर्फ घरों तक सीमित नहीं है।
यह कमर्शियल प्रोजेक्ट्स पर भी लागू होता है। इसलिए निवेशकों को दोनों तरह के निवेश में अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।
https://rera.rajasthan.gov.in/
Category
Website
Address
2nd & 3rd Floor, RSIC Wing, Udyog Bhawan, Tilak Marg, C-Scheme
Jaipur
302005
Opening Hours
| Monday | 9am - 6pm |
| Tuesday | 9am - 6pm |
| Wednesday | 9am - 6pm |
| Thursday | 9am - 6pm |
| Friday | 9am - 5pm |
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when RERA Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.