AIKS Rajasthan

AIKS Rajasthan

Share

हर गांव में किसान सभा : हर किसान,किसान सभा में।। किसानों,मजदूरों और अन्य मेहनतकश जनता के हितों के लिए संघर्ष।

30/09/2026

अनूपगढ़ | अनूपगढ़,घड़साना में पानी की माँग को लेकर लम्बे समय से चलत रहे आंदोलन पर किसान सभा की प्रतिक्रिया।

गुरचरण सिंह मौड़
(AIKS राज्य महासचिव)

17/09/2026

किसान सभा धरने पर, ग्रेटर नॉएडा प्राधिकरण की आगामी तालाबंदी

क्या है मांगे?

17/09/2026

चूरू जिले के भानीपुरा तहसील के गांव खेजड़ा में 765 kv हाइटेंशन लाइन
पॉवर ग्रेड कंपनी ने पुलिस प्रशासन को लाकर किसान को डराया
किसान ने किसान सभा को याद किया किसान सभा के लीडर जाकर पूरे पुलिस जाब्ते ओर पॉवर ग्रेड के तमाम लोगों को खेत से बाहर किया ओर उचित मुआवजे के लिए डटे रहे काम शुरू किया उसको बंद करवा दिया
पुलिस को ओर तमाम अफसरों को खाली हाथ लौटना पड़ा
शाम को SDM सरदारशहर के साथ वार्ता हुई जिसमें तय हुआ कि नुकसान का नापतोल फिर होगा और टेबल पर वापिस वार्ता होगी
जब तक कोई सहमति नहीं बनती काम नहीं होगा
किसान सभा की ये लड़ाई जीत की ओर है

Photos from AIKS Rajasthan's post 17/09/2026

लूनकरणसर(बीकानेर) | आज अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी लूनकरणसर के नेतृत्व में सिंचाई पानी आन्दोलन प्रथम चरण के समर्थन में कंवर सैन लिफ्ट नहर क्षेत्र के किसानो की महापंचायत लूनकरणसर के हनुमान मंदिर धर्मशाला मैन बाजार में किसान नेता लालचंद भादू की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमे सिचाई पानी आन्दोलन के अगवा किसान नेता शोपतराम मेघवाल, पृथ्वीराज बुडा़निया व उनकी पूरी टीम आन्दोलन में समर्थन जुटीने के लिए उपस्थित हुए। सभा को संम्बोधित करते हुए हुए कहा की डेम में पर्याप्त पानी होते हुए फसलो को बर्बाद किया है उसका दोषी कोई है तो चीफ इंजिनियर हनुमानगढ के प्रदीप रस्तोगी है। वृतमान में डेम लेवल 1372 फिट है। वही उन्होने बताया सन-2021 में 1350 फिट पानी में 6 बारी पानी दिया था आज तीन बारी के देने का हवाला प्रदीप रस्तोगी कर रहा है। इस लिए प्रथम चरण के किसानो को एक जुट होकर संघर्ष करने की बात कही किसान नेता शोपतराम मेघवाल ने 21 सितम्बर को अनूपगढ में प्रस्तावित महापड़ाव में शामिल होने की अपील की। किसान नेता लालचंद भादू ने बताया कि हर चक ढाणीयों से अपने नीजी वाहनों से अनूपगढ महापड़ाव में शामिल होने का फैसला करते हुए सभी उपस्थित कसानो की ओर से समर्थन देने का पूरा भरोसा दिलाया।
इस दौरान बड़ी संख्या किसान सभा में शामिल हुवे । सभा का संचालन रघुवीर सिंगाठीया ने किया व मंच से किसान सभा के तहसील सचिव रामप्रताप पटीर, तोलाराम गोदारा, महेन्द्र दूगेसर, रामरख मुण्ड , धर्मवीर गोदारा, हरीगर गोस्वामी, भंवरलाल शर्मा, रिछपाल गोदारा, जगदिश ज्याणी, सत्यपाल प्रजापत, मोहनलाल खूड़ीया, एडवोकेट महीपाल सारस्वत, मिलाप बोथरा, ने संबोधित किया। उसके बाद 6 सुत्रीय मांगो का ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में उपस्थित तहसीलदार महोदय् जी को सोंपा। व तूरंत प्रभाव से समाधान करवाने की पूर्व जोर तरीकें से बात रखी । व आन्दोलन की चेतावनी भी दी

17/09/2026

फतेहपुर | आज उपखण्ड अधिकारी फतेहपुर को विभिन्न माँगो को लेकर दिया ज्ञापन।
कॉमरेड रामप्रसाद जांगिड,हेमेन्द्र महला, आबिद हुसैन के नेतृत्व में दिया ज्ञापन।

क्रॉपकटिंग खसरो की सूची मय कासत्कार शहित पंचायत मुख्यल्यो पर चस्पा करे ! क्रॉपकटिंग के समय संबंधित अधिकारियो, कृषि प्रवेक्ष, हल्का पटवारी,, बीमा कम्पनी का कर्मचारी की उपस्थिति सुनिश्चित करे

फाइनल क्रॉपकटिंग के समय उत्पाद का नाप तोल कार्य स्थल पर ही करे तथा वीडियो ग्राफ़ी की यवस्था सुनिश्चित करे
गावों में अना वृस्टि के कारण 80%
फ़सल चौपट हो चुकी है

17/09/2026

फतेहपुर(सीकर) | साइबर फ्रॉड को लेकर शेखिसर कल्याणपुरा फतेहपुर शहर से सैकड़ों खाते धारक पहुचें सदर व कोतवाली थाना।कॉमरेड कपिल राव और कॉमरेड कैलाश के नेतृत्व में यह एक जगे का मामला नहीं है राजस्थान में बहूँत से गांवो में हो रहा है सरकार इस पर संज्ञान ले और दोषियों के खिलाफ करवाई करे।

07/09/2026

अखिल भारतीय किसान सभा व खेत और ग्रामीण मजदूर यूनियन राजस्थान।

चूरू के हमीरवास थाने पर पुलिस द्वारा निर्दोष महिलाओं और ग्रामीणों पर बर्बर लाठी चार्ज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ शक्त कार्यवाही हो:— किसान सभा ====================अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य अध्यक्ष मंगल सिंह मांडोता और राजस्थान खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के राज्य महासचिव राम रतन बगड़िया ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर चुरू जिले के हमीरवास थाने पर शांतिपूर्वक धरना दे रही महिलाओं और ग्राम वासियों पर किए गए भयंकर लाठी चार्ज की अखिल भारतीय किसान सभा और खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन राजस्थान कड़े शब्दों में निंदा करती है और राज्य सरकार से मांग करती है कि निर्दोष ग्रामीणों पर बर्बर लाठी चार्ज करने वाले अधिकारियों पर तुरंत कार्यवाही की जाए! दरअसल राजस्थान की भाजपा सरकार के निरंकुश शासन में लम्बे समय से लगातार बच्चियों के अपहरण हो रहे हैं ! पुलिस और सरकार कोई कार्यवाही कर नहीं रही है जिससे क्रोधित ग्रामीणों और महिलाएं लगातार हमीरवास थाने पर धरना दे रहे थे ! आज बिना किसी उकसावे के पुलिस के अधिकारियों ने महिलाओं और ग्रामीणों पर बर्बर लाठी चार्ज कर सैकड़ो महिलाओं और ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया! अखिल भारतीय किसान सभा और खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन राजस्थान सरकार से मांग करती है कि तुरंत दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए तथा अपहर्त बच्चियों की शीघ्र खोज की जाए ! अन्यथा अखिल भारतीय किसान सभा और खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन पुलिस और सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन करेगी!

31/08/2026

डीडवाना 📍

बांगड़ कॉलेज की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग

SFI ने बांगड़ महाविद्यालय डीडवाना की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण कार्य को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में खसरा नंबर 1897 व 1895/2902 में चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल बंद करवाने और भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की गई। SFI के पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश गोदारा ने भूमाफियाओं पर कॉलेज की भूमि पर कब्जे का आरोप लगाया। किसान सभा के जिला महासचिव एडवोकेट रामचंद्र रणवा ने चेतावनी दी कि दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो SFI व किसान सभा आंदोलन करेगी।

31/08/2026

सीकर,राजस्थान 📍

आज जयपुर कूच : पूरे राजस्थान के ट्रैक्टर-ट्रॉली किसानों की ऐतिहासिक जीत!
आज राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली किसान जयपुर कुच और अपनी एकता व संघर्ष की ताकत किसानों के इस मजबूत आंदोलन और एकजुटता के परिणामस्वरूप पूरे राजस्थान के ट्रैक्टर-ट्रॉली किसानों की बड़ी जीत हुई है। AIKS राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद कॉमरेड अमराराम के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार के साथ वार्ता की, जिसमें किसानों की प्रमुख मांगों पर महत्वपूर्ण सहमति बनी।
• जीपीएस और फास्ट ट्रैक को हटाने पर सहमति बनी।
• अब कोई भी अधिकारी किसान की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरलोड के नाम पर चालान नहीं करेगा।
• किसानों को बेवजह परेशान करने वाली व्यवस्थाओं पर रोक लगाने को लेकर सहमति बनी।
यह जीत किसी एक जिले की नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान के ट्रैक्टर-ट्रॉली किसानों की एकता व संघर्ष की जीत है।
AIKS राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद कॉमरेड अमराराम ने कहा- आने वाले समय में इसी मजबूत एकता को बरकरार रखते हुए पूरे राजस्थान में किसान आंदोलन और संघर्ष को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
एकता • संघर्ष • जीत
किसान एकता जिंदाबाद!

Website

Address


Majdoor-Kisan Bhawan, Hatwada Road
Jaipur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AIKS Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Jaipur.