CITU Rajasthan
The official Face book page of the CITU State committee Rajasthan
18/07/2026
झारखंड रांची में 17 से 19 जुलाई को सीटू की वर्किंग कमेटी की मीटिंग शुरू हुई है। राजस्थान से कामरेड बीएस राणा प्रदेश महामंत्री सीटू इसमें भाग ले रहे हैं।
17/07/2026
*अखिल भारतीय किसान सभा, सीटू, राजस्थान खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन*
_जिला - हनुमानगढ़_
*दिनांक: आज, 17JULY 2026*
---
*किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ हनुमानगढ़ में विशाल संयुक्त कन्वेंशन संपन्न ** सीटू प्रदेश अध्यक्ष कामरेड भंवर सिंह शेखावत ने कन्वेंशन का उद्घाटन किया किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक कामरेड पेमाराम* ने कन्वेंशन का समापन किया
*10 अगस्त को देशभर में किसान-मजदूर जेल भरो आंदोलन का ऐलान*
*हनुमानगढ़।* अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र सीटू और राजस्थान खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में आज हनुमानगढ़ की अग्रसेन धर्मशाला में जिला स्तरीय कन्वेंशन संपन्न हुआ। कन्वेंशन में सैकड़ों किसान, मजदूर और ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
*कन्वेंशन के मुख्य बिंदु:*
*1. किसान विरोधी कानूनों पर हमला - कॉ. पेमाराम*
किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक *कॉ. पेमाराम* ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार किसानों के हितों पर हमला कर रही है। पहले तीन काले कानून लाए, जनता और किसानों के संघर्ष से वापस लेने पड़े। अब बीज विधेयक और ट्रेड बिल लेकर आई है जो खेत और किसान की मौत है। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार न तो स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर रही है और न ही किसानों को MSP पर फसल बिक रही है। किसान लगातार कर्ज में डूब रहा है और आत्महत्या को मजबूर है। अब किसान आत्महत्या नहीं करेगा, संघर्ष करेगा।
*घोषणा:* 10 अगस्त को पूरे देश में किसान-मजदूर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा और किसान-मजदूर विरोधी नीतियों को वापस करवाया जाएगा।
*2. मनरेगा खत्म करने की साजिश - कॉ. दुर्गा स्वामी*
राजस्थान खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष *कॉ. दुर्गा स्वामी* ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण मजदूरों के लिए बने कानूनों पर लगातार हमला कर रही है। मनरेगा की जगह GRAM-ROZGAR एक्ट लाकर मनरेगा को खत्म करने की साजिश है। इस कानून में काम की गारंटी नहीं है। सरकार कभी भी 2 महीने काम बंद कर सकती है।
2026 में लगभग सभी जगह मनरेगा और GRAM-ROZGAR का काम बंद है। ग्रामीण रोजगार का आधार खत्म किया जा रहा है। 60% खर्च राज्य सरकारों पर डाल दिया गया है जबकि राज्य सरकारों का बजट घाटे में है। ऐसे में GRAM-ROZGAR का काम शुरू होना संभव नहीं है।
उन्होंने आमजन से सड़कों पर उतरकर मिलकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
*3. मजदूर विरोधी 4 लेबर *कोड - कॉ. भंवर सिंह*शेखावत
सीटू के प्रदेश अध्यक्ष *कॉ. भंवर सिंह*शेखावत ने कहा कि* केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 4 लेबर कोड मजदूरों को आवाज उठाने और हड़ताल करने के अधिकार से वंचित कर रहे हैं। मजदूरों के वेतन और जीवन की कोई सुरक्षा नहीं है। सरकार कॉरपोरेट के दबाव में मजदूर विरोधी कानून लागू कर रही है। अब समय आ गया है कि हम जागें और मजदूर विरोधी कानूनों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ें।
*समापन:* कन्वेंशन का समापन *कॉ. आत्मा सिंह* ने किया।
कन्वेंशन में वक्ताओं ने कहा कि जब तक किसान-मजदूर विरोधी नीतियां वापस नहीं होतीं, संघर्ष जारी रहेगा। *कन्वेंशन में शेर सिंह शाक्य* सखी रोहिताश सोलंकी बसंत सिंह जगजीत सिंह जग्गी मनीराम मेघवाल पहलाद बहलोल नगर सुरेश स्वामी गोपाल गुरदेव सिंह बग्गा सिंह श्याम लाल बिंटू राम सिंह अमर जीत विनोद मावर,वेद मक्कासर सुरेश जोडकिया जगदीश यादव सोपत राम संदीप बरुण बिश्नोई सुरेंद्र शर्मा बलराम स्वामी मेवाराम कृपाराम अमरजीत रामचंद्र महिला समिति की अध्यक्ष सरबजीत कौर रिछपाल सिंह राठौड़ गुरु प्रेम सिंह सुल्तान खान नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष देवीलाल आदि उपस्थित
---*
12/07/2026
पेयजल, महंगाई, स्मार्ट मीटर, लेबर कोड, कर्जा माफी एवं वीबी राम जी को लेकर 10 अगस्त को कलेक्ट्रेट का घेराव व जेल भरो।
----------------------------
केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां जन विरोधी - पेमाराम
------------------------------
सीकर, सीआईटीयू, किसान सभा एवं खेत मजदूर यूनियन का संयुक्त कन्वेंशन आज किशन सिंह ढाका स्मृति भवन में मंगल सिंह, सुभाष नेहरा व पूरण सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कन्वेंशन का उद्घाटन करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक कामरेड पेमाराम ने कहा कि केंद्र सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा के साथ किए गए समझौते को आज तक लागू नहीं किया गया है। 13 महीनो तक चले संघर्ष में 750 से ज्यादा किसानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी, जिसके बाद मोदी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करते हुए एमएसपी पर फसलों की खरीद का कानूनी गारंटी देने का कानून बनाने व खाद बीज की सब्सिडी बढ़ाने का समझौता किया था। लेकिन केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करने की नीति पर आगे बढ़ रही है और इस समय अमेरिका के साथ एक ट्रेड डील की ओर बढ़ रही है। यह समझौता हो जाने से भारतीय खेती - किसानी पूर्णतया बर्बाद हो जाएगी। अमेरिका से आने वाली कपास पर व अन्य खाद्य जिंसों पर कोई ड्यूटी नहीं रहेगी जबकि अमेरिका ने भारत के सभी सामानों पर 18% ड्यूटी लगा रखी है। इसलिए तीनों संगठनों की केंद्रीय समिति के आह्वान पर आगामी 10 अगस्त को कॉर्पोरेट भारत छोड़ो का नारा देते हुए इन नीतियों को बदलवाने के लिए जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
सीटू के प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह शेखावत ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी की सरकार ने 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहिताओं को लागू कर दिया है जिससे मजदूरों की यूनियन बनाने के अधिकार पर हमला बढ़ जाएगा। श्रम विभाग के अधिकारी मर्जी से यूनियन का रजिस्ट्रेशन खारिज कर सकेंगे। श्रम निरीक्षकों को मलिक के खिलाफ कार्यवाही करने का कोई अधिकार ही अब नहीं रह जाएगा, मजदूर अपनी मांगों के लिए संगठित होकर हड़ताल की ओर बढ़ेंगे तो उन पर जेल और जुर्माना का प्रावधान कर दिया गया है। महिलाओं के लिए रात्रि पाली में काम करना व काम के घंटे 8 से 12 करना एवं मजदूरों को जब चाहे नौकरी से निकाल देना आम हो जाएगा इसलिए तीनों वर्गीय संगठनों ने मिलकर सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन करने का फैसला लिया है।
किसान सभा के जिला महामंत्री सागर खाचरिया ने 10 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में 23 जुलाई से तहसील स्तरीय सम्मेलन करने का प्रस्ताव कन्वेंशन के सामने रखा जो सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया। इन सम्मेलनों के बाद 1 अगस्त से 8 अगस्त तक तहसील स्तरीय जत्था अभियान चलाया जाएगा जो हर गांव वह मोहल्ले में नुक्कड़ सभा कर सरकार की किसान, मजदूर व खेत मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनता को जागरूक करने का काम करेगा।
कन्वेंशन को सीटू जिला महामंत्री बृज सुंदर जांगिड़, हजारीलाल शर्मा, भगवान सिंह बगड़िया, अनिल शर्मा, दिलीप मिश्रा, किसान सभा के रुड़सिंह महला, तारा धायल ,सत्यजीत भींचर, भगवान सहाय ढाका, बेगाराम कुलहरी, बुधराम बगड़िया, अशोक ढाका, भोजराज सिंह, उस्मान खान, मोहन फौजी तथा खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश महामंत्री राम रतन बगड़िया एवं हेमाराम ने संबोधित किया। कन्वेंशन का संचालन किसान सभा के जिलाध्यक्ष हरफूल सिंह बाजिया ने किया एवं अध्यक्ष मंडल की ओर से किसान सभा के वरिष्ठ नेता मंगल सिंह ने लिए गए सभी प्रस्ताव को पूरी तैयारी के साथ लागू करने का आह्वान करते हुए कन्वेंशन का समापन किया।
22/06/2026
🚩🚩🚩22 जून 2026 सोमवार
सीटू द्वारा पूरे प्रदेश में न्यूनतम वेतन 26000 रुपए करने कर लेबर कोर्ट वापस लेने कार्य के घंटे 8 निर्धारित करने मजदूर आंदोलन में पुलिस हस्तक्षेप बंद करने ,, की मांगों को लेकर श्रम विभाग के राज्य कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन श्रम आयुक्त राजस्थान को मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन🚩🚩🚩
आज भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र सीटू के आव्हान पर जयपुर जिला कमेटी सीटू द्वारा प्रदर्शन किया गया।
सीटू राज्य कार्यालय शांति नगर से रैली के रूप में सभी साथी नारेबाजी करते हुए श्रम विभाग कार्यलय पर पहुंच कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी की उसके बाद प्रदर्शन आम सभा में बदल गया। आम सभा का संचालन कॉमरेड संतोष गुर्जर ने किया और सभा को संबोधित करते हुए कॉमरेड रविंद्र शुक्ला जी ने साथियों को देश ,प्रदेश में वर्तमान में मजदूर किसान विरोधी नीतियां जो लागू की जा रही है उनके बारे में विस्तार से बताया। प्रदेश अध्यक्ष कॉमरेड भंवर सिंह शेखावत ने साथियों को संबोधित करते हुए मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड वापस लेने,न्यूनतम वेतन 26 000 रुपए मासिक लागू करने ,सभी कारखानों में काम के 8 घंटे कार्य सुनिश्चित करने, ओवर टाइम देने इन सभी मागों के बारे में विस्तार से बताया और मजदूर विरोधी हमलों के खिलाफ लड़ने का आव्हान किया। RMSRU से कामरेड गिरीश ने सभा की संबोधित किया और दवा प्रतिनिधियों की जो समस्याएं सामने आ रही है और नए कानून में जो हमला किया गया उसके बारे में विस्तार से बताएं।जयपुर जिला कार्यकारी अध्यक्ष कॉमरेड किशन सिंह जी ने साथियों को संबोधित किया। सभी साथियों का धन्यवाद देते , नारे बजी करते हुए सभा का समापन किया इस अवसर पर कामरेड विजय सिंह तंवर ,कामरेड किशोर सिंह तंवर , कॉमरेड लक्ष्मण सैन, कॉमरेड बाबूलाल लुगरिया सहित जयपुर जिले की सभी यूनियनों के साथियों ने भाग लिया।डेलीगेट साथी कॉमरेड रविंद्र शुक्ला, कॉमरेड भंवर सिंह, कॉमरेड किशन सिंह, कॉमरेड विजय सिंह तंवर, कॉमरेड संतोष गुर्जर, तरुण इंटरनेशनल श्रमिक यूनियन से कॉमरेड राकेश चौहान , विंदायका से कॉमरेड सर्वेश सिंह मालवीय नगर से कॉमरेड राजू कुमावत , RMSRU से कामरेड गिरीश पोद्दार पिगमेंट सीतापुरा से मुकेश शर्मा, जयपुर जिला निर्माण यूनियन सीटू की दो महिलाओं, अग्रवाल मेटल से दो महिलाओं सहित सभी साथियों ने लेबर कमिश्नर द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा । श्रम आयुक्त से निवेदन किया गया कि जल्द श्रम विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर कारखानों का सर्वे करावे,, तथा जल्द न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी करवाने का कार्य करें क्योंकि राजस्थान 28 राज्यों में 26 नंबर पर है। चार लेबर कोर्ट जो मजदूर विरोधी है उन्हें वापस ले और सभी कारखाने में श्रम कानून की पालना सुनिश्चित करें और बेवजह पुलिस का जो हस्तक्षेफ है उसे बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि मैं जल्द टीम बनाकर कार्रवाई करूंगी और सरकार को न्यूनतम वेतन के बारे में बढ़ोतरी करने के लिए सरकार को सिफारिश करेंगे।जोरदार नारेबाजी के साथ सभा समाप्त की गई।
संतोष गुर्जर ( प्रदेश सचिव सीटू)
20/06/2026
सीटू प्रतिनिधिमंडल ने जे के सिंथेटिक कंपनी कोटा की तीनों कंपनियों के मामले को लेकर राजस्थान के श्रम सचिव श्री पी सी किशन से मुलाकात की l
जयपुर 20 जून 2026 शनिवार
प्रतिनिधि मंडल में सीटू प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह शेखावत सीटन प्रदेश महामंत्री कांग्रेस राणा सीटू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कामरेड रवींद्र शुक्ला और जे के सिंथेटिक यूनियन के नेता कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर और कामरेड नरेंद्र सिंह प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे।
श्रम सचिव को विस्तार से मजदूरों की समस्याओं के बारे में बताया कि अपने बकाया वेतन ,बकाया भत्ते और बकाया ग्रेजुएटी के लिए मजदूर पिछले करीबन 500 दिन से कलेक्ट्री कोटा के गेट पर धरना दे रहे हैं।
श्रम सचिव महोदय ने श्रम विभाग राजस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिया है इस मामले की पूरी फाइल तैयार करें ,पूरे तथ्यों के साथ जिससे सरकार से इस मामले में बात की जा सके और मजदूरों के बकाया वेतन, ग्रेजुएटी, की राशी जल्द से जल्द मिल सके।
प्रतिनिधि मंडल ने उनसे निवेदन किया की इस मामले मेंजल्द से जल्द कार्रवाई करें । कोटा कलेक्ट्री गेट पर पिछले करीबन 500 दिनों से धरना दे रही श्रमिकों की विधवा महिलाएं और श्रमिक और कर्मचारीयों को उनका बकाया पैसा शीघ्र मिल सके।
प्रतिनिधि मंडल ने सारी बात सुनने और उस पर शीघ्र कार्रवाई करने के आदेश देने के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
भंवर सिंह शेखावत
प्रदेश अध्यक्ष
वीएस राणा प्रदेश महासचिव
14/05/2026
हमने सुना था जिस देश का रुपए डॉलर के मुकाबले गिरता है उस देश का प्रधानमंत्री कैसा होता है जरा सोच उसे बयान के ऊपर, आज ऑल टाइम सबसे कम कीमत में है रुपया,, कौन है इसका जिम्मेदार
डॉलर के आगे पस्त हुआ रुपया! 95.86 के ऑल-टाइम लो पर पहुंची भारतीय करेंसी; जानें आपकी जेब और देश की इकोन भारतीय रुपये के लिए आज का दिन काफी भारी साबित हो रहा है। गुरुवार सुबह शुरुआती कारोबार में रुपया 20 पैसे टूटकर 95.86 के ऐ.....
14/05/2026
केरल तमिलनाडु और कर्नाटक में 1.3 करोड़ प्रवासी मजदूर काम करते हैं। यह सभी यूपी बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे उत्तर और पूर्वी भारत से आते हैं। केरल में करीब 40 लाख प्रवासी श्रमिकों में से 70% पश्चिम बंगाल और असम क्या है उन्होंने चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।पर वे वापसी के मूड में नहीं है इनको वापस नहीं आने से उद्योग धंधे बंद पड़े हैं मजदूर अब डेढ़ गुना वेतन की मांग कर रहे हैं। मजदूर के बिना कहीं कुछ नहीं है ।देश का विकास संभव ही नहीं है
Category
Website
Address
SHARMIK EKTA KENDRA SHANTI NAGAR JAIPUR
Jaipur
SD137CODE302006PHONE01412220757
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when CITU Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.