Jamui Hunt

Jamui Hunt

Share

सच, सटीक एवं शानदार

24/07/2026

बिहार में OPPO Reno16 Series की धूम: Mobile Zone Sikandra ने तोड़ा बिक्री का रिकॉर्ड

Jamui के Mobile Zone Sikandra को मिली बड़ी पहचान, OPPO टीम ने किया सम्मानित
---
*सिकन्दरा, जमुई, बिहार* | Mobile Zone Sikandra ने OPPO Reno16 Series की रिकॉर्डतोड़ बिक्री कर बिहार में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में स्टोर परिसर में भव्य सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया।

समारोह में OPPO इंडिया की पूरी टीम विशेष रूप से Mobile Zone Sikandra पहुंची। टीम ने स्टोर की शानदार परफॉर्मेंस की सराहना की और पूरे Mobile Zone परिवार को बधाई दी।

OPPO ने हाल ही में भारत में Reno16 Series लॉन्च की है। AI फीचर्स और प्रीमियम डिज़ाइन के कारण यह सीरीज ग्राहकों की पहली पसंद बन गई है। इसी का नतीजा है कि Mobile Zone Sikandra ने बिहार के टॉप OPPO रिटेल आउटलेट्स में अपनी जगह बना ली है।

कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों का आभार भी व्यक्त किया गया। स्टोर का मानना है कि ग्राहकों के विश्वास और सहयोग के कारण ही यह उपलब्धि संभव हो पाई।

*विकाश कुमार, प्रोपराइटर, Mobile Zone Sikandra* ने कहा,
"यह उपलब्धि हमारे सभी ग्राहकों के प्यार, विश्वास और हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम है। OPPO की पूरी टीम का Mobile Zone आने के लिए दिल से धन्यवाद। हम आगे भी अपने ग्राहकों को बेहतरीन सेवा, शानदार ऑफर्स और नवीनतम स्मार्टफोन उपलब्ध कराते रहेंगे।"

Mobile Zone की ओर से सभी ग्राहकों, शुभचिंतकों और सहयोगियों का दिल से धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Mobile Zone – खुशियों की दुकान
पता: Near Bus Stand, Lakhisarai Road, Sikandra, Jamui, Bihar – 811315
संपर्क 9661011111

10/07/2026

मोबाइल ज़ोन सिकंदरा ने एक महीने में 1 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री करके बिहार में शीर्ष विक्रेता स्टोर बन गया।
Jamui Hunt रिपोर्ट
जमुई जिले के प्रतिष्ठित मोबाइल जोन सिकंदरा में धूमधाम से मनाया गया Vivo ब्रांड सेलिब्रेशन

सिकंदरा (जमुई): जमुई जिले के प्रतिष्ठित मोबाइल शोरूम मोबाइल जोन – खुशियों की दुकान, सिकंदरा में Vivo ब्रांड सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राहकों, Vivo टीम और मोबाइल जोन परिवार ने मिलकर शानदार तरीके से सफलता का जश्न मनाया।

कार्यक्रम के दौरान केक काटकर सेलिब्रेशन किया गया और ग्राहकों का आभार व्यक्त किया गया। शोरूम में आने वाले ग्राहकों को Vivo के नए स्मार्टफोन मॉडल, आकर्षक ऑफर्स और गिफ्ट स्कीमों की जानकारी भी दी गई।

मोबाइल जोन के संचालक विकाश कुमार ने कहा कि ग्राहकों के विश्वास और सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी है। उन्होंने सभी ग्राहकों और Vivo टीम का धन्यवाद देते हुए कहा कि आगे भी मोबाइल जोन अपने ग्राहकों को बेहतरीन सेवा, उचित मूल्य और शानदार ऑफर्स उपलब्ध कराता रहेगा।

इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने मोबाइल जोन की निरंतर प्रगति की कामना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए शुभकामनाएं दीं।

मोबाइल जोन – खुशियों की दुकान
📍 Near Bus Stand, Sikandra, Jamui, Bihar – 811315
📞 9661011111

28/06/2026

गढ़ही थाना परिसर में साईकिल यात्रियों ने किया पौधरोपण || Jamui Hunt Media

लगभग 30 किलोमीटर की दूरी तय कर खैरा के गढ़ही ग्राम पहुंचे साईकिल यात्रा एक विचार जमुई के सदस्यों ने यह संदेश दिया कि दूरी चाहे कितनी भी हो, पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनका समर्पण कभी कम नहीं होगा। रविवार को अपनी 547वीं साप्ताहिक साईकिल यात्रा के क्रम में थाना परिसर में पौधारोपण कर हर परिसर हो हरा भरा अभियान का संकल्प दुहराया गया। मौके पर उपस्थित थानाध्यक्ष विपिन चंद्र पालटा ने सदस्यों और थाना कर्मियों के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि हर परिसर हो हरा-भरा, हर नागरिक बने पर्यावरण का प्रहरी यह संदेश आज की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी न समझी जाय बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। इस अवसर पर विवेक कुमार,मंटू कुमार यादव, गोलू कुमार, हर्ष कुमार सिन्हा एवं राजा कुमार सहित थाना परिसर के कर्मी उपस्थित रहे।

27/06/2026

गिद्धौर पैक्स अध्यक्ष के दामन पर बदनामी का दाग़ ! || Jamui Hunt Media

जिले के गिद्धौर थानाक्षेत्र में सत्ता की हनक का नमूना सामने आया है,जब बनझुलिया गांव निवासी सुभाष कुमार वर्णवाल ने पैक्स अध्यक्ष व पतसांडा पंचायत की मुखिया पति राजीव कुमार साव उर्फ पिंकु साव और उसके बेटे पर मारपीट, मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज आरोप लगाया गया है।
पीड़ित ने गिद्धौर थानाध्यक्ष के नाम आवेदन प्रेषित कर इंसाफ की गुहार लगाई है। आवेदन के मुताबिक, पीड़ित सुभाष का गिद्धौर के 3नं. रोड में जमीन है। आरोप है कि बगल में जमीन खरीदने वाले पैक्स अध्यक्ष राजीव ने सरकारी खाता संख्या 380 पर कब्जा कर घेराबंदी कर दी। विरोध करने पर राजीव और उसका पुत्र आगबूला हो गए। आवेदन के मुताबिक, दोनों ने पीड़ित सुभाष को पीटा और मोबाइल छीन लिया। हद तो तब हुई जब दोनों ने पीड़ित को जान मारने तक की धमकी दे दी। पीड़ित बताते हैं कि,खुद पैक्स अध्यक्ष और पत्नी मुखिया होने की हनक दिखाकर राजीव मनमानी कर रहा है। इसके पहले भी कई सरकारी जमीन पर कब्जा और गरीब की जमीन हड़पने का दबाव बनाया जा चुका है।

==पैक्स अध्यक्ष ने रखा अपना पक्ष==

इस संदर्भ में जमीनी विवाद से जुड़े मामले को लेकर पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पिंकू साव ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पैक्स गोदाम के निकट सरकारी जमीन है। वहीं, बगल में इनका भी जमीन है। सरकारी जमीन पर कार्य मजदूर द्वारा किया जा रहा था, जिसमें ये व्यवधान करने की मंशा से विडियो बना रहे थे जिसपर मेरे द्वारा आपत्ति जतायी गयी और इनके मोबाइल को जब्त कर गिद्धौर थाना को सुपुर्द कर दिया गया। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि शिकायकर्ता के द्वारा लगाया गया मारपीट एवं मोबाइल छीनने का आरोप बेबुनियाद है।

25/06/2026

जमुई की सड़कों पर न्याय मार्च...भरत भूषण तिवारी को इंसाफ की मांग || Jamui Hunt Media

24/06/2026

पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह के 16वीं पुण्यतिथि पर विशेष || Jamui Hunt Media श्रेयसी सिंह District Administration Jamui BJP Bihar Yuva Sangthan Bjp Jamui
Report : Abhishek Kumar Jha | Ravi Ranjan

Photos from Jamui Hunt's post 24/06/2026

गिद्धौर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नयागांव में मनाई गई पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि || Jamui Hunt Media

Photos from Jamui Hunt's post 24/06/2026

जमुई में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर बनकर की साइबर ठगी, नवजात के इलाज हेतु रखे ₹ 26000 उड़ाए || Jamui Hunt Media

• Report : Ravi Ranjan || खैरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में साइबर ठगों ने सरकारी योजना का झांसा देकर एक प्रसूता के खाते से 26,498 रुपये उड़ा लिए। पीड़िता नेहा कुमारी ने यह रकम अपने प्रसव और नवजात के इलाज के लिए बचाकर रखी थी। फिलहाल मां और बच्चा दोनों निजी क्लिनिक में भर्ती हैं।
नेहा कुमारी ने सदर थाना में दिए आवेदन में बताया कि 16 जून 2026 की शाम 6:25 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को आंगनबाड़ी सुपरवाइजर बताते हुए कहा कि जीविका योजना के तहत पैसा मिलेगा, जिसके लिए ऑनलाइन वेरिफिकेशन जरूरी है। वेरिफिकेशन के नाम पर ठग ने फोन में एक कोड दबाने को कहा। कोड डालते ही उनके पीएनबी खाते से पहले 24,098 रुपये और फिर 2,400 रुपये कट गए। कुल 26,498 रुपये UPI ID 288102866878 और खाता संख्या 26458100003212 में ट्रांसफर हो गए।
पीड़िता ने बताया कि प्रसव के दौरान जटिलता होने से उनका नवजात NICU में भर्ती है। “खाते में जमा एक-एक रुपया बच्चे के इलाज के लिए बचाया था। अब मेरे पास इलाज के लिए कुछ नहीं बचा। मैं और मेरा बच्चा दोनों खतरे में हैं,” नेहा ने रोते हुए कहा। इधर, सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Want your business to be the top-listed Media Company in Jamui?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Jamui