Karnal Update

Karnal  Update

Share

करनाल से जुड़ी हुई ताजा खबरें

28/07/2026

निगमायुक्त सलोनी शर्मा का वार्डों का दौरा करने का सिलसिला जारी, वार्ड 7, 8 व 9 में विकास कार्यों व सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण।

सी. एंड डी. वेस्ट पर सख्ती, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, पार्कों व निर्माण कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश।

कर्ण कॉमर्शियल सेंटर फेज-2, सेक्टर-7 डिवाइडर रोड व विभिन्न विकास परियोजनाओं का लिया जायजा।

करनाल 27 जुलाई, नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने सोमवार को शहर के वार्ड नम्बर 7, 8 व 9 का गहन निरीक्षण कर विकास कार्यों एवं सफाई व्यवस्था का व्यापक जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्कों की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज लाइनों, स्टॉर्म वाटर निकासी के नालों, कचरा एकत्रीकरण व्यवस्था तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य सुव्यवस्थित, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ वार्ड नम्बर 9 की पार्षद सुजाता अरोड़ा, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश अरोड़ा, वार्ड नम्बर 7 के पार्षद प्रतिनिधि विकास, कार्यकारी अभियंता प्रियंका सैनी, सहायक अभियंता मदन मोहन गर्ग एवं मंजीत राठी, स्वच्छता अधिकारी महावीर सोढी, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा सहित इंजीनियरिंग एवं सेनीटेशन विंग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
तीनों वार्डों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य विभिन्न चरणों में।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने जानकारी देते बताया कि वार्ड नम्बर 7 में कुल 14 विकास कार्यों के टेंडर लगाए गए हैं, जिनमें से 6 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 3 कार्य प्रगति पर हैं, 3 कार्य शीघ्र शुरू किए जाएंगे तथा 2 कार्य टेंडर प्रक्रिया में हैं। इन कार्यों पर लगभग 3 करोड़ 4 लाख की राशि व्यय की जाएगी।
उन्होंने बताया कि वार्ड नम्बर 8 में 11 विकास कार्यों के टेंडर लगाए गए हैं। इनमें 3 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 2 कार्य प्रगति पर हैं, 2 कार्य टेंडर प्रक्रिया में हैं, 1 कार्य मानसून के बाद शुरू होगा, 1 कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जबकि एक एजेंसी को कार्य में लापरवाही के चलते डिबार किया गया है। इन कार्यों पर लगभग 1 करोड़ 55 लाख की राशि व्यय की जाएगी।
इसी प्रकार वार्ड नम्बर 9 में 14 विकास कार्यों के टेंडर लगाए गए हैं, जिनमें से 7 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 2 कार्य प्रगति पर हैं, 3 कार्य टेंडर प्रक्रिया में हैं तथा 2 कार्यों को प्रारंभ करने के लिए संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इन सभी कार्यों पर लगभग 2 करोड़ 52 लाख की राशि खर्च की जाएगी।
कर्ण कॉमर्शियल सेंटर फेज-2 परियोजना का किया निरीक्षण।
वार्ड नम्बर 7 के दौरे के दौरान निगमायुक्त ने कर्ण कॉमर्शियल सेंटर (मुगल कैनाल) फेज-2 में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मौके पर मलबा हटाकर मिट्टी भराई का कार्य प्रगति पर पाया गया। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत आधुनिक सडक़ निर्माण, पार्किंग सुविधा, फुटपाथ, सीवरेज निकासी प्रणाली तथा पेयजल आपूर्ति नेटवर्क विकसित किया जाएगा, जिस पर लगभग 7 करोड़ 18 लाख की राशि व्यय की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां पड़े सी. एंड डी. (निर्माण एवं विध्वंस) कचरे पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि स्थल पर सुपरवाइजर की नियमित ड्यूटी लगाई जाए। अवैध रूप से मलबा डालने वालों पर निगरानी रखी जाए तथा उनके विरुद्ध तत्काल चालान की कार्रवाई की जाए।
गलियों के कार्य जल्द करें पूरा।
इसके पश्चात उन्होंने मोती नगर, अशोक नगर तथा बुटा सिंह कॉलोनी में सीमेंट कंक्रीट से निर्मित गलियों का निरीक्षण कर शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सडक़ों का लेवल ऐसा रखा जाए कि कहीं भी वर्षा जल का ठहराव न हो। उन्होंने सेक्टर-14 मार्केट स्थित डिस्पोजल नम्बर-5 का निरीक्षण कर लॉगबुक की जांच की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान हर समय सतर्क रहें तथा बारिश शुरू होते ही डिस्पोजल तुरंत चालू कर जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने दें।
वार्ड-8 में जल निकासी, पार्कों की सफाई व सी. एंड डी. वेस्ट पर जोर।
वार्ड नम्बर 8 के निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने सेक्टर-6 स्थित प्रताप पब्लिक स्कूल के समीप फुटपाथ पर लगाए गए इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक कार्य का निरीक्षण किया। इसके बाद शिव मंदिर के निकट संभावित जलभराव क्षेत्र का दौरा किया, जहां स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी सुचारु रूप से हो रही है।
उन्होंने सेक्टर के पार्कों की साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुए बागवानी कचरे का नियमित उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुछ मकानों के बाहर सी. एंड डी. वेस्ट पड़ा मिला, जिस पर उन्होंने संबंधित लोगों के विरुद्ध चालान करने के निर्देश दिए।
निर्माणाधीन डिवाइडर रोड का कार्य तुरंत शुरू कराने के निर्देश।
वार्ड नम्बर 9 के दौरे के दौरान निगमायुक्त ने सेक्टर-7 मार्केट के सामने निर्माणाधीन डिवाइडर रोड का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण कार्य अस्थायी रूप से रुका हुआ है। इस पर उन्होंने कनिष्ठ अभियंता को निर्देश दिए कि कार्य तत्काल प्रारंभ करवाया जाए तथा प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
निरीक्षण के दौरान पार्षद द्वारा हाई मास्ट लाइट के स्थानांतरण तथा बड़े पेड़ों से ढकी स्ट्रीट लाइटों को अन्य स्थानों पर लगाने की मांग रखी गई। इस पर निगमायुक्त ने कनिष्ठ अभियंता (विद्युत) को निर्देश दिए कि ऐसे सभी स्थानों का सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें और आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाइटों का स्थानांतरण सुनिश्चित करें।
ओपन एयर जिम, मेनहोल कवर व सामुदायिक सुविधाओं का लिया जायजा।
इसके बाद निगमायुक्त ने सेक्टर-7 स्थित सामुदायिक केन्द्र में वरिष्ठ नागरिक मंच हॉल, डे-केयर सेंटर तथा डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने पार्कों से बागवानी कचरे का नियमित उठान सुनिश्चित करने तथा सभी ओपन एयर जिम उपकरणों को सुरक्षित एवं कार्यशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यकारी अभियंता को निर्देशित किया कि जिन जिम उपकरणों में मरम्मत की आवश्यकता है, उन्हें शीघ्र ठीक कराया जाए। साथ ही जो जिम अभी दोष दायित्व अवधि (डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड) में हैं, उनसे संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी कर सभी उपकरणों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान कई स्थानों पर मेनहोल के टूटे ढक्कन पाए जाने पर उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में जहां-जहां भी मेनहोल कवर क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें 7 दिन के भीतर बदलना सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।
स्टॉर्म वाटर पाईप लाइन, ऑडिटोरियम व स्ट्रीट फूड हब की संभावनाओं का किया निरीक्षण।
दौरे के दौरान पार्षद ने सेक्टर-8 स्थित अटल पार्क के समीप स्टॉर्म वाटर निकासी पाईप लाइन की मरम्मत करवाने की मांग रखी। अधिकारियों ने बताया कि इसका अनुमान तैयार कर लिया गया है तथा कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त पार्षद ने अर्बन चैलेंज फंड के अंतर्गत सेक्टर-9 स्थित सामुदायिक केन्द्र में ऑडिटोरियम एवं इंडोर स्टेडियम विकसित करने का प्रस्ताव रखा, जिस पर निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इसकी व्यवहार्यता का अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अटल पार्क के समीप प्रस्तावित स्ट्रीट फूड हब के लिए दो से तीन संभावित स्थलों का भी अवलोकन किया गया। निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र उपयुक्त स्थान का चयन कर आगामी कार्यवाही शुरू की जाए।

28/07/2026

सावन माह 30 जुलाई से होगा शुरू, सावन माह में आएँगे चार सोमवार, श्रृद्धालु सावन माह में क्या करें?

21/07/2026

असंध को मिले नए SHO! इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने संभाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी

असंध। असंध थाना को नया थाना प्रभारी (SHO) मिल गया है। अनुभवी पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने सोमवार को असंध थाना प्रभारी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद बढ़ गई है।

पदभार ग्रहण करने के बाद इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को पूरी तरह बनाए रखना होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों के प्रति पुलिस की नीति पूरी तरह सख्त रहेगी, जबकि आम नागरिकों के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा।

उन्होंने बताया कि थाना स्तर पर आने वाली शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होने दिया जाएगा और हर शिकायत पर कानून के अनुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और कमजोर वर्गों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

नए थाना प्रभारी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से भी ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गश्त व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़े। साथ ही नशा तस्करी, चोरी, लूटपाट और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने नागरिकों से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वह बिना किसी डर के पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

स्थानीय लोगों ने नए थाना प्रभारी के स्वागत के साथ उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में असंध क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। लोगों का मानना है कि कानून व्यवस्था में सुधार, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से आम नागरिकों का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

क्षेत्र के सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने भी नए SHO को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ पूरे क्षेत्र को मिलेगा। उन्होंने आशा जताई कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा, जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।

नए थाना प्रभारी के कार्यभार संभालने के बाद अब क्षेत्रवासियों की निगाहें पुलिस की आगामी कार्यशैली पर होंगी। लोगों को उम्मीद है कि अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, जनसुनवाई और पुलिस सेवाओं में पारदर्शिता को लेकर नए SHO प्रभावी कदम उठाएंगे, जिससे असंध में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

LIVE : PM Modi Lays the Foundation Stone of Various Projects in Jind, Haryana 17/07/2026

CM सैनी बोले- हरियाणा के लिए ऐतिहासिक दिन

LIVE : PM Modi Lays the Foundation Stone of Various Projects in Jind, Haryana Hon’ble Prime Minister Narendra Modi lays the foundation stone of v...

LIVE : PM Modi Flags off India’s First Hydrogen Train Between Jind and Sonipat 17/07/2026

मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना की:भारत ऐसा करने वाला दुनिया का 5वां देश बना; हरियाणा में जींद से सोनीपत जाएगीhttps://www.youtube.com/live/FvNmP7kjxM8?si=CWVeGg0tTlSmokbl

LIVE : PM Modi Flags off India’s First Hydrogen Train Between Jind and Sonipat Hon’ble Prime Minister Narendra Modi flags off India’s first hydrog...

09/07/2026

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों, NIC और स्वास्थ्य विभाग को अगले 10 दिनों के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसी अवधि में नई पॉलिसी के तहत पहली ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव शुरू की जाएगी।

09/07/2026

हरियाणा मौसम अपडेट: 10 जुलाई को उत्तर हरियाणा में भारी बारिश के आसार, 11 से घटेगा मानसून का असर
हरियाणा में 10 जुलाई को मानसून उत्तर जिलों में सबसे ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण हरियाणा के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
11 जुलाई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। इसके बाद पश्चिमी हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में बारिश की संभावना काफी कम रहेगी, जबकि अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

09/07/2026

इग्नू ने जुलाई सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक बढ़ाई: डॉ धर्म पाल

करनाल, 9 जुलाई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय निदेशक प्रमुख डॉ धरम पाल ने बताया की इग्नू ने जुलाई 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई 2026 कर दी है। अब पात्र विद्यार्थी इस तिथि तक ऑनलाइन माध्यम से अपना री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक शिक्षार्थी निर्धारित समय के भीतर अपनी नामांकन प्रक्रिया पूरी कर सकें।

डॉ. धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय ने सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना री-रजिस्ट्रेशन अवश्य कर लें। अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने के कारण तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे आवेदन प्रक्रिया प्रभावित होने की संभावना रहती है।

उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि के भीतर री-रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले विद्यार्थियों की आगामी शैक्षणिक गतिविधियां, जैसे अध्ययन सामग्री, परीक्षा एवं अगले सेमेस्टर/वर्ष की पढ़ाई, प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए सभी पात्र विद्यार्थियों को 15 जुलाई 2026 से पहले अपनी री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर लेनी चाहिए।

डॉ. धर्म पाल ने आगे बताया कि जुलाई 2026 सत्र के लिए बढ़ाई गई अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 केवल इसी शैक्षणिक सत्र के लिए लागू है। यह सुविधा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) तथा ऑनलाइन मोड के अंतर्गत संचालित सभी पात्र कार्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है।

उन्होंने क्षेत्रीय केंद्र करनाल के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे विश्वविद्यालय के आधिकारिक री-रजिस्ट्रेशन पोर्टल के माध्यम से समय रहते अपना आवेदन पूरा करें तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें।

09/07/2026

ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, बिना सूचना दिए गैर-हाजिर 8 कर्मचारियों को करें नोटिस जारी:डीसी

निशानदेही व इंतकाल के पेंडिंग कार्यों में लाएं तेजी, कार्यालयों में रखें साफ-सफाई का ध्यान: डीसी

घरौंडा एसडीएम व तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, कार्य व्यवस्था का लिया जायजा,

डीसी ने लघु सचिवालय स्थित कार्यालयों व पटवारखाना का भी किया औचक निरीक्षण

करनाल, 8 जुलाई। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बुधवार को सुबह लघु सचिवालय स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों, करनाल पटवारखाना तथा घरौंडा एसडीएम व तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई व्यवस्था, रिकॉर्ड तथा आमजन को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान डीसी लघु सचिवालय में स्थापित कार्यालय में बिना अनुमति अनुपस्थित पाए गए 3 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस करने के निर्देश दिए।
डीसी ने इसके उपरांत घरौंडा एसडीएम व तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और कार्यालयों में बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित 5 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा कार्यालय में उपस्थित होने के बावजूद हाजिरी रजिस्टर में व बायोमेट्रिक न लगाने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के एसडीएम को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घरौंडा तहसील में इंतकाल और निशानदेही के लंबित कार्यों के निपटान में तेजी लाएं और सभी कार्य ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रणाली के तहत समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने कार्यालय परिसरों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने नगराधीश कार्यालय, एलपीए ब्रांच, तहसील कार्यालय, आरटीआई ब्रांच, एलएफए ब्रांच, सरल केंद्र, ई-दिशा केंद्र तथा एसडीएम कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लघु सचिवालय में आने वाले किसी भी नागरिक को परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी का ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करें। आमजन के साथ शालीन व्यवहार किया जाए।

09/07/2026

डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में नवनिर्मित स्विमिंग पूल का किया निरीक्षण; जल्द शुरू करने के दिए निर्देश

करनाल, 8 जुलाई। डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने आज शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय, मटक माजरी में नवनिर्मित स्विमिंग पूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा कर स्विमिंग पूल को आम जनता और खिलाड़ियों के लिए शुरू किया जाए।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने स्विमिंग पूल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक स्विमिंग पूल के शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों और उभरते हुए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतरीन मंच मिलेगा। बच्चों को तैराकी सीखने और अभ्यास करने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।

डीसी ने निर्देश दिए कि स्विमिंग पूल में बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। इस मौके पर एडीसी डॉ राहुल रईया, एसीयूटी सोहम शैलेन्द्र, जिला परिषद के कार्यकारी अभियंता प्रदीप धीमान, बीडीपीओ गुरमलख सिंह, सहित खेल विभाग के अधिकारी मौजूद रहें।

Website

Address


Karnal
132001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Karnal Update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Karnal.