UP Breaking
ताज़ा अपडेट्स और महत्वपूर्ण जानकारी UP Breaking पर
10/09/2026
उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन (UP SCR) को लेकर अहम प्रगति हुई है। छह जिलों लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी और रायबरेली को मिलाकर बनने वाले इस क्षेत्र का बेस मैप स्वीकृत कर दिया गया है।
यह क्षेत्र कुल 26,741 वर्ग किलोमीटर में फैला है , ट्रांसपोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर, इकोनॉमी और टूरिज्म से जुड़ी कुल 30 परियोजनाओं की पहचान की गई है
इनमें स्टेट कैपिटल मेगा एक्सप्रेसवे नेटवर्क, एलिवेटेड कॉरिडोर, रोड-अपग्रेडेशन और ट्रांसपोर्ट नगर जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं
मैप की सटीकता जांचने के लिए 6 जिलों में 2,239 स्थानों का फील्ड-वेरिफिकेशन (ग्राउंड-ट्रूथिंग) किया गया, जिसमें सैटेलाइट इमेजरी और वास्तविक भूमि डेटा का मिलान किया गया
अब GIS-आधारित रीजनल मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जो शहरी विस्तार, इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक कॉरिडोर को समन्वित करेगा
UP SCR का उद्देश्य विकास को सिर्फ लखनऊ तक सीमित न रखकर पूरे क्षेत्र में निवेश, रोजगार और व्यावसायिक अवसर फैलाना है, ताकि ग्रामीण इलाकों को भी शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके
10/09/2026
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) यात्रियों को देने जा रहा है शानदार तोहफा!
निगम अब शुरू करने जा रहा है हाई-एंड AC स्लीपर बस सेवाएं, जो 15 अंतर-राज्यीय रूट्स पर दौड़ेंगी।
📍 शुरुआत में 30 AC स्लीपर कोच चलाने का प्रस्ताव
📍 डबल-डेकर बसों समेत होंगी हाई-एंड कोच सुविधाएं
📍 जुड़ेंगे ये प्रमुख शहर — जयपुर, कोटा, इंदौर, कटरा, चंडीगढ़, गया और अजमेर
निजी ऑपरेटरों से इन सेवाओं के संचालन के लिए बोलियां आमंत्रित की गई हैं, और यह अनुबंध 8 साल के लिए होगा।
10/09/2026
अब 70 वर्ष तक सेवाएं देंगे सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टर
उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला प्रदेश में सेवानिवृत्त विशेषज्ञ चिकित्सकों के पुनर्नियोजन की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष से बढ़ाकर 70 वर्ष कर दी गई है।
500 निःसंवर्गीय पदों पर सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टरों का पुनर्नियोजन किया जाएगा
ये डॉक्टर Consultant के रूप में अपनी सेवाएं देंगे
Emergency चिकित्सा सेवाओं में भी इनका योगदान लिया जाएगा
वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए अनुबंध पर होगी नियुक्ति
सरकार के इस कदम से प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर होगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
10/09/2026
लखनऊ में आयोजित यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026 में प्रदेश के टेक्सटाइल सेक्टर को लेकर विशेष
दो दिवसीय आयोजन के दौरान ₹5,196 करोड़ के नए निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। साथ ही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी टेक मित्र पोर्टल की शुरुआत की गई।
हाथकरघा बुनकर समृद्धि योजना के तहत ₹163 करोड़ के लेटर ऑफ कंफर्ट जारी किए गए, जबकि ₹60 करोड़ की सब्सिडी भी वितरित की गई।
09/09/2026
अमेरिका की पैकेजिंग कंपनी क्राउन होल्डिंग्स ने भारत में अपना पहला प्लांट शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। कंपनी ने उन्नाव के इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (IMLC) में प्लांट के लिए भूमि पूजन किया है।
यह प्लांट करीब 40 एकड़ में बनाया जाएगा। इसमें लगभग 2,000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। कंपनी के मुताबिक, प्लांट शुरू होने के बाद 2,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
प्लांट की प्रस्तावित उत्पादन क्षमता हर साल 2.2 अरब कैन होगी।
इससे उन्नाव के औद्योगिक क्षेत्र में पैकेजिंग और कैन निर्माण का एक और बड़ा केंद्र विकसित होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि उन्नाव के IMLC में यह दूसरी कैन फैक्ट्री होगी। इससे पहले CanPack भी यहां अपनी यूनिट लगा रही है, जिसका काम अभी चल रहा है।
09/09/2026
राजधानी लखनऊ में मेट्रो के प्रस्तावित नए गलियारों के लिए डिपो बनाने की कवायद शुरू हो गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) करीब 20 हेक्टेयर जमीन तलाश रहा है। डिपो में मेट्रो ट्रेनों को खड़ा करने के साथ उनकी सफाई, जांच, रखरखाव और मरम्मत की व्यवस्था होगी।
प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर
कल्ली पश्चिम–आईआईएम: 45 किमी
राजाजीपुरम–आईआईएम: 18.42 किमी
चारबाग–कल्ली पश्चिम: 13 किमी
इंदिरा नगर–सीजी सिटी: 7.7 किमी
इंदिरा नगर–अनौरा कला: 9.27 किमी
सीसीएस एयरपोर्ट–बंथरा: 11 किमी
मुंशीपुलिया–जानकीपुरम: 6.29 किमी
सीजी सिटी–एयरपोर्ट: 19.8 किमी
कल्ली पश्चिम–मोहनलालगंज: 6 किमी
अनौरा कला–बाराबंकी: 14 किमी
अस्पताल में इलाज करवाने आने वाला हर शख्स पहले से बिमार-परेशान है, यहां आकर इन कर्मचारियों की नौटंकी को अलग झेलना पड़ता है।
छात्रों के भूख हड़ताल पर दरोगा जी के बिगड़े बोल।
08/09/2026
आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा।
पहले ₹3,000 से बढ़ाकर ₹8,000 प्रतिमाह किया गया था, अब ₹12,000 प्रतिमाह करने की बात कही गई है।
08/09/2026
वच्छ वायु सर्वेक्षण में लखनऊ का जलवा, देश में नंबर-1
लखनऊ ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है। शहर को 200 में से 198 अंक मिले हैं।
यूपी के 9 शहर टॉप-15 में शामिल हुए हैं। आगरा चौथे, गाजियाबाद नौवें, फिरोजाबाद दूसरे और झांसी पांचवें स्थान पर रहा।
लखनऊ को बेहतर प्रदर्शन के लिए ₹1.5 करोड़ का पुरस्कार मिला है। वहीं, जोन-4 के वार्ड नंबर 70 को देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वार्डों में चुने जाने पर ₹50 लाख दिए गए हैं।
स्रोत: टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट।
Category
Website
Address
Lucknow
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when UP Breaking posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.