Iskcon Lucknow

Iskcon Lucknow

Share

Sri Sri Radha Raman Bihari ji Mandir

11/08/2026
Photos from Iskcon Lucknow's post 05/08/2026

Today’s divine darshan of Shri Shri Radha Raman bihari ji…

Photos from Iskcon Lucknow's post 01/08/2026

taptakancana-gaurangi radhe vrndavanesvari
vrsabhanu-sute devi pranamami hari-priye

आज के दर्शन ..

Jagannath Rath Yatra 2026 | HG APARIMAY SHYAM DAS | ISKCON Lucknow | Official Highlights | 24/07/2026

https://youtu.be/nDkntcvy_2M?si=TeJujsMCzmwD2QT4

✨ Experience the Divine Celebration! ✨
Watch the wonderful Jagannath Rath Yatra 2026 Highlights — full video now on YouTube! 🚩🛕❤️

Jai Jagannath! 🙏

Jagannath Rath Yatra 2026 | HG APARIMAY SHYAM DAS | ISKCON Lucknow | Official Highlights | 🚩 Jai Jagannath!Experience the divine energy, devotion and joy of...

15/07/2026

🌸 श्री जगन्नाथ रथयात्रा 2026 – सेवा एवं दान की विनम्र अपील 🌸

हरे कृष्ण! जय जगन्नाथ!

परम पूज्य श्रील ए. सी. भक्तिवेदान्त स्वामी श्रील प्रभुपाद जी की कृपा से आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि भगवान श्री जगन्नाथ की करुणा को जन-जन तक पहुँचाने का दिव्य माध्यम है।

इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालु रथयात्रा में सम्मिलित होंगे। भगवान श्री जगन्नाथ की कृपा से सभी भक्तों एवं अतिथियों के लिए प्रातः एवं सायं महाप्रसाद, रथ एवं मार्ग की भव्य सजावट, पुष्प सेवा, ध्वनि व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा तथा अनेक सेवाओं की व्यवस्था की जा रही है।

यह दिव्य आयोजन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि हम सभी भक्तों की सामूहिक सेवा है। यदि भगवान श्री जगन्नाथ ने आपको सामर्थ्य प्रदान की है, तो विनम्र निवेदन है कि अपनी श्रद्धा एवं क्षमता के अनुसार इस महायज्ञ में दान एवं सेवा के रूप में अवश्य सहभागी बनें।

आपका प्रत्येक सहयोग—चाहे छोटा हो या बड़ा—भगवान श्री जगन्नाथ की सेवा में अमूल्य है।
एक-एक अंशदान हजारों भक्तों तक महाप्रसाद पहुँचाने, भगवान की भव्य सेवा और इस दिव्य उत्सव को सफल बनाने में सहायक बनेगा।

आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें—
"तन से सेवा, मन से प्रार्थना और धन से सहयोग कर श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा को ऐतिहासिक एवं दिव्य बनाएँ।"

भगवान श्री जगन्नाथ, बलदेव एवं सुभद्रा महारानी आप और आपके परिवार पर अपनी असीम कृपा एवं मंगलमयी आशीर्वाद सदैव बनाए रखें।

आपका सेवक
अपरिमय श्याम दास
मंदिर अध्यक्ष, इस्कॉन लखनऊ

📱 दान हेतु QR Code / Bank Details

Account Name: ISKCON FESTIVAL
A/C No.: 50278006139
Bank: Indian Bank
Branch: Ahimamau
IFSC Code: IDIB000A532

🙏 आपका प्रत्येक सहयोग श्री जगन्नाथ जी की दिव्य सेवा एवं रथयात्रा महोत्सव को सफल बनाने में अमूल्य योगदान होगा।

हरे कृष्ण! जय जगन्नाथ! 🌸

Mango Festival 🥳🥭 at Iskcon Lucknow #mango #festival #lucknow 10/07/2026

https://youtube.com/shorts/Fsmols4TG4k?si=61jIcCGmw_hQgvc5

*🥭🌼 योगिनी एकादशी एवं भव्य आम महोत्सव (मैंगो फेस्टिवल) 🌼🥭*

📅 दिनांक: 11 जुलाई (शनिवार)📍 स्थान: श्री श्री राधारमण विहारी, सुशांत गोल्फ सिटी, अंसल API,सुल्तानपुर रोड, लखनऊ
समय ⏰ शाम 4 बजे से हरिनाम संकीर्तन, 7 बजे आरती, कथा 7:30 बजे I

🙏 आप सभी भक्तों एवं श्रद्धालुओं को अपने परिवार, इष्ट-मित्रों सहित सादर आमंत्रण।

योगिनी एकादशी के इस पावन अवसर पर आइए और श्री श्री राधारमण विहारी जी की प्रेममयी सेवा का दुर्लभ अवसर प्राप्त करें।

🥭 आप अपने हाथों से बाजार में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं चुनिंदा आम लेकर आइए और उन्हें ठाकुर जी के दिव्य भोग में श्रद्धापूर्वक अर्पित करें। यह सेवा अपने परिवार के मंगल, आध्यात्मिक उन्नति तथा भगवान श्रीकृष्ण के प्रति प्रेम प्रकट करने का सुंदर अवसर है।

🍈🍋🥭 आमों का भोग अर्पित होने के पश्चात वही महाप्रसाद समस्त भक्तों में प्रेमपूर्वक वितरित किया जाएगा।

🌿 अतः आप सभी से विनम्र निवेदन है कि अपनी श्रद्धा एवं सामर्थ्य के अनुसार भगवान की इस सेवा में सहभागी बनें तथा पूरे उत्साह, आनंद और भक्ति के साथ इस भव्य 🥭 आम महोत्सव (मैंगो फेस्टिवल) 🥭 का हिस्सा बनें।

आइए, योगिनी एकादशी को ठाकुर जी की सेवा, हरिनाम , कथा और महाप्रसाद के साथ अविस्मरणीय बनाएं।

🙏 आपकी स्नेहपूर्ण प्रतीक्षा रहेगी।

*आपका सेवक*
*अपरिमेय श्याम दास*
*अध्यक्ष, इस्कॉन लखनऊ*

Mango Festival 🥳🥭 at Iskcon Lucknow #mango #festival #lucknow Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

Photos from Iskcon Lucknow's post 30/06/2026

आज के दिव्य दर्शन !!

Photos from Iskcon Lucknow's post 29/06/2026

Today’s divine darshan of Shri Shri Radha Raman Bihari ji..

24/06/2026

🪷 हरे कृष्ण 🪷🙏

🌈 वैष्णव आगमन 😊

🌸 कल सुबह हमारे श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर में श्रीमद्भागवतम् सत्संग के लिए आ रहे हैं.... HG Prashant Mukund Prabhujii.
🪔HG Prashant Mukund Prabhujii न सिर्फ़ भारत में विभिन्न स्थानों पर कथा करते हैं बल्कि विश्व के अलग-अलग भागों में भी कथा का अमृत पान कराते हैं।
प्रभुजी परम् पूज्य गोपाल कृष्ण गोस्वामी महराज जी के शिष्य हैं और ISKCON द्वारिका(दिल्ली) में अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं।
सत्संग समय - कल सुबह 8 बजे।
धन्यवाद 🙏
हरि बोल।

Category

Address


Sushant Golf City, Sec F, Shaheed Path
Lucknow