Lucknow Watch
Follow us for Lucknow News Updates and ongoing activities around the city.
Please join our WhatsApp Community for exclusive updates- https://chat.whatsapp.com/E5u8UylFJcSC9LwXRVR2ip
मानक नगर की रामनगर कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई से परेशान लोगों ने लखनऊ-कानपुर रोड जाम कर नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने साफ पेयजल की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Follow us on Insta, Facebook & Youtube:
लखनऊ के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में STF ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद के चलते करीब 5 महीने पहले हत्या की साजिश रची गई थी और इसके लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। मामले में मुख्य साजिशकर्ता दिनेश कुमार यादव और उसके ड्राइवर मुकर्रबीन उर्फ मुबीन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दोनों शूटर अभी भी फरार हैं। शूटआउट का CCTV फुटेज और एक पुराना विवादित वीडियो भी सामने आया है, जिसने जांच को नई दिशा दी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Follow us on Insta, Facebook & Youtube:
चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा! प्लेटफॉर्म नंबर-5 का टिन शेड अचानक गिरने से एक टीटीई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं, जबकि राहत और बचाव कार्य जारी है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
Follow us on Insta, Facebook & Youtube:
बिजली चोरी की जांच करने गई लेसा टीम पर जानकीपुरम में हमला। JE समेत 5 कर्मचारी घायल,
सरकारी दस्तावेज फाड़ने और कुत्ता छोड़ने का आरोप। पुलिस जांच में जुटी।
Follow us on Insta, Facebook & Youtube:
46°C की भीषण गर्मी, 100KM का सफर और फिर SSC GD परीक्षा रद्द! लखनऊ में सर्वर ठप होने से छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। घंटों इंतजार के बाद परीक्षा रद्द होने पर अब परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आखिर युवाओं के भविष्य के साथ ये लापरवाही कब तक?
Follow us on Insta, Facebook & Youtube:
लखनऊ में बिजली संकट बना बवाल ! एक तरफ फैज़ुल्लागंज में ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलता रहा, दूसरी तरफ मिश्रपुर में बिजली ठीक करने पहुंचे कर्मचारियों को ही पीट दिया गया। गर्मी, कटौती और हंगामे के बीच 1500 घरों की बिजली भी गुल हो गई।
Follow us on Insta, Facebook & Youtube:
पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया झटका, लगातार चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम लखनऊ में पेट्रोल ₹100 के पार पहुंचा!
Follow us on Insta, Facebook & Youtube:
लखनऊ कोर्ट के बाहर बुलडोजर कार्रवाई पर बड़ा बवाल ! वकीलों का विरोध, पथराव और पुलिस लाठीचार्ज से मचा हड़कंप।
Follow us on Insta, Facebook & Youtube:
लखनऊ यूनिवर्सिटी में छात्रा से कथित उत्पीड़न मामले ने तूल पकड़ लिया है। वायरल ऑडियो सामने आने के बाद आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर परमजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन दोनों मामले की जांच में जुटे हैं।
Follow us on Insta, Facebook & Youtube:
38 साल की उम्र में प्रतीक यादव का निधन…अचानक आई इस खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर।
Follow us on Insta, Facebook & Youtube:
Category
Website
Address
Lucknow
226001
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Lucknow Watch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.