Lokrang
लोकसंस्कृति का जनपक्षधर मंच
यह संगठन किसी भी दलगत राजनैतिक पार्टी के करीब नहीं है ।
इसकी विचारधारा को धर्म, भाषा, जाति और क्षेत्रवाद के आधार पर बांटा नहीं जा सकता ।
संस्था के संविधान 4 के अनुसार संस्था का उद्देश्य है -
क-लोक कला, लोक साहित्य, लोककथा, लोकगाथा, लोक संस्कृति, लोक संगीत( गायन,वादन एवं नृत्य ) का अध्ययन, संवर्द्धन, संरक्षण और अनुसंधान करना ।
ख-देश के बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों, लोक कलाकारों को विभिन्न कार्यक्रमों में आमन्त्रित करना, उनकी प्रतिभा, विचारों और कार्यों का प्रचार -प्रसार करना ।
ग- लोक कला, संगीत, साहित्य को समर्पित `लोक-रंग´ पत्रिका का प्रचार-प्रसार करना ।
घ- विचार गोष्ठियां आयोजित करना ।
ड.- जनोपयोगी लोकगीतों , फिल्मों, कविताओं के पोस्टरों का प्रदर्शन करना ।
च-अंधविश्वास,अश्लीलता,पाखण्ड,पतनशीलसाहित्य, साम्प्रदायिकता, जातिवाद, क्षेत्रवाद, अपसंस्कृति का निषेध करना और जनसामान्य के बीच प्रगतिशील,संवेदनशील संस्कृति विकसित करना ।
12/09/2026
Lokrang 2027 की तारीखें घोषित हो चुकी हैं। यह आयोजन 10-11 April 2027.. शनिवार और रविवार को आयोजित होगा।
लोकरंग कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक कलाकारों, रंगकर्मियों, नृत्य टीमों को आमंत्रित करते हुए अवगत करना है कि हम टीमों की अंतिम सूची, दीपावली तक जारी कर देते हैं। इसलिए अगर आप बेहतर लघु नाटक या बेहतर गायन/ नृत्य टीम को लाने के इच्छुक हों तो वीडियो शेयर करें। लेखक मित्र लोकरंग पत्रिका के लिए अपना आलेख नवम्बर तक दे दें।
योगेन्द्र चौबे जी एडवाइजरी कमेटी, रंगमंच, संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली के सदस्य हैं और शुरू से लोकरंग से जुड़े रहे हैं। रायगढ़ में आप प्राध्यापक हैं और गुड़ी नामक सांस्कृतिक संगठन के अगुवा भी हैं। कई बार आपकी उपस्थिति ने लोकरंग को मान दिया है। बेहद सरल और सहज स्वभाव के योगेन्द्र चौबे जी इस बार पुनः लोकरंग में पधार रहे हैं। आपका स्वागत है।
06/04/2026
आज बच्चों की टीम लोकरंग आयोजन का पोस्टर चिपकाने निकली है। इमरान, आसिफ़, आफ़ताब, सन्नी प्रजापति, अनूप, आशू, जावेद, अनुराग शर्मा और छोटू इस काम में जुटे हुए हैं। गाँव का नेतृत्व जनाब हदीस अंसारी का है, जो पेशे से अध्यापक हैं।
06/04/2026
कल की गतिविधियाँ, आज के अख़बारों में। लोकरंग 2026:11-12 अप्रैल।एक सांस्कृतिक अभियान। अगली पीढ़ी तैयार हो रही कार्यभार संभालने के लिए।
05/04/2026
मीडिया का सहयोग और लोकरंग आयोजन की तैयारी की आज की ख़बरें ।
प्रो. सुभाष चंद्र सैनी, पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और “देस हरियाणा” पत्रिका के संपादक होंगे लोकरंग 2026 के मुख्य अतिथि।
प्रेरणा कला मंच, बनारस, लोकरंग 2026 में: नाटक और जनगीत के साथ ।
कहानीबाज़ थिएटर सोसायटी व गुड़ी नाट्य संस्था रायगढ़, छत्तीसगढ़ , लोकरंग 2026 में छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य और गायन के साथ-साथ, पहली रात नाटक-उल्लू पंचायत का मंचन भी करेगी। मोहन सागर और योगेन्द्र चौबे के निर्देशन में यह टीम दोनों रात छत्तीसगढ़ के विविध लोकनृत्य प्रस्तुत करेगी।आइए इस टीम का स्वागत करें।
लोकरंग में बहुत सारे विद्वान अध्यापक और उनके शोधार्थियों का आना लगातार बढ़ता रहा है। गाँव में रहने और समूह में सोने की व्यवस्था के बावजूद लोग आते हैं और लोकरंग की विचारगोष्ठी में शामिल होते हैं। लोकरंग इस बार ग़ाज़ीपुर के दो सजग अध्यापकों का स्वागत करता है।
Contact the organization
Website
Address
B-4/140 Vishal Khand, Gomtinagar
Lucknow
226010
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Lokrang posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.