Brahma Dev Samaj
जयति ब्राह्मण ,जय ब्रह्मदेव समाज
20/08/2025
शाहजहांपुर का जलालाबाद अब बनेगा परशुरामपुरी🙏
उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर ज़िले के जलालाबाद कस्बे का नाम अब परशुरामपुरी बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 27 जून 2025 को यह प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा था, जिस पर अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने “कोई आपत्ति नहीं” की मुहर लगा दी है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतिम स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस पहल के पीछे केवल राजनीतिक इच्छाशक्ति ही नहीं, बल्कि ब्राह्मण समाज और भगवान परशुराम के अनुयायियों की वर्षों पुरानी भावनाएँ भी जुड़ी हुई हैं। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने इस निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया और इसे ब्राह्मण समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। आने वाले समय में जब उत्तर प्रदेश सरकार आधिकारिक गज़ेट नोटिफिकेशन जारी करेगी, तब यह नया नाम परशुरामपुरी हिंदी, अंग्रेज़ी और क्षेत्रीय भाषाओं में औपचारिक रूप से दर्ज हो जाएगा। इसके बाद यह नाम शासकीय दस्तावेज़ों, परिवहन सेवाओं, शैक्षिक संस्थानों और रेलवे तक में अपनाया जाएगा।
सांस्कृतिक दृष्टि से यह परिवर्तन अत्यंत महत्वपूर्ण है। भगवान परशुराम, जिन्हें भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है, शौर्य, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं। जलालाबाद का नया नाम परशुरामपुरी भारतीय धर्म और इतिहास को पुनर्जीवित करने का कार्य करेगा और नई पीढ़ी को यह स्मरण कराएगा कि हमारी जड़ें धर्म, संस्कृति और वीरता से कितनी गहराई से जुड़ी हुई हैं। यह केवल नाम का परिवर्तन नहीं है, बल्कि आत्मगौरव और सांस्कृतिक जागरण का प्रतीक है।
सुशील योगी।
29/07/2025
Category
Telephone
Website
Address
Lucknow
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Brahma Dev Samaj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.