Choudhry Anil Raj Kori 160-बालामऊ विधानसभा क्षेत्र, हरदोई

Choudhry Anil Raj Kori 160-बालामऊ विधानसभा क्षेत्र, हरदोई

Share

160-बालामऊ विधानसभा क्षेत्र, हरदोई
संपर्क सूत्र:- +917880998882
जय भीम-नमो बुद्धाय-जय झलकारी

(एक परिचय)
नाम:- चौधरी अनिल कुमार राज (प्रिंसराज)
जन्मस्थान:- लखनऊ, उत्तर प्रदेश
पिता:- श्री कृपा शंकर जी
माता:- श्रीमती गायत्री देवी जी
बड़े भाई:–श्री अंकित राज जी, श्री सावन राज(शानू) जी, श्री सौरभ कुमार बैरागी जी
बड़ी बहन:– श्रीमती नेहा गुप्ता जी
बहनोई:– श्री अमित गुप्ता जी
(शैक्षणिक जीवन)
हाई स्कूल:- लखनऊ छावनी परिषदीय विद्यालय
इंटरमीडिएट:- बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज (KKV)
स्नातक:-

20/06/2026

भारत गणराज्य की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
आपका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट निष्ठा, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा राष्ट्रहित में आपका प्रेरणादायी नेतृत्व देश के करोड़ों नागरिकों के लिए मार्गदर्शक है।
एक साधारण परिवार से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक की आपकी गौरवशाली यात्रा लोकतंत्र, सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल है।
कुदरत से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख, समृद्धि एवं निरंतर यश प्रदान करें, ताकि आपके मार्गदर्शन में राष्ट्र प्रगति, समता और विकास के नए आयाम स्थापित करता रहे।
जन्मदिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।

President of India 🇮🇳🙏

19/06/2026

युवाओं के सपनों का बालामऊ
जहाँ शिक्षा हो मजबूत आधार,
और रोजगार बने हर युवा का अधिकार।
Choudhry Anil Raj Kori

18/06/2026

बालामऊ का मान – जनता का सम्मान
सामाजिक न्याय हमारा अभियान
विकास, शिक्षा और रोजगार का अधिकार
समृद्ध बालामऊ हमारा संकल्प साकार।

चौधरी अनिल राज कोरी(प्रिंसराज)
160-बालामऊ विधानसभा क्षेत्र, हरदोई
संपर्क, सूत्र:- +917880998882

17/04/2026

कह देना राजीव से कि चंद्रशेखर दिन में 3 बार अपना फैसला नहीं बदलता है...
मेरा नाम चंद्रशेखर सिंह है...
जिन हाथों में शक्ति भरी है राजतिलक देने की,
उन हाथों में ही ताकत है सर उतार लेने की...

ये थे हमारे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह जी...
विचारों के लिए अग्निपथ चुनने वाले, सत्ता के सामने भी सच बोलने की हिम्मत रखने वाले,
न दबे, न झुके-अकेले चले, लेकिन अपने उसूलों से कभी समझौता नहीं किया...

उनकी बेबाक आवाज़ में जो पौरुषार्थ थी वो मुझे आज भी प्रेरणा देती है,चंद्रशेखर मतलब
नेतृत्व, साहस, सिद्धांत और सेवा...
आज उनकी जयंती पर सादर प्रणाम...🙏

Choudhry Anil Raj Kori

12/04/2026

आधुनिक भारत के निर्माण में अपनी अद्वितीय प्रतिभा, दूरदर्शिता और समर्पण से अमिट छाप छोड़ने वाले “आधुनिक युग के विश्वकर्मा”, डॉ.मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।
डॉ. विश्वेश्वरैया जी ने अपने अद्वितीय अभियंत्रण कौशल और राष्ट्र निर्माण की भावना से देश को नई दिशा दी।
चाहे सिंचाई परियोजनाओं का विकास हो, बाढ़ नियंत्रण की आधुनिक प्रणालियां हों या औद्योगिक प्रगति की मजबूत नींव—उन्होंने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर भारत को आत्मनिर्भरता की राह दिखाई।
उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दूरदृष्टि से किसी भी राष्ट्र को सशक्त बनाया जा सकता है।
आज जब हम विकास और आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं, तो उनके विचार और कार्य और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं।
उनका समर्पण, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हमें उनके आदर्शों पर चलने की शक्ति प्रदान करें। 🙏

Choudhry Anil Raj Kori

12/04/2026

राजनीति को सेवा का माध्यम मानकर राष्ट्र और समाज के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, विकसित लखनऊ के शिल्पकार, हम सभी के मार्गदर्शक एवं अभिभावक, लालजी टंडन जी (बाबू जी) की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धा एवं आदर सहित स्मरण।
बाबू जी केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं थे, बल्कि लखनऊ की आत्मा से गहराई से जुड़े हुए एक संवेदनशील और जनप्रिय व्यक्तित्व थे।
उन्होंने सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, राज्य के नेता प्रतिपक्ष, विधान परिषद में नेता सदन, राज्य सरकार में मंत्री तथा बिहार व मध्य प्रदेश के राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए सदैव जनसेवा को सर्वोपरि रखा।
उनका जीवन सादगी, समर्पण और जनहित के प्रति अटूट निष्ठा का अनुपम उदाहरण रहा।
लखनऊ के विकास में उनका योगदान आज भी हर गली, हर क्षेत्र में स्पष्ट रूप से महसूस किया जा सकता है।
उन्होंने केवल शहर का ढांचा नहीं संवारा, बल्कि लोगों के दिलों में विश्वास, अपनापन और जुड़ाव की भावना भी स्थापित की।
उनके साथ बिताए गए पल, उनका स्नेह और मार्गदर्शन हम सभी के लिए सदैव एक अमूल्य धरोहर बने रहेंगे।
ऐसे महान व्यक्तित्व की जयंती पर हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा को आगे बढ़ाएंगे।
बाबू जी की स्मृतियां और उनके आदर्श सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे। 🙏

Choudhry Anil Raj Kori

20/03/2026

गौरैया सिर्फ एक पक्षी नहीं, हमारे पर्यावरण की सेहत का आईना है।
आज विश्व गौरैया दिवस पर संकल्प लें—इनकी चहचहाहट को बचाए रखने के लिए पेड़ लगाएं, जल-पात्र रखें और सुरक्षित आवास बनाएं।
#विश्व_गौरैया_दिवस

Choudhry Anil Raj Kori

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Lucknow?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address


Hazratganj
Lucknow
226001