Lava pathak

Lava pathak

Share

हिंदू संस्कारों और संस्कृति का विरोध कर कोई भी दल भारत के जनमत में पैठ नहीं बना सकता है। सयोंजक सोशल मीडिया
आईटी विभाग भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश

12/09/2026

आज हमारी #लाड़ली_बिटिया #शताक्षी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
हमारे जीवन का सबसे खूबसूरत पल वह था
जब आपने हमारे लिए जन्म लिया था
हम आपको आपके जन्मदिन पर अनन्त आशीर्वाद देते है !
भगवान से आपके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना करते हैं।

राधे राधे जय श्री कृष्ण🌹🏹🙏🏿 Facebook for Creators Facebook

11/09/2026

जैसे जैसे मेरी उम्र में वृद्धि होती गई, मुझे समझ आती गई कि अगर मैं Rs. 300 की घड़ी पहनूं या Rs. 30000 की, दोनों समय एक जैसा ही बताएंगी।

मेरे पास Rs. 300 का बैग हो या Rs. 30000 का, इसके अंदर के सामान में कोई परिवर्तन नहीं होंगा।

मैं 300 गज के मकान में रहूं या 3000 गज के मकान में, तन्हाई का एहसास एक जैसा ही होगा।

आख़िर में मुझे यह भी पता चला कि यदि मैं बिजनेस क्लास में यात्रा करूं या इक्नामी क्लास में, अपनी मंजिल पर उसी नियत समय पर ही पहुँचूँगा।

इसीलिए, अपने बच्चों को बहुत ज्यादा अमीर होने के लिए प्रोत्साहित मत करो बल्कि उन्हें यह सिखाओ कि वे खुश कैसे रह सकते हैं और जब बड़े हों, तो चीजों के महत्व को देखें, उसकी कीमत को नहीं।

फ्रांस के एक वाणिज्य मंत्री का कहना था -

ब्रांडेड चीजें व्यापारिक दुनिया का सबसे बड़ा झूठ होती हैं, जिनका असल उद्देश्य तो अमीरों की जेब से पैसा निकालना होता है, लेकिन गरीब और मध्यम वर्ग लोग इससे बहुत ज्यादा प्रभावित होते हैं।

क्या यह आवश्यक है कि मैं Iphone लेकर चलूं फिरू, ताकि लोग मुझे बुद्धिमान और समझदार मानें??

क्या यह आवश्यक है कि मैं रोजाना Mac'd या KFC में खाऊँ ताकि लोग यह न समझें कि मैं कंजूस हूँ??

क्या यह आवश्यक है कि मैं प्रतिदिन Friends के साथ उठक-बैठक Downtown Cafe पर जाकर लगाया करूँ, ताकि लोग यह समझें कि मैं एक रईस परिवार से हूँ??

क्या यह आवश्यक है कि मैं Gucci, Lacoste, Adidas या Nike का ही पहनूं ताकि High Status वाला कहलाया जाऊँ??

क्या यह आवश्यक है कि मैं अपनी हर बात में दो चार अंग्रेजी शब्द शामिल करूँ ताकि सभ्य कहलाऊं??

क्या यह आवश्यक है कि मैं Adele या Rihanna को सुनूँ ताकि साबित कर सकूँ कि मैं विकसित हो चुका हूँ??

नहीं दोस्तों !!!

मेरे कपड़े तो आम दुकानों से खरीदे हुए होते हैं।
Friends के साथ किसी ढाबे पर भी बैठ जाता हूँ।

भूख लगे तो किसी ठेले से ले कर खाने में भी कोई अपमान नहीं समझता।

अपनी सीधी सादी भाषा में बोलता हूँ।

चाहूँ तो वह सब कर सकता हूँ जो ऊपर लिखा है।

लेकिन,

मैंने ऐसे लोग भी देखे हैं जो एक Branded जूतों की जोड़ी की कीमत में पूरे सप्ताह भर का राशन ले सकते हैं।

मैंने ऐसे परिवार भी देखे हैं जो मेरे एक Mac'd के बर्गर की कीमत में सारे घर का खाना बना सकते हैं।

बस मैंने यहाँ यह रहस्य पाया है कि बहुत सारा पैसा ही सब कुछ नहीं है, जो लोग किसी की बाहरी हालत से उसकी कीमत लगाते हैं, वह तुरंत अपना इलाज करवाएं।

मानव मूल की असली कीमत उसकी नैतिकता, व्यवहार, मेलजोल का तरीका, सहानुभूति और भाईचारा है, ना कि उसकी मौजूदा शक्ल और सूरत।

सूर्यास्त के समय एक बार सूर्य ने सबसे पूछा, मेरी अनुपस्थिति में मेरी जगह कौन कार्य करेगा??

समस्त विश्व में सन्नाटा छा गया। किसी के पास कोई उत्तर नहीं था। तभी कोने से एक आवाज आई।

दिये ने कहा - "मै हूं ना" मैं अपना पूरा प्रयास करुंगा।

आपकी सोच में ताकत और चमक होनी चाहिए। छोटा-बड़ा होने से फर्क नहीं पड़ता, सोच बड़ी होनी चाहिए। मन के भीतर एक दीप जलाएं और सदा मुस्कुराते रहें।

Photos from Lava pathak's post 05/09/2026

आज उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक प्रदेश मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा श्रीमती चेतना पांडे जी के आवास पर आयोजित की गई जहाँ आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अगली रणनीति पर चाय पर सार्थक चर्चा हुई।
आगे बड़ी बैठक 7 सितम्बर को आयोजित की जाएगी।
जहाँ श्री अरुण प्रताप सिंह जी,श्री अमित अवस्थी जी,भाई शरीफ हुसैन जी,श्री आशुतोष शुक्ला जी,श्रीमती चेतना पाण्डेय जी, श्री रवि गुप्ता जी,श्री शोभित मिश्रा जी,वेद प्रकाश सिंह जी,श्री डी के अग्रवाल जी,श्री अश्विनी जैन जी,मो सुएब,मो अकरम,श्री ललित सोनकर जी,श्री अविनाश पासी, श्री संदीप रावत, श्री गोविंद रावत प्रमुख रूप से शामिल हुए।

04/09/2026

वो काला एक बांसुरी वाला,*
सुध बिसरा गया मोरी रे।
माखन चोर वो नंदकिशोर जो,
कर गया मन की चोरी रे।
सुध बिसरा गया मोरी रे.......!
पनघट पे मोरी बहियां मरोड़ी,
मैं बोली तो मेरी मटकी फोड़ी,
पैयां पडूं करूं विनती मैं पर,*
माने ना वो एक मोरी रे।।*
सुध बिसरा गया मोरी रे...........
छुप गयो फिर एक तान सुनाके,**
कहां गयो एक बाण चलाके,*
गोकुल ढूंढा मैंने मथुरा ढूंढ़ी,**
कोई नगरिया ना छोरी रे.....।।

03/09/2026

आज की राजनीति में सबसे बड़ा संकट यह नहीं है कि अच्छे लोग कम हैं, बल्कि संकट यह है कि दिखावे की चमक को लोग सच्चाई समझने लगे हैं।
गाड़ियों का काफिला, महंगे खर्चे, नोटों की चमक, लोगों की भीड़ और सोशल मीडिया का भौकाल देखकर किसी को नेता मान लेने की आदत समाज के लिए खतरनाक होती जा रही है।
कुछ लोग संगठन, समाजसेवा और जनता के हित का चोला पहनकर घूमते हैं, लेकिन उनकी असली राजनीति केवल धन, दिखावा और अपने स्वार्थ के इर्द-गिर्द घूमती है। जिनके पास कल तक कोई पहचान नहीं थी, वे आज किसी के धन और प्रभाव के सहारे स्वयं को बड़ा नेता साबित करने में लगे हैं।
सबसे दुखद बात यह है कि कुछ लोग अपने स्वार्थ के लिए अपना अस्तित्व और जमीर तक गिरवी रख देते हैं। किसी के टुकड़ों और खर्चों पर तालियां बजाते हैं और फिर उसे समाज का हितैषी बताकर स्थापित करने लगते हैं।
लेकिन समाज को यह प्रश्न अवश्य पूछना चाहिए—
यह चमक आई कहां से?इतना खर्च किसके धन से हो रहा है?
जिसके पास समाज के लिए समय नहीं था, उसके पास अचानक इतना धन और इतना काफिला कैसे आ गया?
नेता बनने के लिए केवल गाड़ियों का काफिला नहीं, चरित्र का काफिला चाहिए।नोटों की गड्डियां नहीं, निष्ठा और ईमानदारी चाहिए।भीड़ किराए पर मिल सकती है, लेकिन विश्वास खरीदना संभव नहीं होता।
आज कुछ लोग धनबल के सहारे समाज में अपनी पहचान बना रहे हैं और दुर्भाग्य से समाज में बैठे कुछ लोग भी अपने छोटे-छोटे स्वार्थों के लिए ऐसे लोगों को स्थापित करने में लगे हैं। लेकिन याद रखिए, जो व्यक्ति स्वार्थ और धन के सहारे समाज में स्थापित होता है, वह अवसर आने पर सबसे पहले उसी समाज का शोषण और दोहन करता है।
समय का नियम बहुत स्पष्ट है—
दिखावे का भौकाल कुछ समय तक चलता है,
लेकिन चरित्र का सच पूरी जिंदगी दिखाई देता है।
इसलिए किसी व्यक्ति को उसकी गाड़ी, काफिले, खर्चे और दिखावे से मत आंकिए।
उसका मूल्यांकन उसके चरित्र, संघर्ष, ईमानदारी, समाज के प्रति समर्पण और अपने पुराने साथियों के प्रति व्यवहार से कीजिए।
क्योंकि इतिहास में नाम उनका नहीं टिकता जिन्होंने नोटों की चमक से लोगों को प्रभावित किया,
इतिहास में वही लोग याद रहते हैं जिन्होंने अपने चरित्र की चमक से समाज को रोशन किया।

01/09/2026

“जहाँ आपकी इज़्ज़त की कीमत नहीं… वहाँ आपका रुकना भी बेकार है।”
सम्मान माँगना पड़े, तो समझ लेना…
वो जगह आपके लिए बनी ही नहीं है। 🖤

28/08/2026

बहुत जरूरी है पेड़ और यह प्रकृति को बचाना
अपने घर के आंगन में तुलसी जरूर लगाना
🌹🌹🙏राधे कृष्ण 🙏🌹🌹

28/08/2026

“जो तुम्हारे भाग्य में है, वह तुम्हें खोजते हुए आएगा; इसलिए अधर्म का सहारा लेकर उसे पाने की कोशिश मत करो।”
राधे राधे

28/08/2026

रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं!

भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और अटूट बंधन के प्रतीक पावन पर्व 'रक्षा बंधन' की समस्त प्रदेशवासियों को अनंत शुभकामनाएं।

यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्नेह और अपार खुशियां लेकर आए, यही ईश्वर से कामना है।

Category

Telephone

Address


Indira Nagar
Lucknow
226016

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lava pathak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Lucknow.