Vinod Kumar

Vinod Kumar

Share

3rd term MLA, Nachan Constituency. State Vice President, BJP Himachal Pradesh

Photos from Vinod Kumar's post 21/09/2026

आज सुंदरनगर स्थित सुकेत पैलेस में बाढू से हमारे बड़े भाई श्री खिरामणि जी की सुपुत्री एवं श्री अमर शर्मा जी की भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित दंपति को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

ईश्वर से प्रार्थना है कि नवदंपति का जीवन प्रेम, विश्वास और खुशियों से सदैव भरा रहे।

Photos from Vinod Kumar's post 20/09/2026

दिल्ली प्रवास के दौरान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर माननीय मंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा कुल्लू क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता एवं इसकी स्थापना को लेकर विस्तारपूर्वक सकारात्मक संवाद हुआ। क्षेत्र के विकास व जनहित कें विषयों पर मननीय मंत्री जी का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहा है।

20/09/2026

💐बेटी भारती की उपलब्धि पर गर्व का क्षण💐

गांव बड़ोगा, डाकघर शाला, तहसील चच्योट, जिला मंडी की बेटी भारती का एस्टोनिया की यूनिवर्सिटी में भौतिकी विषय में पीएचडी के लिए चयन होना पूरे क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

मेहनत, लगन और प्रतिभा से हासिल इस शानदार उपलब्धि पर बिटिया को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

आपकी सफलता नई पीढ़ी के युवाओं के लिए प्रेरणा बने- यही कामना है।

19/09/2026

पंजाब विश्विद्यालय के बाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) की ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

ये जीत सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि Gen-Z के विश्वास की जीत है

ये दोहरी जीत स्पष्ट संदेश है - देश का युवा टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ नहीं, बल्कि राष्ट्रवादी विचार के साथ खड़ा है।

छात्र शक्ति - राष्ट्र शक्ति!

Photos from Vinod Kumar's post 19/09/2026

नई दिल्ली में मण्डी जनकल्याण सभा द्वारा आयोजित “सैर महोत्सव” में शामिल हुआ।
मण्डी जनकल्याण सभा के सभी सदस्यों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई और साधुवाद।

18/09/2026

ख्योड़ नलवाड़ मेले के शुभारंभ की कुछ खूबसूरत झलकियाँ लोक संस्कृति, परंपरा और भाईचारे से सजा यह उत्सव।

18/09/2026
Photos from Vinod Kumar's post 18/09/2026

ग्राम पंचायत बैला में देव बाला कामेश्वर युवक मंडल पिपलागलु द्वारा आयोजित सैर मेले के समापन समारोह में शामिल होने का अवसर मिला।

सैर मेला हमारी समृद्ध हिमाचली लोक संस्कृति, देव परंपरा और आपसी भाईचारे का सुंदर प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ-साथ युवा शक्ति की रचनात्मक भूमिका को भी मजबूत करते हैं।

देव बाला कामेश्वर जी की कृपा समस्त क्षेत्रवासियों पर बनी रहे। मेले के सफल आयोजन के लिए देव बाला कामेश्वर युवक मंडल पिपलागलु एवं समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

17/09/2026

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर देव बेन्यूरी जी के मंदिर में आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित कर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल नेतृत्व के लिए प्रार्थना की और देव आशीर्वाद प्राप्त किया।

Photos from Vinod Kumar's post 17/09/2026

आज ग्राम पंचायत बासा में जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले का विधिवत शुभारंभ किया। देवभूमि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और ग्रामीण जीवन की जीवंत झलक प्रस्तुत करने वाला यह ऐतिहासिक मेला हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है।

ख्योड़ नलवाड़ मेले की पावन परंपरा क्षेत्रवासियों के आपसी मेल-जोल, भाईचारे और हमारी लोक संस्कृति को संजोए रखने का सुंदर माध्यम है।

समस्त क्षेत्रवासियों को जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले की हार्दिक शुभकामनाएँ।

मेले का यह उत्सव खुशहाली, समृद्धि और भाईचारे का संदेश लेकर आए।

Category

Telephone

Address


VPO Chail Chowk
Mandi
175028

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vinod Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Mandi.