News Fast LIVE

News Fast LIVE

Share

telling about true and latest news and broadcasting them no

11/09/2026

मथुरा जंक्शन स्टेशन से गेट नम्बर दो के निकट से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे दम्पत्ति ने संतान की चाह को लेकर 5 माह के मासूम को किया अगवा,36 घण्टे के अंदर पुलिस ने मासूम को बरामद कर आरोपियों को पहुँचाया सलाखों के पीछे....

11/09/2026

मथुरा में एक हज़ार किलो दूषित एवं सदिंग्ध पनीर को नष्ट कराया गया जिसकी अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये है । इस कार्यवाही से पनीर विक्रेताओं में मचा हड़कंप, कामां राजस्थान से निर्मित डेयरी से लाया जा रहा था पनीर.....

11/09/2026
10/09/2026

मथुरा के थाना वृंदावन कोतवाली इलाके में सूचना प्राप्त हुई है कि चैतन्य विहार फेस-2 में एक शव निर्माणधीन साइट पर पड़ा हुआ है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वृंदावन मय पुलिस बल मौके पर पहुँचे और घटनास्थल की विस्तृत जांच की जा रही है। फील्ड यूनिट भी आ रही है । शव के पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु संबंधित को निर्देश दे दिए गए हैं । शव के सिर पर कुछ चोटों के निशान हैं। चोट किस तरीके से आई है, इसके बारे में विस्तृत जांच की जा रही है एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी ।*
*मृतक का नाम पप्पू यादव है व जनपद औरैया के रहने वाले हैं ।*
*बाइटः-श्री संदीप कुमार सिहं,क्षेत्राधिकारी वृन्दावन जनपद मथुरा ।*

10/09/2026

मथुरा के जैत इलाके में आनन्द फार्म पर लगी भीषण आग,मची अफरा तफरी,फायर बिग्रेड की दमकलें आग पर काबू पाने में जुटी....

09/09/2026

मथुरा जंक्शन के वेटिंग रूम की छत का प्लास्टर गिरने से मची अफरा तफरी,बड़ा हादसा होते होते टला....

09/09/2026

मथुरा बृज मंडल में राधाष्टमी पर्व की तैयारियां जोरों पर , बरसाना से लेकर वृंदावन तक होंगे कड़े सुरक्षा प्रबंध...

08/09/2026

मथुरा के थाना जमुनापार के जमुना बिहार कॉलोनी के अंतर्गत एक महिला पूजा देवी जिनकी उम्र लगभग 35 वर्ष समय लगभग 11:00 बजे के आसपास उनके पति जगदेव के द्वारा गले में चुनरी से दबा के उनकी हत्या कर दी गई है। इस सूचना पर थाना जमुनापार की पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पे आ चुकी है जिसके द्वारा इस संबंध में आवश्यक वैधानिक कारवाई की जा रही है। फील्ड यूनिट व जमुनापार थाने की पुलिस को इस संबंध में पंचायतनामा पीएम की कारवाई हेतु निर्देश दिए गए हैं। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।*

*बाइटः-क्षेत्राधिकारी वृन्दावन श्री संदीप कुमार सिंह ।*

07/09/2026

मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्रान्तर्गत जचौंदा गांव है । यहां पर लगभग शाम 5:30 बजे दो पक्ष जो कि एक ही समाज से हैं । इनके मध्य आज दिन में कचहरी में विवाद हुआ था । इनके मध्य जमीन का विवाद है । दिन में कुछ विवाद हुआ था । उसको लेकर आज गांव में भी शाम को 5:30 बजे विवाद हो गया है । जिसमें एक हाकिम सिंह का पक्ष है और एक हरिश्चंद्र सिंह का पक्ष है । दोनों पक्षों में विवाद हुआ है । दोनों पक्षों से पांच-पांच/ छ:-छ: लोगों को चोटें आई हैं । दोनों पक्ष से एक-एक लोगों को सिर में चोट आई है । सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है । बाकी सभी की स्थित खतरे से बाहर है । एक दो लोगों को सिर में चोट है जिनका उपचार हो रहा है । मौके पर पुलिस ने सी0सी0टी0वी0 फुटेज और यहां एविडेंस कलेक्शन का काम प्रारंभ कर दिया है । इसमें गंभीरता से पूरी जांच की जा रही है । जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी ।*
*बाइट:- पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद मथुरा*

Website

Address


Mathura