Mathura Voice
Welcome to "Mathura Voice" page.Here you will find the latest news, political upheavals, world of entertainment... vishnu sisodiya_
इत्र से कपड़ों को महकाना कोई बड़ी बात नहीं!
_ मजा तो तब है जब किरदार से खुशबू आये!! _ ✍️✍️ @Mr.
11/08/2026
इंसानियत की मिसाल: श्री राजपूत करणी सेना मथुरा के पदाधिकारियों ने दिल्ली के युवक के लिए किया प्लेटलेट्स दान
मथुरा/फरीदाबाद। इंसानियत और सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते हुए श्री राजपूत करणी सेना मथुरा से जुड़े पदाधिकारियों ने फरीदाबाद स्थित अमृता हॉस्पिटल पहुंचकर जरूरतमंद मरीज की मदद के लिए प्लेटलेट्स दान किए।
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी एक युवक को उपचार के दौरान प्लेटलेट्स की आवश्यकता थी। जरूरत की जानकारी मिलने पर मामा फूफी की दो भाइयों ने जिसमें बॉबी चौहान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्री राजपूत करणी सेना मथुरा, तथा ओमप्रकाश प्रधान, समाजसेवी, अमृता हॉस्पिटल फरीदाबाद पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए प्लेटलेट्स दान किए।
इस नेक कार्य के माध्यम से उन्होंने समाज में यह संदेश दिया कि जरूरतमंद की मदद करना ही सबसे बड़ी इंसानियत है। रक्त एवं प्लेटलेट्स दान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Insta ___
https://www.instagram.com/p/Db5_GfXJGPI/?igsh=MWpyY3dlOXBnc3V6dQ==
मथुरा-वृंदावन की यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल, डीएम को सौंपा ज्ञापन
मथुरा में ‘India’s Next Talent’ के ऑडिशन में पहुंचे डांस गुरु देव राजपूत, प्रतिभाओं को दिया खास मंच | EXCLUSIVE
dance academy
शेरगढ़ के प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, चांदी का मुकुट और बांसुरी ले उड़े बदमाश
03/08/2026
पत्रकार नीरज चौधरी का आकस्मिक निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर...
जनपद मथुरा की मांट विधानसभा क्षेत्र के थाना सुरीर के गांव ठेनुआं के रहने वाले थे पत्रकार नीरज चौधरी।
------
इस घटना पर कुछ भी कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।
!! अत्यंत दुःखद समाचार, निशब्द !!
कान्हा की नगरी में 'लव जिहाद' फिल्म का ऑडिशन संपन्न, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
01/08/2026
उच्च प्राथमिक विद्यालय विडावली में पाठ्यसहगामी गतिविधियों का हुआ आयोजन
चौमुंहा। उच्च प्राथमिक विद्यालय विडावली में पाठ्य सहगामी गतिविधियों में विजयी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सी. एस. आर. वी. विद्या आश्रम के संस्थापक एवं हिंदू इण्टर कॉलेज कोसीकलाँ के प्रधानाचार्य डॉ गिर्राज सिंह एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लॉक इकाई चौमुंहा के अध्यक्ष अशोक कुमार सोलंकी के करकमलों द्वारा मां सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राथमिक संवर्ग में टिंकू, नेहनी, अवि, साक्षी, अवनि, शिवा, प्रिंस, चंचल, दामिनी, कृष्णा एवं सुशील ने क्रमशः सुलेख, निबंध लेखन, श्रुतलेख, गणवेश, इंग्लिश पोएम, वर्ग पहेली, स्पैल-बी, नृत्य, गणित क्विज, अंग्रेजी सुलेख एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
उच्च प्राथमिक संवर्ग में डिगम्बर, देव प्रकाश, सुहानी, जानकी, पायल, तन्नू, राधिका, दिव्यांशी, वंदना, कपिल,पायल, निव्या एवं राम ने क्रमशः गणवेश, स्पैल-बी, वर्ग पहेली हिन्दी, श्रुतलेख, इंग्लिश puzzle, अंग्रेजी कविता, नृत्य, विज्ञान क्विज, गणित क्विज, वाद-विवाद, कला,
निबंध एवं पूर्णांक आधारित गतिविधि में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
डॉ गिर्राज सिंह ने बताया कि पाठ्य सहगामी गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होती हैं। श्री अशोक कुमार सोलंकी ने स्काउट गाइड के महत्त्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर चंद्रभान सिंह, हरिओम शर्मा, वन्दना शर्मा, श्याम सुन्दर, सत्यम शाक्य, नीतू एवं बबीता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हरिओम शर्मा ने किया।
कल का मौसम 1 अगस्त: 24 घंटे के भीतर 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 60 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट
देश में एक बार फिर से मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 1 अगस्त को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस बारिश के दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है।
*कल का मौसम 1 अगस्त 2026:* देश में अब मानसून ने प्रचंड रुख अख्तियार कर लिया है। कई शहरों में बाढ़ और मूसलाधार बारिश ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इस बीच मौसम विभाग ने भी एक नया अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 1 अगस्ते को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। किसानों और मछुआरों को बेहद सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। पहाड़ी राज्यों के लोगों की सबसे अधिक मुश्किलें बढ़ने वाली है। कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है तो वहीं 5 से अधिक राज्यों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
तेज बारिश के चलते पूर्वोत्तर के राज्यों में अभी बाढ़ का विकराल रूप देखा जा सकता है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। अगले 6-7 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, निचले क्षोभमंडल स्तर में मध्य असम के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। इसके अलावा तट से दूर बनी कम दबाव दक्षिणी गुजरात से उत्तरी केरल तक फैली हुई है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कल यानी 1 जुलाई को देश के 19 राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी बारिश की स्थिति बताने जा रहे हैं...।
*देश के 19 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी*
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 1 अगस्त को देश के 19 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्यों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की कमी देखने को मिल सकती है।
*दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा*
दिल्ली(1 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 1 अगस्त को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, 1 अगस्त को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
*यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा*
उत्तर प्रदेश(1 अगस्त-3 अगस्त-भारी बारिश का अलर्ट): सहारनपुर, बिजनौर, मोरादाबाद, पीलीभीत, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, बुलंद शहर, इटावा, फिरोजाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, महाराजगंज, कानपुर और शाहजहांपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, लखनऊ में आज यानी 1 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
*बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा*
बिहार(1 अगस्त-भारी बारिश की चेतावनी): गया, पटना, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, बक्सर, जमुई, भागलपुर, पूर्णिया, बांका, अररिया, किशनगंज, मुंगेर, भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, पटना में कल यानी 1 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
*झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा*
झारखंड(1 अगस्त- 2 अगस्त-भारी बारिश की चेतावनी): साहेबगंज, जामतारा, गिरिडीह, बोकारो, रांची, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, खूंटी, गुमला, लातेहार, सरायकेला, गढ़वा, लोहरदगा और हजारीबाग में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 45 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चल रही है। वहीं, रांची में कल यानी 1 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
*उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा*
उत्तराखंड(1 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, उधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल, ऋषिकेश, हरिद्वार और चमोली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के प्रहार की संभावना है। वहीं, देहरादून में कल यानी 1 अगस्त को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
*हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा*
हिमाचल(1 अगस्त- भारी बारिश-तेज हवा की चेतावनी): चंबा, कांगड़ा, सिरमौर और शिमला में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, मनाली में 1 अगस्त को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
*जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा*
जम्मू-कश्मीर(1 अगस्त-3 अगस्त-भारी बारिश का अलर्ट): कठुआ, जम्मू, रियासी, रामबन पुंछ, कुपवाड़ा, राजौरी, संबा, डोडा, किश्तवाड़, बारामूला और बडगाम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 1 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
*शहर अधिकतम तापमान (1 अगस्त) न्यूनतम तापमान(1 अगस्त)*
दिल्ली 33°C 28°C
मुंबई 30°C 28°C
चेन्नई 36°C 28°C
कोलकाता 32°C 28°C
लखनऊ 33°C 28°C
पटना 33°C 28°C
रांची 29°C 24°C
भोपाल 28°C 24°C
जयपुर 33°C 27°C
शिमला 24°C 21°C
नैनीताल 25°C 21°C
*पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा*
पश्चिम बंगाल(1 अगस्त- भारी बारिश की चेतावनी): कोलकाता, कूचबिहार, हुगली, मुर्शिदाबाद, नादिया, दुर्गापुर, मालदा और उत्तर 24 परगना में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कोलकाता में कल यानी 1 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
*पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा*
पंजाब(1 अगस्त- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, पठानकोट, लुधियाना, पटियाला सास नगर और रूप नगर बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है।
*राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा*
राजस्थान(1 अगस्त-भारी बारिश आंधी की चेतावनी): जालोर, सिरोही, बारमेड़, पाली, बारां, कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर राजसमंद और टोंक में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की संभावना है। वहीं, कल यानी 1 अगस्त को जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
*मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा*
मध्य प्रदेश(1 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): उज्जैन, दमोह, नरसिंहपुर, खंडवा, हर्दा, छिंदवाड़ा, बेतुल, धार, भोपाल, बालघाट, रीवा, उज्जैन और विदिशा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं, कल यानी 1 अगस्त को भोपाल में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
28/07/2026
गुरु पूर्णिमा के एक दिन पहले गोवर्धन पहुंचे एडीजी एस के भगत, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा अधीनस्थों को दिए निर्देश
मुड़िया पूर्णिमा मेला 2026 के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक श्री सुवेंद्र कुमार भगत जी, मंडलायुक्त श्री नगेन्द्र प्रताप जी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय जी, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार जी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों एवं परिक्रमार्थियों हेतु की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, भंडारे, शौचालय, बैरियर, बैरिकेडिंग, पार्किंग, वॉच टावर, प्रकाश आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं को सुदृढ़ सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु पुलिस प्रशासन कटिबद्ध। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, एस0पी0 ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी गोवर्धन सुशील कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचरियों उपस्थित रहे।*
अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) आगरा जोन आगरा द्वारा दी गई बाईट
वृंदावन:36 दिन से अंधेरे में राधा सौन्दर्यम सोसायटी! अब भूख हड़ताल से न्याय की मांग | देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
https://youtu.be/DMSpXKOlY-Q
36 दिन से अंधेरे में राधा सौन्दर्यम सोसायटी! अब भूख हड़ताल से न्याय की मांग | देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
Category
Telephone
Address
Mathura
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Mathura Voice posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.