Adarsh Raj
I am Interested in social work. My business is to create affordable Infrastructure & Finance. I am also involved in movie & song production in Bollywood!
17/09/2026
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जनसेवा से देशसेवा तक 25 वर्षों का आपका समर्पित जीवन राष्ट्रसेवा की प्रेरणा है। आपके नेतृत्व में भारत ने विकास, जनकल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं तथा 'विकसित भारत' का आपका संकल्प करोड़ों देशवासियों को प्रेरित कर रहा है।
भगवान राम जी से प्रार्थना है कि आपको दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और अनंत ऊर्जा प्रदान करें तथा आपका मार्गदर्शन हमें निरंतर मिलता रहे।
17/09/2026
निर्माण व सृजन के अधिष्ठाता, देव शिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पावन जयंती की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भगवान श्री विश्वकर्मा जी हमें सृजनशीलता, उत्कृष्टता और परिश्रम की प्रेरणा देते हैं। उनकी कृपा और आशीर्वाद से हर हाथ को नई ऊर्जा मिले, हमारे देश का विकास सृजनशीलता के नए आयाम छुए, यही प्रार्थना है।
11/09/2026
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक, परम पूज्य डॉ. मोहन भागवत जी ज्ञान, भक्ति और कर्म की त्रिवेणी के अद्भुत संगम हैं। मां भारती के प्रति उनकी अखंड निष्ठा और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित उनका ध्येयनिष्ठ जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
भारत के पुनर्निर्माण और समाज के उत्थान के संकल्प को अपने जीवन का ध्येय बनाकर उन्होंने अनगिनत स्वयंसेवकों को सेवा, समर्पण और कर्तव्य के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। उनकी साधना में राष्ट्र के प्रति श्रद्धा है, समाज के प्रति संवेदना है और भविष्य के भारत के निर्माण का संकल्प है।
परम पूज्य श्री मोहन भागवत जी को जन्मदिवस पर अनंत कोटि शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें।
Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS)
11/09/2026
हिंदी साहित्य की महान रचनाकार 'पद्म विभूषण' महादेवी वर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उनकी लेखनी ने भावनाओं को गहराई, पीड़ा को अभिव्यक्ति और स्त्री के आत्मसम्मान को सशक्त स्वर दिया। साहित्य जगत में उनका योगदान सदैव अमर रहेगा।
11/09/2026
भूदान आंदोलन के प्रणेता 'भारत रत्न' आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर उन्हें नमन करता हूँ।
देश और समाज की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले विनोबा भावे जी के विचार आज भी हमें सादगी, सेवा और मानव कल्याण की राह पर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करते हैं।
11/09/2026
शिकागो उद्बोधन' की 133वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
11 सितंबर 1893 को स्वामी विवेकानंद जी ने विश्व धर्म संसद के मंच से भारत की सनातन संस्कृति, सहिष्णुता और मानव कल्याण की भावना का प्रभावशाली संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाया। उनका संदेश आज भी ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ मानवता को एकता और सद्भाव की राह दिखाता है।
09/09/2026
कारगिल युद्ध में अभूतपूर्व वीरता का परिचय देकर भारत की विजयगाथा लिखने वाले, परमवीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ!
माँ भारती की यह पुण्य धरा आप जैसे वीर सपूतों के पराक्रम से ही सुरक्षित है। आपकी अमर गाथा युगों-युगों तक देश की भावी पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा एवं रक्षा के लिए मर-मिटने की प्रेरणा देती रहेगी।
वीर सपूत के चरणों में प्रणाम!
08/09/2026
संगीत के सच्चे साधक, महान संगीतज्ञ, गीतकार एवं गायक, 'भारत रत्न' भूपेन हजारिका जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ!
'दिल हूम हूम करे...', 'गंगा बहती हो क्यों...', 'समय ओ धीरे चलो...' जैसे असंख्य गीतों के माध्यम से आप हम सबके हृदय में सदैव जिंदा रहेंगे।
अपनी अनूठी आवाज, भावपूर्ण रचनाओं और संगीत की अद्भुत साधना से उन्होंने भारतीय संगीत जगत को समृद्ध किया। उनकी कला और संगीत के प्रति समर्पण संगीत प्रेमियों को सर्वदा प्रेरित करता रहेगा।
08/09/2026
विश्व साक्षरता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
शिक्षा से ही जीवन समृद्ध और पूर्ण होता है। शिक्षा व्यक्ति के जीवन को बेहतर दिशा देने के साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
आइए, इस अवसर पर हम सभी मिलकर शिक्षा के प्रकाश को जन-जन तक पहुंचाने और एक शिक्षित, समृद्ध एवं खुशहाल समाज के निर्माण का संकल्प लें।
05/09/2026
देश के पूर्व राष्ट्रपति व प्रख्यात शिक्षाविद 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन और सभी गुरुओं को 'शिक्षक दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ।
शिक्षक हमारे भीतर ज्ञान के साथ विवेक, संस्कार, अनुशासन और सही मार्ग चुनने का साहस विकसित करते हैं। आइए, अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके दिए संस्कारों को आत्मसात करने का संकल्प लें।
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Sector 41
Noida
201303