Samachar two
samachartwo
सोशल मीडिया पर वायरल हुई बीडियो मामले में वीडियो वायरल करने पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR दर्ज...सुनिए बता रहे हैं जमुई SP
झाझा के पिपराडीह मंदिर से घंटा चोरी करते युवक पकड़ाया, पीतल के बर्तन भी बरामद
झाझा के चर्घरा में आयोजित गणेश महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, युवा समाजसेवी सुरेश यादव ने की आरती।बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
14/09/2026
बिहार बीजेपी के सीनियर लीडर सह विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत चकाई पहुंचे। वे जेपी सेनानी और भाजपा के वरिष्ठ नेता अंगराज राय से मिलने उनके रामचंद्रडीह स्थित आवास पर पहुंचे। अंगराज राय पिछले कई महीनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। विधान पार्षद ने उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि इन्हीं जैसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने संगठन को सींचकर आज इस बड़े मुकाम तक पहुंचाया है।
झाझा के कई नामी डाक्टर मरीजों से ले रहे है मोटे पैसे।जल्द होगी हॉस्पिटल की जांच।
Samachar two करेगा मुहिम शुरू
13/09/2026
चकाई के लिए खुशखबरी। चकाई रेफ़रल अस्पताल के पूर्व मैनेजर नवनीत कुमार जी की पहल पर हुआ कार्य।
11/09/2026
एसीएमओ ने झाझा सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
मरीजों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा देने का निर्देश, निजी क्लीनिकों की जल्द होगी जांच
। झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को एसीएमओ डा. अरविंद कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों के ड्यूटी रोस्टर, आपातकालीन सेवा, स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति और मरीजों को मिल रहे उपचार की जानकारी ली। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. नवाब इकबाल एवं बीएचएम सुभाष चंद्र से अस्पताल की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की। एसीएमओ ने कहा कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को उपचार के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मरीजों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने व्यवस्था बेहतर रखने का निर्देश दिया। वहीं निजी क्लीनिकों की जांच के सवाल पर कहा कि जल्द जांच कराई जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
11/09/2026
लखीसराय जिले में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ₹3.13 करोड़ का आवंटन जारी किया गया है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की पहल पर चेकडैम और आहर-पईन जीर्णोद्धार सहित 11 महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम होगा, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा।
"चानन प्रखंड के दौरे के दौरान किसानों ने मुझसे मिलकर पीड़ा साझा की थी कि आहर-पईन और चेकडैम जर्जर होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। मैंने खुद मौके पर वस्तुस्थिति को समझा और वहीं से विभागीय अधिकारियों को विस्तृत प्रस्ताव बनाकर तत्काल राशि जारी करने का निर्देश दिया। मुझे संतोष है कि विभाग ने तत्परता दिखाते हुए 3.13 करोड़ रुपये का आवंटन जारी कर दिया है। मेरा लक्ष्य पूरी तरह स्पष्ट है कि संसदीय क्षेत्र में एक भी खेत सिंचाई के बिना सूखा नहीं रहेगा। जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और उनकी निस्वार्थ सेवा ही मेरी राजनीति का मूल उद्देश्य है।"
-
— राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री सह सांसद, मुंगेर
ट्रेन में उठी प्रसव पीड़ा तो मसीहा बनी RPF! झाझा स्टेशन पर महिला कांस्टेबल ने कपड़ों का घेरा बनाकर कराई डिलीवरी, गूंजी किलकारी
झाझा में बीडीओ के खिलाफ माले का प्रदर्शन, फूंका पुतला,
बीडीओ ने आरोपों को बताया निराधार।
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Jamui
Patna
811308