Update News Bihar

Update News Bihar

Share

निष्पक्ष,निडर,निर्भीक,बेबाक,बेखौफ एक स्वतंत्र पत्रकारिता सभी समाज को समर्पित करते है।
Only Paid Promotion,Whatsapp- 72569 73569, 9473116851

06/10/2026
Photos from Update News Bihar's post 05/10/2026

पटना में भीषण जाम से हाहाकार, घंटों से सड़कों पर फंसी हजारों गाड़ियां

पटना-बख्तियारपुर रोड से लेकर जीरो माइल और मीठापुर तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

पटना में सोमवार रात करीब 11 बजे से पटना-बख्तियारपुर रोड से लेकर जीरो माइल और मीठापुर तक भीषण जाम लगा हुआ है। सड़क पर हजारों वाहन घंटों से फंसे हैं। जाम की वजह से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सबसे चिंताजनक तस्वीर यह है कि जाम में कई एंबुलेंस भी फंसी हुई हैं। मरीजों और उनके परिजनों की सांसें अटकी हुई हैं, लेकिन जाम के बीच एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिल पा रहा है।

लोगों का आरोप है कि इतनी बड़ी समस्या के बावजूद पटना ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्रभावी व्यवस्था और त्वरित हस्तक्षेप नजर नहीं आ रहा है। हजारों वाहन रेंगने को मजबूर हैं और सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है।

🚑 सवाल यह है कि जब एंबुलेंस भी जाम में फंस जाएं, तो आखिर ट्रैफिक व्यवस्था किसके भरोसे है?

पटना की सड़कों पर घंटों से जारी इस जाम ने ट्रैफिक व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

05/10/2026

ललन सिंह से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, 'अनंत' विवाद में लेंगे बड़ा फैसला?

05/10/2026

मोकामा में गंगा पर नये डबल लाइन रेल पुल से शुरू हुआ परिचालन, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस ने पहली बार पार किया; 2.5 गुना बढ़ेगी क्षमता

05/10/2026

रिश्वतखोरी पर सीबीआई का शिकंजा: भोजपुर में आरा प्रधान डाकघर का ओवरसियर सरकारी आवास से 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

05/10/2026

टूटे पुल ने मचाया हड़कंप, पुल के हिस्से में जा गिरी कार , बाल-बाल बचे सवार

Photos from Update News Bihar's post 05/10/2026

सराय में एसएसपी शुभांक मिश्रा ने किया गश्ती व्यवस्था का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए कड़े निर्देश

वैशाली जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सराय थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने इलाके में तैनात गश्ती दल और पुलिस बल की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में एसएसपी शुभांक मिश्रा ने ऑन-ड्यूटी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को पूरी मुस्तैदी और सक्रियता के साथ गश्ती करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी गश्ती सुनिश्चित की जाए, ताकि असामाजिक तत्वों में डर और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके। इसके साथ ही उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों और संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार पैनी नजर बनाए रखने को कहा।
एसएसपी ने गश्ती दल को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाए। जिले में शांति एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर सख्त रुख अपनाने की बात भी कही गई। वैशाली पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा और अपराध मुक्त समाज के प्रति पूरी तरह संकल्पित है।

Photos from Update News Bihar's post 05/10/2026

जिला पदाधिकारी ने बाढ़ में मृत तीन व्यक्तियों के आश्रितों को प्रदान किया चार-चार लाख रुपये का चेक।

परिजनों से मिलकर व्यक्त की गहरी संवेदना, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा।

चेक प्राप्त करते समय मृतकों के परिजनों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

बेतिया। योगापट्टी अंचल में बाढ़ के पानी में डूबने से शंकर राम, किशन कुमार एवं प्रभात कुमार की क्रमशः 29 सितंबर, 1 अक्टूबर एवं 3 अक्टूबर को दुखद मृत्यु हो गई थी। इस अत्यंत पीड़ादायक घटना पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण की गईं और आज जिला पदाधिकारी श्री तरनजोत सिंह ने तीनों मृतकों के आश्रितों को स्वयं चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन एवं दुख की घड़ी में जिला प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है तथा उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

चेक प्राप्त करते समय मृतकों के परिजनों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

अपर समाहर्ता, जिला आपदा प्रबंधन श्री अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि चक्रीय निधि से बाढ़ में डूबने से हुई मृत्यु के मामलों में नियमानुसार मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है।

इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता श्रीमती रोचना माद्री, प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन शाखा श्रीमती नगमा तबस्सुम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

05/10/2026

बिहार में 'इंडिया' गठबंधन का बड़ा ऐलान: 7 और 8 अक्टूबर को पुतला दहन, पटना में निकलेगा राजभवन मार्च

पटना:बिहार में 'इंडिया' गठबंधन समन्वय समिति ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर संयुक्त आंदोलनात्मक कार्यक्रम की घोषणा की है। 30 सितंबर को दिल्ली में हुई बैठक और 5 अक्टूबर को पटना में आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों के आधार पर गठबंधन ने प्रजातंत्र की रक्षा और तानाशाही शक्तियों को सत्ता से हटाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, 7 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे बिहार के सभी प्रखंडों में महागठबंधन दलों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदर्शन कर नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा। इसके अगले दिन, 8 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे यही विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित होगा।
इसी क्रम में 8 अक्टूबर को ही सुबह 11:00 बजे राजधानी पटना में एक बड़ा विरोध मार्च भी निकाला जाएगा। इसमें गठबंधन के सभी प्रमुख नेता, वर्तमान व पूर्व विधायक और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। यह "ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ मार्च" शहीद स्मारक से शुरू होकर राजभवन तक जाएगा, जिसके बाद महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
'इंडिया' गठबंधन, बिहार के अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सभी घटक दलों के प्रदेश व जिला स्तर के अध्यक्षों और सचिवों से अपील की है कि वे लोकतंत्र की रक्षा के लिए तय किए गए इन कार्यक्रमों को सफल बनाएं।

Telephone

Website

Address


Rajivngar
Patna
800001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Update News Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Patna.