Aashi Post
[email protected]
अब कल का इंतजार नही.... religious
सुपर ट्रेनों की AC क्लास बोगियों डैशिंग पर्सनालिटी की युवा महिला तस्करों के लिए बना सेफ डेस्टिनेशन...समस्तीपुर में शराब तस्करी में अरेस्ट नेहा झा के बाद आज दूसरी कार्रवाई...गयाजी में भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी तेजस की सेकंड क्लास AC से करीब 16 किलो गांजा के साथ उड़ीसा (जाजपुर) निवासी युवती अरेस्ट।
ट्रैक्टर वाली मैडम के नाम से वायरल हुई CO हर्षा कोमल...बाढ़ में वायरल हुईं भागलपुर के शाहकुंड की CO...ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ पीड़ितों तक लगातार पहुंचा रहीं राहत...बाढ़ के दौरान भागलपुर का शाहकुंड सबसे पहले डूबता है,अभी दर्जनों पंचायत जलमग्न है...CO हर्षा कोमल की यह जमीनी सक्रियता सूबे में बहुचर्चित हो रहा।
हम तुम्हारे बाप हैं रे, सड़क छाप गुंडों जैसी भाषा सहरसा सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर SK आज़ाद की है...मध्याह्न भोजन खाने से 24 बच्चों की तबियत बिगड़ने की खबर बनाने गए प्रभात खबर डिजिटल के सहरसा रिपोर्टर अभिषेक के साथ SK आज़ाद के नेतृत्व में डॉक्टर रौशन लाल,शिल्पी समेत कई डॉक्टरों व पारा मेडिकल कर्मियों ने कमरे में बंद कर मारपीट किया...सुनें पीड़ित पत्रकार अभिषेक क्या कह रहे।
वैशाली के भाजयुमो जिलाध्यक्ष और हिन्दू पुत्र संगठन के संरक्षक पर जानलेवा हमला...घर पर की गई 10 से 15 राउंड फायरिंग...बाल बाल बचे जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि,घर के गेट से लेकर बेडरूम तक घुसी गोली...मौके से 11 खोखा बरामद,भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसपी शुभांक मिश्रा...बाइक सवार दो अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर की घटना।
12/09/2026
सीतामढ़ी के डुमरा थानाध्यक्ष व अनुसंधानक द्वारा घोर लापरवाही का नतीजा,आरोपितों ने 8 गोलियां मारकर की हत्या...लोगों के आक्रोश का शिकार हुई जिला पुलिस, SP अमित रंजन का भी घेराव,SP की गाड़ी समेत कई सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़...लापरवाह डुमरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार व IO आदित्य कुमार सस्पेंड...अब भी स्थिति तनावपूर्ण...
सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य के पति बैद्यनाथ महतो की मॉर्निंग वॉक के दौरान 8 गोलियां मारकर हत्या...आक्रोशित लोगों ने पुलिस की 8 गाड़ियों में किया तोड़फोड़...ट्रैफिक प्रभारी इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार को आक्रोशित लोगों ने मारकर सर फोड़ा,घायल...SP अमित रंजन सहित 12 थानों की पुलिस मौके पर...डुमरा थाना और समाहरणालय की बढ़ाई गई सुरक्षा...डुमरा थाना का घेराव,डुमरा SHO मुकेश कुमार पर घोर लापरवाही का आरोप,पहले हुई गोलीबारी मामले में SHO ने नहीं किया कार्रवाई...आरोपी के घर में लोगों ने लगाई आग,स्थिति तनावपूर्ण।
शेरघाटी में पुलिस-व्यवसायी संवाद,IG विकास वैभव ने दिया सख्त संदेश...IG विकास वैभव ने स्पष्ट कहा,अपराधियों के खिलाफ पुलिस का रुख और सख्त होगा...कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
शिक्षिका हत्याकांड का उद्भेदन,कांड में संलिप्त अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार...कार्रवाई की जानकारी दे रहीं टाउन पूर्वी SP शैलजा।
पुलिस कप्तान विक्रम सिहाग ने बनमा इटहरी थाना का निरीक्षण किया...लंबित कांडों,अनुसंधान की स्थिति और मामलों के निष्पादन में प्रगति लाने का निर्देश।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के औचक निरीक्षण में सदर अस्पताल हाजीपुर में व्याप्त अव्यवस्थाओं का खुला का पिटारा...इमरजेंसी से लेकर दवा काउंटर तक किसी तरह का पुख्ता रिकॉर्ड नहीं...रेफर मरीजों का रिकॉर्ड नहीं,करोड़ों की लागत से बनी ऑक्सीजन प्लांट एक दिन भी नहीं चला...अव्यवस्थाओं पर भड़के मंत्री ने कहा,दोषियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई...सिविल सर्जन यहाँ रहना नहीं चाहते,वर्षों से जमे DPM जाना नहीं चाहते।
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Patna
800020