GK

GK

Share

Only knowledge

Statistics ( सांख्यिकी ) || Personal Series ( वास्तविक श्रेढ़ी ) || Median (माध्यिका) || Mode (बहुलक) 25/01/2022

https://youtu.be/Qv5e9bhQ1F4

Statistics ( सांख्यिकी ) || Personal Series ( वास्तविक श्रेढ़ी ) || Median (माध्यिका) || Mode (बहुलक) Hello dear welcome to our channel Study Now DSL ( Don't stop learning )इस वीडियो में आप गणित के सांख्यिकी के भाग को समझेंगे ।

18/11/2019
Photos from GK's post 04/11/2019
Photos from GK's post 04/08/2019

आज के मुख्य समाचार

15/07/2019

वरिष्ठ पत्रकार Priyanka Kaushal ने हालिया लव-मैरिज ड्रामा पे ज़बर्दस्त लिखा है. पढ़ने लायक..

साक्षी के नाम खुला पत्र..

#साक्षी तुम्हें पता भी है तुमने कितनी लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी है।

साक्षी क्या तुम जानती हो कि तुमने कितनी लड़कियों के सपनों का गला घोंटा है। साक्षी क्या तुम जानती हो कि तुमने लड़कियों को कितने पीछे धकेल दिया है, बिलकुल वहीं..जहां से वे संघर्ष कर आगे बढ़ी थीं।

तुम्हारे प्रेम से दुनिया को कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन तुमने जो उसका तमाशा बनवाया है, उससे तुम ही आज कटघरे में खड़ी हो, और तुम्हारे साथ खड़ी हैं वे अनगिनत बेकसूर लड़कियां, जिन्हें अब उनके माँ, बाप, भाई ही शक की नज़र से देख रहे हैं।

तुम्हे यदि जान का खतरा था तो न्याय पाने के और भी तरीके थे। तुमने वीडियो जारी किया, चलो उसे भी जायज़ मान लिया जाए। लेकिन जिस तरह तुमने न्यूज़ चैनल में बैठकर अपने परिवार की इज्जत हवा में उछली है ना, उससे तुम्हारी नीयत पर शक पैदा होता है। तुम अकेली लड़की नहीं हो, जिसने परिवार के ख़िलाफ़ जाकर विवाह किया है, लेकिन उन्होंने अपने पिता की इज्जत यूं तार-तार नहीं की। यदि प्रेम विवाह के बाद कि प्रतिक्रिया सहने के साहस नहीं था, तो ऐसा कदम ही क्यूं उठाया।

तुम्हारे कृत्य से षड्यंत्र की बू आ रही है। वीडियो में जिस तरह तुम अपने पिता का नाम ले रही थी ना, उसमें घृणा का भाव जाहिर हो रहा था। तुम अपने पिता को समझा नहीं धमका रही थीं। तुम्हारी भाषा से तो नहीं लगा कि तुम डरी हुई हो। जिस तरह से सजी संवरी बैठी थी, उसे देखकर भी नहीं लगा कि तुम जान बचाने के लिए मारी-मारी फिर रही थीं।

हर पिता अपनी बेटी को अरमानों के साथ विदा करना चाहता है, कोई बात नहीं कि तुमने अपने परिवार को विश्वास में लिए बिना ही रवाना हो गयी, पर एक बात याद रखना कि तुम्हारे कृत्य से (प्रेम विवाह करने से नहीं, बल्कि परिवार की भद्द पिटाने के कारनामे से) आज हम सब लड़कियां शर्मिंदा हैं। जो तुमने किया वो प्रेम नहीं केवल आकर्षण का शिकार होना है। क्योंकि जो अपने माता-पिता से प्रेम नहीं कर सकता, वो किसी से क्या प्रेम करेगा और क्या निभाएगा।

अंत में एक बात याद रखना, हमारे यहां कहावत है-- जो ना माने बड़ों की सीख, ले कटोरा मांगे भीख। और एक बात यदि किसी न्यूज़ चैनल में बैठकर समस्याएं हल हो जाती तो देश की 80 फीसदी समस्याओं का समाधान हो गया होता। मैं खुद मीडिया से हूँ और मुझे कहने में कोई समस्या नहीं कि हम लोगों की परेशानी कम करने के बजाए बढ़ा रहे हैं।

औऱ जाते-जाते सुन लो कि हमें ना तुम्हारी जान बचाने में रुचि है ना ही तुम्हारे पिता जी की इज्ज़त बचाने में कोई इंटरेस्ट। तुम्हारे जैसे मूर्ख केवल हमारी टीआरपी बढ़ाने के टूल हो, इससे ज्यादा कुछ नहीं.

09/07/2019

वन लाइनर्स ऑफ द डे, 09 जुलाई 2019

रक्षा
06-14 अगस्त 2019 के दौरान, इंटरनेशनल आर्मी स्काउट मास्टर्स कोम्पिटिशन का पांचवा संस्करण आयोजित किया गया वह ठिकाण - जैसलमेर, राजस्थान, भारत.

अर्थव्यवस्था
भारत के बजट 2019-20 के अनुसार, घरेलू ऋण में की गई वृद्धि - 13.8%.
भारत के बजट 2019-20 के अनुसार, वित्त वर्ष 2019-20 के लिए विनिवेश के लिए निर्धारित किया गया लक्ष्य - रु. 1, 05,000 करोड़.

अंतरराष्ट्रीय
"सर" फिल्म के लिए ब्रिटेन में बर्मिंघम इंडियन फिल्म फेस्टिवल (बीआईएफएफ) में ऑडियंस अवार्ड के विजेता - रोहिना गेरा (भारतीय फिल्म निर्माता).
19-20 जुलाई 2019 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय सूरजमुखी बीज और तेल सम्मेलन (आईएसएसओसी 2019) के तीसरे संस्करण का मेजबान देश - भारत (मुंबई, महाराष्ट्र में).
‘रानीदुगामा’, भारतीय सहायता से निर्मित देश का पहला मॉडल गांव इस देश में उद्घाटन किया गया - श्रीलंका.

राष्ट्रीय
संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान द्वारा अपनाए गए गाँव - त्रिपुरा में जुबार्ता, हिमाचल प्रदेश में मसोत, कर्नाटक के चित्तेबैल, केरल में अदात और मध्य प्रदेश में बराई.

खेल
पोलैंड में कुटनो एथलेटिक्स मीट 2019 में महिलाओं के 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय धावक - हेमा दास.
महिला फुटबॉल विश्व चषक 2019 का विजेता - संयुक्त राज्य अमेरिका.

राज्य विशेष
इस राज्य के विधान सभा के लिए एक नई वेबसाइट और मोबाइल ऐप शुरू किया गया - राजस्थान.

सामान्य ज्ञान
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) – स्थापना वर्ष: 1904; मुख्यालय: ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड).
श्रीलंका - राजधानी: श्री जयवर्धनेपुरा कोटे; मुद्रा: श्रीलंका रुपया.
राजस्थान की राजधानी – जयपुर.

Category

Telephone

Website

Address


Vill-manjhauli
Patna
801104

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GK posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Patna.