I Bihar News
कृपया हमारे पेज पर लाइव, ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ातरीन वीडियो देखने के लिए फ़ॉलो करें,
Please follow I Bihar News Page http://biharindia.in/
Since the late 1970s, Bihar has lagged far behind other Indian states in terms of social and economic development.
16/09/2026
🚨 बिहार में अपराध नियंत्रण कानून और सख्त
अपराध नियंत्रण कानून में संशोधन के बाद बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिला दंडाधिकारियों (DM) को नई शक्तियां दी हैं।
📌 25 सितंबर 2026 से 24 मार्च 2027 तक आदेश प्रभावी रहेगा।
इस दौरान अपराध नियंत्रण कानून के तहत कई मामलों में कार्रवाई का दायरा बढ़ाया गया है—
🔹 सोशल मीडिया के जरिए नफरत और शत्रुता फैलाने वालों पर कार्रवाई
🔹 संगठित अपराध और मानव तस्करी पर सख्ती
🔹 अवैध कब्जे के मामलों में कार्रवाई
🔹 पेपर लीक और संगठित परीक्षा कदाचार कानून के दायरे में
🔹 अवैध खनन एवं वन्यजीव गतिविधियों से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई
🔹 सार्वजनिक और निजी संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचाने वालों पर शिकंजा
गृह विभाग ने सभी जिला दंडाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को आदेश जारी कर कानून के प्रावधानों के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
16/09/2026
14/09/2026
मिथिला का प्रमुख पर्व चौरचन आज, सूर्यास्त के बाद चंद्रमा के उदय होने पर होगी उसकी पूजा
चौरचन पूजा मिथिला की समृद्ध लोकपरंपरा और संस्कृति से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे स्थानीय भाषा में ‘चौरचन पावैन’ भी कहा जाता है
‘चौरचन’ शब्द को ‘चौठ चंद्र’ का अपभ्रंश माना जाता है, जिसका अर्थ चतुर्थी का चंद्रमा होता है, यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है, जो गणेश चतुर्थी के दिन पड़ती है
इस अवसर पर चंद्रमा की विशेष पूजा की जाती है और उन्हें अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की जाती है, मिथिला क्षेत्र के साथ-साथ नेपाल के तराई इलाकों में भी चौरचन की परंपरा विशेष रूप से प्रचलित है
हाथीदह में HFL के 43.52 मीटर मार्क को पार कर चुकी है गंगा नदी, आज तक के इतिहास में सबसे ज्यादा पानी गंगा नदी में ...
पटना पर बढ़ा बाढ़ का खतरा! गांधी घाट पर गंगा ने पार किया अब तक का उच्चतम जलस्तर। जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के मुताबिक, 2016 में दर्ज उच्चतम जलस्तर को आज सुबह 10:30 बजे पार कर लिया गया।
26/06/2026
पीएम मोदी इस बार बंगाल में भव्य तरीके से दुर्गा पूजा मनाने वाले है. खास बात यह है की नवरात्रि का वैश्विक स्तर पर मनाने के अलावा कोलकाता दुर्गा पूजा की ब्रांडिंग 108 शहरों में सीधा प्रसारण किया जाएगा.
26/06/2026
में ‘प्रिंसिपल हटाओ’ विवाद गहराया: PMO-NMC तक पहुंची शिकायत, बहाली और 100 करोड़ मुआवजे की मांग
पटना। बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस कार्रवाई को लेकर सरकार के फैसले पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। मामला अब राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC), प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय तक पहुंच गया है।बुद्ध कॉलोनी निवासी विधिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रभाष चंद्र शर्मा ने विभिन्न संवैधानिक और सरकारी संस्थाओं को शिकायत भेजकर डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह की तत्काल बहाली, स्वास्थ्य मंत्री से सार्वजनिक माफी और 100 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि डॉ. सिंह को एक सुनियोजित साजिश के तहत पद से हटाया गया। दावा किया गया है कि उन्होंने पीएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी भवन में रखे महंगे चिकित्सा उपकरणों से जुड़ी कथित अनियमितताओं को उजागर किया था, जिसके बाद उन्हें निशाना बनाया गया।शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य मंत्री का पीएमसीएच दौरा पूर्व नियोजित रणनीति का हिस्सा था। उनका कहना है कि बिना कारण बताओ नोटिस और बिना विभागीय जांच के महज 24 घंटे के भीतर डॉ. सिंह को पद से हटाना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है।शिकायत में मांग की गई है कि डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को सम्मानपूर्वक पुनः पदस्थापित किया जाए, उनकी प्रतिष्ठा को हुई कथित क्षति के लिए 100 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।गौरतलब है कि 23 जून को स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार रेडियोलॉजी विभाग में नई सुविधाओं के उद्घाटन के लिए पीएमसीएच पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य अपने कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। फोन पर संपर्क नहीं होने पर मंत्री ने नाराजगी जताई थी, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया गया।इधर, डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि बिना अपना पक्ष रखने का अवसर दिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई, जिससे उनकी छवि और सम्मान को ठेस पहुंची है।हालांकि, शिकायत में लगाए गए भ्रष्टाचार, साजिश और दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई जैसे आरोप शिकायतकर्ता के दावे हैं। इन आरोपों पर राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग या स्वास्थ्य मंत्री की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
26/06/2026
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य चंपत राय और अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है. यह इस्तीफा नैतिकता के आधार पर दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख और एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया गया.
26/06/2026
राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि के प्रबंधन को लेकर चल रहे विवाद के बीच ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लेकर नई चर्चाएं सामने आई हैं। सूत्रों के हवाले से ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि वे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, ट्रस्ट की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
पिछले कुछ समय से दान राशि के उपयोग और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कई साधु-संतों ने चंपत राय पर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों को लेकर अलग-अलग स्तर पर सवाल उठाए गए हैं, जबकि संबंधित पक्षों की ओर से इन आरोपों पर अपना पक्ष भी रखा जाता रहा है।
फिलहाल इस्तीफे की खबर केवल सूत्रों के हवाले से सामने आई है। आधिकारिक पुष्टि या घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। यदि ऐसा होता है, तो यह राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जाएगा।
26/06/2026
PMCH के प्रिंसिपल को हटाने के मामले में NMC से WHO तक निशांत कुमार के एक्शन की शिकायत, मांगा 100 करोड़ का मुआवजा....
पटना के बुद्ध कॉलोनी निवासी विधिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रभाष चंद्र शर्मा ने 25 जून 2026 को इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC), प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अध्यक्ष को एक आधिकारिक शिकायत भेजी है। शिकायतकर्ता ने स्वास्थ्य मंत्री के इस एक्शन को पूरी तरह तानाशाही बताते हुए डॉक्टर के लिए 100 करोड़ रुपये के मुआवजे की भी मांग की है।
सहयोग पोर्टल और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को भेजी गई इस शिकायत में प्रभाष चंद्र शर्मा ने कई आरोप लगाए हैं। शिकायत पत्र के अनुसार, डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह ने जनवरी 2026 में पीएमसीएच के प्रिंसिपल का पदभार संभालने के बाद अस्पताल की सुपर-स्पेशियलिटी बिल्डिंग में 'प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना' के तहत आए करोड़ों रुपये के महंगे चिकित्सा उपकरणों की अवैध जमाखोरी और हेराफेरी का भंडाफोड़ किया था। वे भ्रष्टाचार के इस बड़े सिंडिकेट को पूरी तरह बेनकाब करने वाले थे, इसी वजह से ये कार्रवाई की गई है।
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Patna
Patna
800001
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when I Bihar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.