News Loop

News Loop

Share

हर अपडेट, हर ट्रेंड – बस News Loop

17/09/2026

बिहार के पूर्णिया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. बेटी ने दूसरी जाति के युवक से प्रेम विवाह किया तो नाराज परिवार ने उसे जीते-जी मृत मान लिया.

परिजनों ने बेटी का सांकेतिक अंतिम संस्कार किया. अर्थी सजाई गई, शोक गीत बजाए गए और शव यात्रा भी निकाली गई. हालांकि अर्थी पर बेटी की जगह कपड़े और फूस से बना पुतला रखा गया था.

बताया जा रहा है कि रिया गोस्वामी ने मिलन पासवान से कोर्ट मैरिज की थी, जिससे परिवार नाराज था. पंचायत के बाद भी दोनों अलग नहीं हुए तो परिवार ने रिश्ता खत्म करने का फैसला लिया. इस घटना को लेकर इलाके में बहस छिड़ गई है.

17/09/2026

NCERT की कक्षा-1 की हिंदी किताब ‘सारंगी भाग-1’ में छपी ‘चंदा मामा दूर के…’ कविता की एक पंक्ति में कथित प्रिंटिंग गलती को लेकर विवाद बढ़ गया है. मामला अब पटना हाई कोर्ट पहुंच गया है.

याचिकाकर्ता का आरोप है कि 2023 से छप रही किताब में ‘गुड़’ की जगह एक आपत्तिजनक शब्द छपा है, लेकिन करीब ढाई साल बाद भी इसमें सुधार नहीं किया गया. हाई कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. अब अगली सुनवाई में सरकार को बताना होगा कि इतनी बड़ी चूक कैसे हुई.

17/09/2026

मथुरा की एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक कथित तौर पर दूल्हे से कहता सुनाई देता है, “तुम सिर्फ जिस्म ले जा रहे हो, आत्मा तो मेरे पास है.” इसके बाद शादी में हंगामे का दावा किया जा रहा है.

हालांकि, वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. कहीं युवक को दुल्हन का पुराना बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है, तो कहीं उसे दूल्हे की एक्स-गर्लफ्रेंड से जोड़कर पेश किया जा रहा है. फिलहाल इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

15/09/2026

कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने UPI को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा किया कि सरकार पहले लोगों को कैश छोड़कर UPI अपनाने के लिए कहती रही, लेकिन अब ₹2,000 से ऊपर के UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. हालांकि, वित्त मंत्रालय ने साफ किया है कि ₹2,000 तक के UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. वहीं ₹2,000 से ऊपर के सभी UPI ट्रांजैक्शन पर शुल्क लगने की आधिकारिक पुष्टि सरकार ने नहीं की है.

15/09/2026

मध्य प्रदेश के रायसेन में MSP पर मूंग खरीद से जुड़ा बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. आरोप है कि तीन कंप्यूटर ऑपरेटरों ने उन किसानों के नाम पर फर्जी रजिस्ट्रेशन कर दिए, जिन्होंने न मूंग उगाई थी, न सरकारी खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और न ही खरीद केंद्र पर फसल पहुंचाई थी.

जांच के मुताबिक, आरोपियों ने बाजार से कम दाम पर मूंग खरीदी और किसानों के नाम पर उसे सरकार को MSP पर बेच दिया. इस कथित फर्जीवाड़े से करीब 13.3 लाख रुपये का मुनाफा कमाने का आरोप है. EOW ने तीनों ऑपरेटरों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

मामले का खुलासा तब हुआ, जब कुछ किसानों को पता चला कि सरकारी रिकॉर्ड में उनके नाम से मूंग बेची जा चुकी है. किसानों का कहना है कि उनकी जमीन और रिकॉर्ड का इस्तेमाल उनकी जानकारी के बिना किया गया. अब EOW पूरे मामले की जांच कर रही है और सहकारिता विभाग के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है.

15/09/2026

पटना हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में कहा है कि सिर्फ किसी महिला को दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा कर देने से व्यभिचार (Adultery) साबित नहीं हो जाता.

कोर्ट ने कहा कि व्यभिचार साबित करने के लिए ठोस और स्पष्ट सबूत जरूरी हैं. सिर्फ पति के आरोप, शक या एकतरफा बयान के आधार पर पत्नी को दोषी नहीं माना जा सकता. अदालत ने यह भी कहा कि किसी के साथ आपत्तिजनक हालत में होना और शारीरिक संबंध बनाना, दोनों अलग-अलग बातें हैं.

इसी वजह से कोर्ट ने पति की तलाक की अपील खारिज कर दी और फैमिली कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा.

15/09/2026

मध्य प्रदेश के सतना में एक कॉलेज छात्रा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में आने से इनकार करने पर उसकी चार सहेलियां उसे सुनसान जगह ले गईं और डंडे व लात-घूंसों से पीटा.

पीड़िता का आरोप है कि पिटाई का वीडियो भी बनाया गया और वीडियो कॉल पर उस छात्र से माफी मंगवाई गई. बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया.

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

15/09/2026

यूपी के बिजनौर में गांव की सड़क का वीडियो बनाना एक यूट्यूबर को भारी पड़ गया. आरोप है कि ग्राम प्रधान के पति और उसके समर्थकों ने वीडियो बनाने को लेकर यूट्यूबर के साथ मारपीट की और धमकी दी.

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने कहा, “बहुत बड़ा पत्रकार बन रहा है.” पीड़ित का दावा है कि उसके साथ रास्ते में भी मारपीट की गई. पुलिस ने मामले में प्रधान पति समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि बाकी आरोपियों की जांच जारी है.

15/09/2026

UPI पेमेंट को लेकर सरकार ने स्थिति साफ कर दी है. वित्त मंत्रालय ने कहा है कि ₹2,000 तक के UPI पेमेंट पर बैंक या पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर किसी भी तरह का डायरेक्ट या इनडायरेक्ट चार्ज नहीं लगा सकते. यही नियम RuPay डेबिट कार्ड से होने वाले पेमेंट पर भी लागू होगा.

सरकार का यह बयान ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर फीस लगने की चर्चाओं के बीच आया है. फिलहाल नोटिफिकेशन सिर्फ ₹2,000 तक के UPI पेमेंट पर नो-चार्ज की गारंटी देता है.

12/09/2026

मध्य प्रदेश के खंडवा में कानून के लंबे हाथों की मिसाल देखने को मिली. मोघट रोड थाना पुलिस ने छेड़छाड़ के 40 साल पुराने मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है.

1986 में केस दर्ज होने के बाद आरोपी जमानत पर बाहर आया था और फिर कोर्ट की पेशियों से गायब हो गया. तब उसकी उम्र 24 साल थी, लेकिन अब वह 64 साल का हो चुका है.

40 साल में उसका चेहरा और ठिकाना बदल गया, लेकिन पुलिस ने तलाश जारी रखी. आखिरकार मुखबिर की सूचना पर उसे बस स्टैंड के पास गन्ने की चरखी की दुकान से पकड़ लिया गया.

Telephone

Website

Address


Prayag
211006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Loop posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Prayag.