The Ranchi Clips
This is the official page of The Ranchi Clip.Here we keep you updated about the news that is happen.
24/08/2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गांव "नेमरा" से गुरूजी शिबू सोरेन का आशीर्वाद लेकर देवेंद्र महतो ने शुरू किया "भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा", 24 जिलों तक जाएगी ये यात्रा !
23/08/2026
राँची। राजधानी राँची के सदर थाना क्षेत्र स्थित एक ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर में रविवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सर्विसिंग के लिए परिसर में खड़ी कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से करीब चार से पांच वाहन जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है। घटना के बाद सर्विस सेंटर के कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह टाटा मोटर के सर्विस सेंटर परिसर में खड़ी एक गाड़ी में अचानक आग लग गई। शुरुआती दौर में कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। परिसर में आसपास कई अन्य वाहन खड़े होने के कारण कुछ ही देर में आग ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कई गाड़ियों से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं।
आग की भयावह स्थिति को देखते हुए तत्काल अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। सर्विस सेंटर के कर्मचारियों ने भी दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग की लपटों को नियंत्रित करने में सफलता मिली।
बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत सर्विस सेंटर में खड़े एक वाहन से हुई थी। हालांकि वाहन में आग किस वजह से लगी, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग लगने के बाद आसपास खड़ी दूसरी गाड़ियों तक लपटें पहुंच गईं और देखते ही देखते कई वाहन इसकी चपेट में आ गए। घटना के दौरान सर्विस सेंटर परिसर में मौजूद कर्मचारियों और आसपास के लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग की तेज लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। समय रहते अग्निशमन विभाग को सूचना दिए जाने के बाद आग को और फैलने से रोकने की कोशिश की गई।
सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि सर्विस सेंटर में खड़े एक वाहन में अचानक आग लगी थी। इसके बाद आसपास खड़ी अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार करीब चार से पांच वाहन आग में जलकर खाक हो गए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आग की वजह तकनीकी खराबी थी या किसी अन्य कारण से आग लगी, इसका पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
23/08/2026
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में धांधली मामले में सीआईडी ने गिरोह के मास्टरमाइंड अभय कुमार तिवारी, उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी को शनिवार को तीन दिन की रिमांड पर लिया है। सीआईडी अब तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। एसटीएफ के आईजी अनूप बिरथरे के नेतृत्व में गठित 17 सदस्यीय एसआईटी पूरे सिंडिकेट की जड़ों तक पहुंचने की तैयारी में है। अभय को सीआईडी ने तीसरी बार रिमांड पर लिया है। इससे पहले दो बार उससे जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में गड़बड़ी मामले में पूछताछ की गई थी। अब सीजीएल मामले में रिमांड पर लिया है।
सीआईडी अब तक 37 से अधिक संदिग्धों और आरोपियों का बयान दर्ज कर चुकी है। शनिवार को भी 18 लोगों के बयान दर्ज किए गए। इन बयानों में कई बड़े खुलासे, लेनदेन के तरीके और प्रश्न पत्र व उत्तर मुहैया कराने की कड़ियों की जानकारी मिली है। अब तीनों से इन बयानों और साक्ष्यों को सामने रखकर क्रॉस क्वेश्चनिंग की जाएगी। सीआईडी की शुरुआती जांच के अनुसार पेपर लीक और अभ्यर्थियों से पैसे वसूलने के नेटवर्क में पारिवारिक स्तर पर जिम्मेदारी बांटी गई थी। सुषमा और अक्षय की गिरफ्तारी सीधे तौर पर सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में हुई है। सीआईडी यह पता लगाएगी कि अभ्यर्थियों से संपर्क करने, पैसों के लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों को ठिकाने लगाने में किसी क्या भूमिका थी।
प्रति अभ्यर्थी 20 से 22 लाख रुपए में बात तय की गई थी। अभ्यर्थियों से एडवांस के रूप में एक लाख रुपए, ब्लैंक चेक और मैट्रिक से लेकर स्नातक तक के सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र जब्त कर लिए गए थे, ताकि परीक्षा पास होने पर बाकी रकम वसूली जा सके। इसमें अभय तिवारी की भूमिका थी या नहीं।
21-22 सितंबर 2024 को आयोजित परीक्षा से ठीक दो दिन पहले (19-20 सितंबर) 28 अभ्यर्थियों को पटना, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी के रास्ते रक्सौल बॉर्डर पार कराकर नेपाल के बीरगंज ले जाया गया। क्या अभय तिवारी को इसकी जानकारी थी।
बीरगंज बस स्टैंड के सामने स्थित होटलों (होटल वेलकम नेपाल) में अभ्यर्थियों को कमरे में बंद कर ए4 साइज के पेपर पर 135 प्रश्नों के उत्तर रटवाए गए। परीक्षा में इनमें से 120 प्रश्नों के उत्तर सही पाए गए। इसके संबंध में अभय को क्या जानकारी है।
रट्टा मारने वाले 28 में से 10 अभ्यर्थियों (अरविन्द कुमार, अमन कुमार सिंह, विभूति अमन, दिवाकर कुमार देव, उपेन्द्र यादव, कृष्णा स्नेही, दयानंद यादव, नवीन यादव, उमेश यादव व विकास कुमार) ने परीक्षा पास भी कर ली थी। इनसे अभय की मुलाकात हुई थी।
22/08/2026
झारखंड में करीब 15 लाख घरेलू गैस उपभोक्ताओं का अब तक e-KYC नहीं हुआ है। गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं को 23 अगस्त तक अंतिम मौका दिया है। e-KYC नहीं कराने पर सब्सिडी वाला सिलेंडर नहीं मिल सकता और बाजार दर पर गैस खरीदनी पड़ सकती है।
राज्य में करीब 66 लाख घरेलू गैस कनेक्शन हैं। इनमें इंडेन के 11.40 लाख, भारत गैस के 1.77 लाख और HP गैस के करीब 1.90 लाख उपभोक्ताओं का e-KYC लंबित है। e-KYC के लिए आधार कार्ड और बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी बताया गया है। कंपनियों के अनुसार, इसका उद्देश्य फर्जी गैस कनेक्शनों की पहचान कर उन्हें हटाना है।
22/08/2026
पूछना था कि 🗾 मैप में कुछ गड़बड़ी तो नहीं है न .... 😂
22/08/2026
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी आज रांची पहुंचे। रांची के रातू रोड में एक ज्वेलरी शो रूम का उद्घाटन करने आये थे। उनकी एक झलक देखने और उनसे सेल्फी खिंचाने के लिए हज़ारों फैन्स की भीड़ उमड़ पड़ी।
22/08/2026
त्योहारी सीजन से पहले देश में चीनी की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कई शहरों के खुदरा बाजार में चीनी 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है, जिससे घरों के बजट के साथ-साथ मिठाई और खाद्य उद्योग की लागत भी बढ़ने लगी है।
पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए एथनॉल मिश्रण को नहीं, बल्कि जमाखोरी को जिम्मेदार ठहराया. हालांकि, एक प्रमुख चीनी मिल कंपनी के अधिकारी ने कहा कि चीनी की पेराई अप्रैल में खत्म हो गयी थी और मिलें अब केवल अपने भंडार से चीनी जारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि इस समय चीनी मिलें इससे अधिक कुछ नहीं कर सकतीं.
20/08/2026
राज्य की सबसे बड़ी अदालत से सबसे बड़ी राहत की खबर आयी है। झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा जेएसएससी और जेपीएससी परीक्षाओं से संबंधित नियुक्तियों को रद्द करने के हालिया आदेश पर रोक लगा दी है। छात्र आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने 17 अगस्त को जेएसएससी और जेपीएससी की 22 परीक्षाओं की नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द किया था, जिसे झारखंड हाई कोर्ट में चुनौती दी गयी थी। हाईकोर्ट ने 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा और फ़ूड सेफ्टी अफसर परीक्षा को लेकर राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। कोर्ट ने राज्य सरकार को 15 दिनों के भीतर काउंटर एफिडेविट के साथ अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
19/08/2026
राँची
प्रोजेक्ट भवन के बाहर सफल हुए अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है। सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन के मुख्य द्वार पर लगे बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और सुरक्षा घेरा लांघकर परिसर के भीतर प्रवेश कर गए हैं।
18/08/2026
बाबूलाल मरांडी ने पोस्ट कर लिखा:
6 नवंबर 2024 को मुझसे किया गया ये वादा याद है मुख्यमंत्री Hemant Soren जी या भूल गये?
मैने सीजीएल में 25 लाख में सीट बेचने का मुद्दा उठाया था। तब अपने मेरे ही पोस्ट पर लिखा था कि युवाओं के मामले में एक भी गलती मिल जाए तो 5 नहीं 50 साल तक जेल में डाल दीजिए। आपने तब भी आवाज उठाने वाले को भाजपा प्रायोजित कोचिंग माफिया और पीआईएल गैंग करार दिया था।
गलती होती तब भी मान लेते, आपने तो जान बूझकर गुनाह किया। गुनाह की ही क्या सजा चाहते हैं आप? बड़े घमंड में आपने मुझे चुनौती देते हुए कहा था कि चाहे तो सीबीआई, ईडी से जांच करा लीजिए।
आज भी जब छात्र सीबीआई जांच पर अड़े हैं, आप अपनी ही बातों से पीछे क्यों हट रहे हैं मुख्यमंत्री जी।
अगर सही में एक-एक दोषी को सजा दिलाने की मंशा है तो कीजिए सीबीआई जांच की अनुशंसा। हम किसी के लिए 50 साल की जेल नहीं मांगेंगे, कानूनसम्मत कार्रवाई और सजा मांगेंगे।
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
Pundag
Ranchi
834004