PostNxt

PostNxt

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from PostNxt, Media/News Company, Ranchi.

सत्येन रक्ष्यते धर्मो ।।
PostNxt पर आपको झारखंड की राजनीतिक, प्रशासनिक और जन-सरोकार से जुड़ी ख़बरों के साथ ही देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष तरीके से आपके सामने लाने का प्रयास करते हैं.

📺 जुडें हमारे YouTube चैनल से : youtube.com/@PostNxt

06/10/2026

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नव नियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने दिल्ली में कांग्रेस के नेता और LOP राहुल गांधी से मुलाकात की। उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

05/10/2026

Flydubai फ्लाइट को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार का पूरी दुनिया में हो रहा यशोगान। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी उनके कृत्य को सलाम कर रहा है। रोशनी से बुर्ज खलीफा नहाया।

05/10/2026

#सेवा_संकल्प_अभियान के तहत झारखंड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सिरका विकास विद्यालय, अनगड़ा के नन्हे कलाकारों ने वर्ष 2047 के विकसित भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं को कैनवास पर उतारा।

05/10/2026

रांची: झारखंड भाजपा के प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल ने सेवा संकल्प अभियान की टोलियों की बैठक के बाद प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने आगे की रणनीति बताई

05/10/2026

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के स्मार्ट सिटी स्थित मंत्री आवास पहुंचकर मंत्री दीपिका पांडे सिंह की दिवंगत सुपुत्री युविका को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दीपिका पांडे और परिवार के सदस्यों को उन्होंने ढाढ़स बंधाया।श्राद्ध कर्म के इस मौके पर बहुत सारे लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

05/10/2026

झारखंड भाजपा के नव नियुक्त प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, सह प्रभारी द्वय निवेदिता सिंह और सौरभ सिंह की बैठक। संगठन के कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक। राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा विशेष रूप से हुए शामिल।

05/10/2026

खूंटी में झारखंड भाजपा के नेताओं का जमावड़ा। पार्टी के नए प्रभारी गंजेंद्र सिंह पटेल, सह प्रभारी निवेदिता सिंह और सौरभ सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा की पावन जन्मस्थली को नमन किया। धरती आबा के वंशज से मुलाकात की।
इस दौरान झारखंड भाजपा के अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत अनेक लोग मौजूद थे।

05/10/2026

झारखंड भाजपा के नव नियुक्त प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, सह प्रभारी सौरव सिंह रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। एक और सह प्रभारी निवेदिता सिंह कल ही रांची पहुंच गई हैं।

04/10/2026

एशियन गेम्स का समापन: अयाची नागोया में आयोजित एशियन गेम्स का समापन।
भारत ने 21 गोल्ड मेडल समेत 85 मेडल जीते हैं।

04/10/2026

झारखंड बीजेपी के लिए नियुक्त पदाधिकारियों का आगमन शुरू हो गया है।प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय आ चुके हैं।आज रविवार को सह प्रभारी निवेदिता सिंह भी आ पहुंचीं।उनका भी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी, एक और सह प्रभारी भी सोमवार को झारखंड पहुंचेंगे।

Address


Ranchi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PostNxt posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Ranchi.