Local

Local

Share

india's leading jobs vendor company

22/01/2023

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास का घेराव करने पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस ने बैरिकेड कर रास्ते में रोक

झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को भी जारी रही. इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कदमा स्थित आवास का घेराव करने पहुंचे. हालांकि, पुलिस पूर्व से इसके लिए तैयार थी. पुलिस ने आवास से कुछ दूरी पर ही बैरिकेड लगाकर कर्मियों को सड़क पर ही रोक दिया. गुस्साए कर्मी सड़क पर ही बैठ गए और नारेबाजी करने लगे. इस दौरान कदमा मुख्य सड़क भी जाम हो गई थी. लोगों को आने जाने में परेशानी होने लगे. इस प्रदर्शन से भी स्वास्थ्य मंत्री का दिल नहीं पिघला.आपको बता दे कि नियमितीकरण को लेकर मंगलवार से ही स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर है. इनमे एएनएम, जीएनएम, पैथोलॉजिस्ट, फॉर्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन, एक्स-रे टेक्निशियन व अन्य कर्मचारी हैं. इनके सामूहिक हड़ताल पर जाने से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई है. संघ का का कहना है कि 10-15 वर्ष से लोग स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध के आधार पर सेवा दे रहे हैं. अब तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है. जबकि अनुबंधकर्मियों के स्थायीकरण की बात सरकार के चुनावी घोषणा-पत्र में भी शामिल था.

15/01/2023

मिस यूनिवर्स 2022 का ऐलान कर दिया गया है। मिस यूनिवर्स 2022 का ताज अमेरिका की आर बोनी गैब्रिएल के सिर सज गया है। मिस यूनिवर्स 2021 भारत की हरनाज संधू ने गैब्रिएल को अपना ताज सौंपा।

14/01/2023

हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद होटवार जेल से बाहर निकली पूर्व विधायक निर्मला देवी, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और विधायक अंबा प्रसाद ने किया स्वागत।

10/01/2023

रामगढ़ में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का उद्दभेदन, 8 अपराधी गिरफ्तार, 13 मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद।

09/01/2023

धनबाद, गोविंदपुर स्थित जैप- 3 परिसर में आई.आर.बी-9 गिरिडीह, के नवनियुक्त आरक्षियों के पारण परेड समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन

08/01/2023

बुंडू के चिरगालडीह गांव में शनिवार की सुबह 40 की संख्या में हाथियों का झुंड पहुंच गया है। गांव के पास हाथियों का झुंड पहुँचने से ग्रामीण दहशत में है। दिन के उजाले में हाथी गांव के पास होने से अनहोनी का खतरा बना हुआ है। वन विभाग और सोनाहातू पुलिस गांव में उपस्थित हो कर हाथियों को भगाने का प्रयास कर रहे है। इसके पूर्व हाथियों ने शुक्रवार रात नावागांव के किसान राखोहरी मुंडा के खलिहान में रखे धान को नष्ट किया बासुदेव मुंडा बकरी सेड को गिरा दिया शिष्टिधर महतो पितम्बर मुंडा कामेश्वर मुंडा ओर रविन्द्र महतो का सब्जी के फसल को नष्ट किया है। बुरुडीह गांव में भी हाथियों ने उत्पात मचाया है।

04/01/2023

झारखंड सरकार आत्मसमर्पण नीति के तहत आज 8 भाकपा माओवादियों के सदस्यों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया जिनकी उम्र करीब 18 से 22 साल है, इसमे 3 युवतियां है।

03/01/2023

सम्मेद शिखर को लेकर रांची में प्रदर्शन, सरकार के फैसले के खिलाफ जैन समाज का मौन जुलूस

03/01/2023

राँची के एयरपोर्ट रोड में सड़क दुर्घटना।कार बीच डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया। कोई हताहत नही।

27/12/2022

*KHUNTI*

*राज्यपाल रमेश बैस आजकल फैमिली टाइम बिता रहे हैं. सोमवार को वे सपरिवार खूंटी के उलुंग जलप्रपात पहुंचे और वहां के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया. वहां पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक गीत गाकर उनका स्वागत किया.*

Want your business to be the top-listed Media Company in Ranchi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Address


Ranchi
834001

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm
Saturday 9am - 6pm