Dainik Vindhya Bhaskar
लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, हिंदी न्यूज़ हेडलाइंस, ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी,
02/07/2026
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आदेश पर मचा विवाद
https://www.vindhyabhaskar.com/rajiv-tiwari-shiksha-mahavidyalaya-posting-controversy-282907.html
Madhya Pradesh School Education News: शिक्षकों के गुरु बने राजीव तिवारी? पदस्थापना को लेकर उठे सवाल, शिक्षा विभाग के आद रीवा/भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक पदस्थापना आदेश के बाद प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को .....
20/06/2026
MP में मिनिस्टर के बंगले पर ट्रांसफर डील: ऑन कैमरा बाबू बोला- मंत्री बगैर नहीं होगा; SDO के 15, नर्स के 5 लाख फिक्स
20/06/2026
News
19/06/2026
सरकारी विभागों पर 2123 करोड़ रुपए बकाया, 2 करोड़ उपभोक्ता चुका रहे महंगी बिजली की कीमत
आम उपभोक्ताओं के कनेक्शन कट, विभागों को नोटिस
17/06/2026
मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण की ओर एक बड़ा कदम!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में रीवा, गुना और देवास के 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) को आउटसोर्स मॉडल पर संचालित करने के पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है।
सरकार का तर्क है कि यह फैसला प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को दूर करेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर इलाज मिल पाएगा। निजी कंपनियां अब इन CHC में डॉक्टर और अन्य कर्मचारी नियुक्त करेंगी, जबकि दवा और जांच की व्यवस्था सरकारी ही रहेगी।
यह देखना दिलचस्प होगा कि यह पायलट प्रोजेक्ट कितना सफल होता है और क्या इसे राज्य के अन्य 277 CHC में भी लागू किया जाएगा। इस फैसले के क्या दूरगामी परिणाम होंगे? आपकी क्या राय है?
#स्वास्थ्यसमाचार #मोहनसरकार
16/06/2026
गुंडागर्दी की हदः लौर के देवतालाबा शिव मंदिर के समीप हुइ घटना, बीच सड़क में पार्किंग वसूल रहे ठेकेदार, घटना से मची अफरा-तफरा
सरेराह ठेकेदार के गुर्गों ने पुलिस के सामने राहगीरों को पीटा
रीवा. मऊगंज में गुंडागर्दी ने सारी सीमाएं लांघ दी है। बीच सडक़ में बैरीकेट्स लगाकर राहगीरों से पार्किंग वसूलने वाले ठेकेदार के गुर्गों को पुलिस का भी खौफ नहीं है। हालत यह है कि पुलिस के सामने राहगीरों पर युवकों ने जमकर लट्ठ बरसाए और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। हैरानी की बात तो यह है कि इस अराजकता के बाद पीड़ित थाने में शिकायत दर्ज करवाने भी नहीं पहुंचे। देवतालाब शिव मंदिर के समीप पार्किंग वसूलने वाले ठेकेदार ने बीच सडक़ में बेरीकेट्स लगा दिया है। अब नईगढ़ी देवतालाब मार्ग के वाहन चालकों को रोककर उनसे पैसे लिये जा रहे है। हैरानी की बात तो यह है कि न तो वे पार्किंग वाहन खड़ा किए है और न ही ठेकेदार की सेवाएं लिये है। इसके बाद भी वाहन चालकों को पार्किंग के रुपए देने पड़ते हैं। सोमवार को जब अवैध पार्किंग वसूली का कुछ युवकों ने विरोध किया तो उन पर ठेकेदार के गुर्गों का कहर टूट पड़ा। बीच सडक़ में युवकों को पीटना शुरू कर दिया। डंडा लेकर खुलेआम गुंडागर्दी करते रहे और समीप ही पुलिस मूकदर्शक बनी रही। जब पुलिस पिट रहे युवक को बचाने पहुंची तो पुलिस के सामने आरोपी रास्ते से गुजर रहे लोगों के साथ मारपीट और अभद्रता करते नजर आए। इस गुंडागर्दी का वीडियो वायरल होने के बाद अब जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे है।
क्यों हो रहा विरोध
मेले के दौरान देवतालाब शिव मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए वाहन पार्किंग स्टेडियम के मैदान में निर्धारित की गई है। स्टेडियम में पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों से वसूली के बजाए ठेकेदार ने बीच सड़क में बेरीकेट्स लगा दिये है। अब नईगढ़ी से देवतालाब तरफ आने वाले वाहनों को रोककर उनसे जबरदस्ती वसूली की जा रही है।
एक्सीडेंट को लेकर हुआ था विवाद
यह पूरा विवाद एक्सीडेंट को लेकर शुरू हुआ था। बाइक में सवार होकर आ रहे युवकों को ठेकेदार के कर्मचारियों ने रोकने का प्रयास किया तभी उनके बाइक से कर्मचारी को टक्कर लग गई। इस बात पर नाराज होकर कर्मचारी डंडा लेकर उन युवकों को पीटने लग गए। पुलिस ने ठेकेदार के कर्मचारी पर बाइक सवार युवकों पर अपराध दर्ज किया है। वहीं निर्दयतापूर्वक पिटे युवक जान बचाकर वहां से चले गए जो थाने जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। अब पुलिस उन युवकों को ढूंढने का दावा कर रही है।
एक पार्किंग में बाइक सवारों से एक कर्मचारी को टक्कर लग गई थी जिसके बाद मारपीट हुई थी। पार्किंग कर्मचारियों ने युवकों के साथ मारपीट की थी। पार्किंग कर्मचारी की शिकायत पर एक्सीडेंट का अपराध कायम किया गया है। मारपीट का शिकार युवक अभी थाने शिकायत दर्ज करवाने नहीं आए है। उनकी पहचान के प्रयास पुलिस कर रही है।
राजेश पटेल, थाना प्रभारी लौर
11/06/2026
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने हायर सेकेंडरी (12वीं) द्वितीय परीक्षा का परिणाम 12 जून 2026 को शाम 4:00 बजे घोषित किया जाएगा ।
11/06/2026
10/06/2026
#विंध्य_भास्कर
Category
Website
Address
Rewa
Rewa
486001
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Dainik Vindhya Bhaskar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.