Collector Rewa

Collector Rewa

Share

Official handle of Collector Rewa, Government of Madhya Pradesh

02/10/2026

जन विश्वास अभियान शिविर 3 अक्टूबर को त्योंथर के मझगवां में.

सेवा संकल्प अभियान में सेवा सेतु शिविर का होगा आयोजन
_____________________________

जिले भर में 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 3 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर लगाए जा रहे हैं। विकासखण्ड त्योंथर में ग्राम मझगवां में 3 अक्टूबर को जन विश्वास शिविर के साथ सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि शासन की उच्च प्राथमिकता के सेवा संकल्प अभियान तथा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना में दर्ज आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। शिविर में खाद्य विभाग के हितग्राहियों की ई केवाईसी अपडेशन, आयुष्मान कार्ड बनाने, आधार कार्ड में सुधार तथा अन्य विभागों की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। कलेक्टर ने एसडीएम त्योंथर तथा सीईओ जनपद पंचायत त्योंथर को शिविर के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

सभी अधिकारी सुबह 8 बजे बस से कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होकर सुबह 10 बजे सोहागी पहुंचकर पीएम श्री हाई स्कूल का निरीक्षण करेंगे।इसके बाद उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण होगा अधिकारियों का दल ग्राम मझगवां में आंगनबाड़ी केंद्र और उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण करेगा। इसके बाद सभी अधिकारी शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मझगवां पहुंचकर सेवा सेतु शिविर में शामिल होंगे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

िश्वास_शिविर #सेवा_सेतु_शिविर #रीवा

02/10/2026
Photos from PRO Rewa's post 02/10/2026
Photos from Collector Rewa's post 29/09/2026

कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने आम जनता के आवेदन पत्रों में सुनवाई की। कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का सभी अधिकारी सात दिनों में निराकरण करें। इसका प्रतिवेदन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। जनसुनवाई में कलेक्टर ने आमजनता के 411 आवेदनों में सुनवाई की। जनसुनवाई में अन्य अधिकारियों ने भी आमजनता के आवेदनों में सुनवाई की।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

#रीवा

Photos from JDjansampark Rewa's post 29/09/2026
26/09/2026

नशे में डूबे प्राचार्य को निलंबित करने के दिए गए निर्देश...

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने हायर सेकण्डरी स्कूल महसांव का निरीक्षण कर पाई कई कमियां.
____________________________

जन विश्वास अभियान के तहत नगर परिषद गुढ़ में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी तथा अन्य अधिकारी सामान्य बस से शिविर स्थल में पहुंचे। रीवा से गुढ़ जाते हुए कलेक्टर ने शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल महसांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई कमियाँ पाई गईं। स्कूल में कक्षा 11वीं और 12वीं की जीव विज्ञान तथा कक्षा छठवीं की हिन्दी विषय की पुस्तकों का अब तक वितरण नहीं हुआ है। स्कूल के 9 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की ई केवाईसी लंबित पाई गई। स्कूल परिसर तथा इसके पुराने भवन के पीछे जल भराव पाया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूल के प्रभारी प्राचार्य शराब के नशे में होने के कारण स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाए। कलेक्टर ने प्राचार्य को कड़ी फटकार लगाते हुए मौके पर उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी को प्राचार्य की मेडिकल जाँच कराने एवं उनके विरूद्ध निलंबन का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने पुस्तक वितरण तथा छात्रवृत्ति वितरण के प्रभारी शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पुराने भवन के पीछे जल भराव को दूर करने के लिए जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रीवा पूनम दुबे ने बताया कि पानी की निकासी की अस्थाई व्यवस्था करा दी गई है। बारिश रूकने पर पुलिया का निर्माण कराकर पानी की निकासी की स्थाई व्यवस्था कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्कूल में साफ-सफाई का भी अभाव पाया गया। मुख्य भवन के बगल में वर्ष 2019 से निर्माणाधीन अधूरा शौचालय भवन पाया गया। कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को इस संबंध में प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने ग्राम पतौता और पुरास के ग्रामीणजनों से जनसंवाद किया। कलेक्टर ने फोरलेन निर्माण के कारण सरकारी जमीन से हटाए गए परिवारों को ग्राम पुरास में आबादी भूमि में आवासीय पट्टे देने के निर्देश एसडीएम को दिए। निरीक्षण के समय एसडीएम सुधाकर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी पीएल मिश्रा, नायब तहसीलदार विनयमूर्ति शर्मा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department of School Education, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh


#रीवा

Address


Collectorate
Rewa
486001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Rewa posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Rewa.