Vindhya Dastak

Vindhya Dastak

Share

विंध्य दस्तक: खबर वही, जो सच हो सही।
निष्पक्ष खबर, निर्भीक नज़र।
सच का आईना, विंध्य का गौरव।
DM for paid promotion and collaboration.

16/08/2026

इस पूरे मामले को लेकर कलेक्टर रीवा एसडीएम गुढ़ तहसीलदार गुढ़ और थाना प्रभारी गुढ़ ने दिखाई संवेदनशीलता रात करीब 11 बजे स्थल पर पहुंचे समस्या सुनी निराकरण का दिया आश्वासन इसके बाद युवक को लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए पहुंचे अस्पताल,

10/08/2026

रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण का विरोध करने वालों पर तीखी टिप्पणी करते हुए विवादित बयान दिया। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं, तब कुछ लोग केवल शुद्ध पेट्रोल की मांग कर आंदोलन कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने कहा, "शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?" सांसद के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है।
✨

10/08/2026

उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटने (Cloudburst) से भीषण तबाही की खबर सामने आ रही है। पानी और मलबे के भारी बहाव में एक वैली ब्रिज जड़ से उखड़कर बह गया, वहीं कई गाड़ियां भी पानी के तेज प्रवाह में बह गईं। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमा सड़क संगठन (BRO) का एक कर्मचारी भी इस खौफनाक हादसे की चपेट में आकर बह गया है। घटना का वीडियो बेहद भयावह है, जिसमें नदी और मलबे का रौद्र रूप साफ देखा जा सकता है। क्षेत्र में राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा रहा है।
✨

09/08/2026

*रीवा: जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी, दुबई रिटर्न नटवरलाल को पीड़ितों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

*निवेश के नाम पर ठगी का आरोप। पीड़ितों का गुस्सा फूटा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की जांच
✨

09/08/2026

इंदौर में कबाड़ की दुकान की आड़ में चल रहा था चोरी की गाड़ियां काटने का काला खेल! 🚨
इंदौर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा, 12 इंजन और भारी मात्रा में पार्ट्स बरामद। देखिए कैसे मिनटों में गायब कर दी जाती थीं गाड़ियां।

06/08/2026

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद म.प्र. महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी ने कहा - "यह परिवर्तन की शुरुआत"
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दतिया की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।रीना बौरासी ने कहा कि "यह केवल एक जीत नहीं, बल्कि परिवर्तन की शुरुआत है।" उन्होंने दतिया की जागरूक जनता, सम्मानित मतदाताओं और कांग्रेस परिवार के प्रत्येक कार्यकर्ता को धन्यवाद दिया जिन्होंने सत्य, विश्वास और जनसेवा के संकल्प के साथ कांग्रेस को समर्थन दिया।
म.प्र. महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी ने विशेष रूप से प्रदेशभर की महिला शक्तियों और जमीनी स्तर पर मेहनत करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से दतिया में विकास और बदलाव की नई इबारत लिखी जाएगी।
✨

06/08/2026

🚨 ब्रेकिंग | सतना
अवैधानिक नेम प्लेट लगाकर घूम रहे नेता जी की गाड़ी पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई
सतना में ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन कर अवैधानिक नेम प्लेट लगाकर चल रही एक गाड़ी को रोक लिया। जब पुलिस ने वाहन से नेम प्लेट हटाने का प्रयास किया, तो वाहन चालक/नेता जी रौब झाड़ने लगे। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात सूबेदार रमादेवी रॉय ने सख्ती दिखाते हुए उनकी एक न सुनी और अवैध नेम प्लेट जब्त कर वाहन के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की।
*संदेश साफ़:* सड़क पर कानून सबके लिए बराबर है, चाहे आम नागरिक हो या कोई प्रभावशाली व्यक्ति।
✨

26/07/2026

अगर आप भी सोया चाप खाने के शौकीन है तो ये वीडियो जरूर देखे
नोएडा सेक्टर-27 से सामने आए एक वीडियो ने सोया चाप की तैयारी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कथित तौर पर दिखाया गया है कि लोगों की पसंदीदा डिश किस तरह तैयार की जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद खाने-पीने की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर बहस छिड़ गई है।
✨

26/07/2026

असम में बाढ़ से हालात बेहद गंभीर हो चुके हैं। लगातार हो रही भारी बारिश और नदियों के उफान के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। कई गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं, हजारों परिवारों को अपने घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है। सड़कें, पुल और खेती की ज़मीन भी बाढ़ की चपेट में आ गई हैं।
प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं, लेकिन कई इलाकों तक पहुंचना अभी भी चुनौती बना हुआ है। ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार, 7 लाख से अधिक लोग इस बाढ़ से प्रभावित हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

26/07/2026

अचानक आई भीषण बाढ़ के बीच माँ कुत्ता (श्वान) अपने छोटे पिल्ले के साथ कार की छत पर चढ़ गई और बेताबी से मदद के लिए भौंकने लगी।

Category

Telephone

Website

Address


Madya Pradesh
Rewa
SATNA

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vindhya Dastak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Rewa.