Yashveer Singh Tala

Yashveer Singh Tala

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Yashveer Singh Tala, Youth Organization, Tala Kothi, Rewa.

अपने देश और जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध। मेरा उद्देश्य हर नागरिक को समान अवसर और सम्मान दिलाना है। राजनीति में मेरे कदम, विकास, शिक्षा, और समाज के लिए नए रास्ते बनाने के लिए हैं। साथ चलें, एक बेहतर भविष्य की ओर!"

Photos from Yashveer Singh Tala's post 24/09/2026

कल ग्राम ताला में स्वर्गीय श्री संपत कुमार त्रिपाठी जी की स्मृति में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होने का अवसर मिला। इस दौरान ग्राम के सभी सम्माननीय एवं आत्मीयजनों से मिलकर मन को बहुत प्रसन्नता हुई।

ग्राम ताला से मेरा हमेशा से विशेष आत्मीय जुड़ाव रहा है। यहाँ के लोगों का स्नेह, अपनापन और आत्मीयता हर बार एक अलग ही अनुभूति कराती है। सभी ग्रामवासियों से मिलकर बहुत अच्छा लगा और आप सभी का स्नेह व आशीर्वाद सदैव इसी प्रकार मिलता रहे, यही कामना है।

Photos from Yashveer Singh Tala's post 23/09/2026

🎂 जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🎂

चुरहट विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं वरिष्ठ नेता माननीय श्री अजय अर्जुन सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता प्रदान करें। आपका जीवन सदैव जनसेवा एवं समाजहित के कार्यों के लिए समर्पित रहे तथा आपके मार्गदर्शन से क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

जन्मदिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ। 💐🎂

यशवीर सिंह ताला कोठी

21/09/2026

कभी-कभी सही चीज़ के लिए लड़ते हुए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। इस सफर में कई लोग आप पर आरोप लगाएंगे, आपको गलत समझेंगे और हतोत्साहित करने की कोशिश करेंगे।

लेकिन हमें हार नहीं माननी है।
गिरेंगे तो फिर उठेंगे, ठोकर लगेगी तो फिर संभलेंगे और हर मुश्किल का सामना करते हुए आगे बढ़ेंगे।

क्योंकि जो लड़ाई सही है, उसे बीच रास्ते में छोड़ा नहीं जाता।
जब तक मंज़िल हासिल नहीं हो जाती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
गिरेंगे जरूर, लेकिन हर बार पहले से ज्यादा मजबूती के साथ खड़े होंगे।

18/09/2026

रीवा में जिला पंचायत सदस्य श्री हरिशकांत त्रिपाठी जी की पूज्य माताजी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त होने पर उनके निज निवास पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Photos from Yashveer Singh Tala's post 15/09/2026

वरिष्ठ पत्रकार श्री मृगेन्द्र सिंह जी की पूज्य माताजी के दुःखद निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। आज उनके निज निवास, नरेन्द्र नगर, रीवा पहुंचकर शोकाकुल परिवारजनों से भेंट की एवं अपनी सादर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

ॐ शांति।

Photos from Yashveer Singh Tala's post 14/09/2026

ग्राम सिजहटा में गोपाल सिंह जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। दुःख की इस घड़ी में ग्राम सिजहटा पहुँचकर उनके परिवारजनों से भेंट की एवं अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। परिवार के सभी सदस्यों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने का संबल दिया।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

ॐ शांति। 🙏

14/09/2026

🙏 ॥ श्री गणेशाय नमः ॥ 🙏

विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी के पावन पर्व गणेश चतुर्थी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

भगवान श्री गणेश जी की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता का वास हो।
आपके सभी विघ्न-बाधाएँ दूर हों और जीवन में हर कदम पर शुभता एवं मंगल बना रहे।

गणपति बप्पा मोरया! 🚩🙏

— Yashveer Singh Tala Kothi

Photos from Yashveer Singh Tala's post 11/09/2026

कल ग्राम ताला में तहसील कार्यालय पहुँचकर सभी संबंधित अधिकारियों एवं ग्रामवासियों से मुलाकात हुई। क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक जानकारी एवं सुझाव प्राप्त किए।

04/09/2026

🦚 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ 🦚

भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस पावन जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा हर परिवार पर उनका आशीर्वाद सदैव बना रहे।

यशवीर सिंह ताला कोठी

Photos from Yashveer Singh Tala's post 03/09/2026

आज सतना में धर्मेंद्र प्रताप सिंह जी की पूज्य माताजी के निधन के पश्चात उनके निवास पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें इस कठिन दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏

Website

Address


Tala Kothi
Rewa
486001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Yashveer Singh Tala posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Rewa.