Yashpal Rana
पूर्व मेयर नगर निगम रुड़की|
07/09/2026
नई शुरुआत, नए संकल्प के साथ।
आज उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा जी, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस श्री गणेश गोदियाल जी, सदस्य उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति एवं चकराता विधायक, कद्दावर नेता आदरणीय प्रीतम सिंह जी, अध्यक्ष कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति डॉ. हरक सिंह रावत जी नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड विधानसभा श्री यशपाल आर्य जी एवं सदस्य उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी समिति मंगलौर विधानसभा से कांग्रेस विधायक आदरणीय काजी मोहम्मद निजामुद्दीन जी के सान्निध्य में कांग्रेस परिवार की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान देहरादून से वापस रुड़की आते समय माँ डाट काली के पावन दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रदेश व शहरवासियों की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं कीं। 🙏
आज के इस महत्वपूर्ण अवसर पर मेरे सभी सम्मानित समर्थकों, शुभचिंतकों एवं साथियों ने जिस अपार स्नेह, सम्मान और उत्साह के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित होकर एवं अधिक से अधिक वाहनों के साथ देहरादून पहुँचकर मेरा मान-सम्मान बढ़ाया, उसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आप सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। आपका यह प्यार और विश्वास मेरे लिए सदैव प्रेरणा और ताकत बना रहेगा। ❤️🙏
जनसेवा का संकल्प, जनता का विश्वास—यही मेरी ताकत। 🙏
जय कांग्रेस | जय हिंद 🇮🇳
04/09/2026
आज दुर्गा चौक पर सोनकर युवा मंडल, रुड़की द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं भव्य कृष्ण लीला कार्यक्रम में
सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🙏
भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक लीलाओं ने सभी श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।
इस पावन अवसर पर आप सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
जय श्री राधे-कृष्ण! 🚩🙏
04/09/2026
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
भगवान श्रीकृष्ण के सत्य, प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा हमें सदैव मिलती रहे।
देवकीनंदन श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो तथा हमारा समाज प्रेम, भाईचारे और सद्भाव से परिपूर्ण रहे।
जय श्रीकृष्ण! 🙏🦚
#श्री_कृष्ण_जन्माष्टमी #जन्माष्टमी
28/08/2026
🚩 जय श्री राम 🚩
आज श्री रामलीला समिति (रजि.) बिटी गंज, रुड़की, हरिद्वार, उत्तराखंड द्वारा आयोजित भव्य ध्वज यात्रा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति समर्पित इस पावन यात्रा में रामभक्तों के साथ सहभागिता कर हृदय गौरवान्वित हुआ।
28/08/2026
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी बहनों एवं भाइयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भाई-बहन का रिश्ता प्रेम, विश्वास और स्नेह की वह डोर है, जो जीवन के हर उतार-चढ़ाव में हमें एक-दूसरे से जोड़े रखती है।
26/08/2026
मेरे प्रिय छोटे भाई, वाल्मिकी समाज के लोकप्रिय युवा साथी एवं ऋषिनगर के प्रधान जी कों जन्मदिवस की मंगल शुभकामनाएँ!
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें, निरंतर प्रगति करें और समाज के बीच अपनी लोकप्रियता एवं सेवा भाव से नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।
25/08/2026
मेरे प्रिय छोटे भाई, वैश्य समाज के लोकप्रिय युवा साथी #आशीष_अग्रवाल जी कों जन्मदिवस की मंगल शुभकामनाएँ!
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें, निरंतर प्रगति करें और समाज के बीच अपनी लोकप्रियता एवं सेवा भाव से नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।
23/08/2026
मेरे विश्वसनीय साथी, टीम की मजबूत कड़ी एवं मेरे प्यारे छोटे भाई जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 💐❤️
आपका साथ, सहयोग और समर्पण हमेशा हमारी टीम के लिए प्रेरणादायी रहा है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता प्रदान करें।
23/08/2026
मेरे प्यारे साथी लखवीर सिंह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ। 💐
ईश्वर से कामना है कि आपका जीवन हमेशा खुशियों, सफलता और अच्छे स्वास्थ्य से भरा रहे।
आपकी मेहनत, सरल स्वभाव और साथ हमेशा यूँ ही बना रहे।
18/08/2026
शुभारंभ
आज रुड़की में Royal Hub कपड़ों के नए शोरूम के भव्य उद्घाटन अवसर पर पहुँचकर अपने कर-कमलों से शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
प्रेम मंदिर के सामने स्थित Royal Hub के समस्त परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ। ईश्वर करे यह प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति करे और सफलता की नई ऊँचाइयाँ छुए।
Category
Contact the public figure
Website
Address
Roorkee
247667
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Yashpal Rana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.