Aditya Singh Rajpoot

Aditya Singh Rajpoot

Share

Content write, The रॉयल भारत अपना, Blogger,
IG- @aditya_singh_rajpootji

13/08/2026

सागर लोकसभा क्षेत्र में हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) की स्थापना हेतु माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू जी को ज्ञापन सौंपा

बुंदेलखंड के प्रमुख शैक्षणिक, आर्थिक, स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक केंद्र सागर में हवाई संपर्क (Air Connectivity) की मांग को लेकर आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू जी से भेंट कर पत्र सौंपा।

डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, ऐतिहासिक स्थल एरण, गढ़पहरा, राहतगढ़ जलप्रपात एवं नौरादेही अभयारण्य जैसे प्रमुख स्थानों के कारण सागर में पर्यटन, शिक्षा और उद्योग की अपार संभावनाएं हैं।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘उड़ान’ योजना के माध्यम से देश के छोटे-छोटे शहर हवाई सेवा से जुड़ रहे हैं। Sagar में एयरपोर्ट/हवाई सेवा शुरू होने से क्षेत्र में निवेश, व्यापार, चिकित्सा सुविधाओं और रोजगार को एक नई दिशा मिलेगी तथा संपूर्ण बुंदेलखंड के विकास को गति प्राप्त होगी।

माननीय मंत्री जी ने इस दिशा में सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Ram Mohan Naidu Kinjarapu

13/08/2026

वन्दे मातरम्!
भारत माता की जय!

Photos from Dr Lata Wankhede's post 13/08/2026
01/08/2026

सागर की गौरवशाली बेटी ने विश्व मंच पर रचा इतिहास!

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026, ग्लासगो में आयोजित महिलाओं की 57 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए यामिनी मौर्य ने रजत पदक जीतकर भारत का मान विश्व पटल पर बढ़ाया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर यामिनी मौर्य को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।

आपकी यह सफलता आपके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास का प्रेरणादायी परिणाम है। आपकी उपलब्धि समस्त देशवासियों, विशेषकर मध्यप्रदेश और सागर के लिए गर्व का विषय है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करते हुए देश को स्वर्णिम गौरव दिलाती रहें।

01/08/2026
07/07/2026

आज भोपाल में माननीय यशस्वी मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav जी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न जनहित एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई

इस अवसर पर प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं क्षेत्रीय हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। माननीय मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

05/02/2026

सागर के विकास को मिली नई रफ़्तार

नई दिल्ली में माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से दमोह सांसद भाई राहुल सिंह जी के साथ भेंट की

भेट कर सागर लोकसभा क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार और विकास हेतु विस्तृत चर्चा की। मध्य प्रदेश को रेल बजट में 15,188 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक सौगात देने के लिए मैंने क्षेत्र की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का कंजिया स्टेशन पर स्टॉपेज स्वीकृत। भोपाल से धनबाद और चोपन के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी (बीना-सागर होकर)। सागर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 3-4 के कार्यों में तेजी और नई ट्रेनों की संभावना। निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के कार्यों को गति देने के निर्देश। रीवा-चारलपाली ट्रेन को पुनः शुरू करने हेतु संयुक्त आग्रह।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम 'रेल सेवा' के साथ 'क्षेत्रीय प्रगति' को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए संकल्पित हैं।

Ashwini Vaishnaw Rahul Singh Lodhi

18/01/2026

"सागर लोकसभा के विकास पथ को मिली नई गति!"

आज विदिशा प्रवास के दौरान माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी द्वारा सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु दी गई ऐतिहासिक सौगातों के लिए मैं क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से उनका हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करती हूँ।

लोकसभा क्षेत्र को मिलीं महत्वपूर्ण स्वीकृतियां

सिरोंज–मेहुला–कुरवाई–बीना फोरलेन का भव्य निर्माण।
बीना रिंग रोड बायपास की बहुप्रतीक्षित सौगात। कोटा–विदिशा–सागर ग्रीन एक्सप्रेस-वे जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना।
ग्वालियर-नागपुर ग्रीनफील्ड कॉरिडोर में सिरोंज (लटेरी/कुरवाई क्षेत्र) का समावेश।

निश्चित ही इन सड़क परियोजनाओं से हमारे क्षेत्र में कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आर्थिक प्रगति को एक नई दिशा मिलेगी।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी जी के 'विकसित भारत' के संकल्प और माननीय गडकरी जी के 'इंफ्रास्ट्रक्चर विजन' से हमारा सागर अब विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

धन्यवाद माननीय गडकरी जी!

Category

Telephone

Website

Address


Sagar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aditya Singh Rajpoot posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Sagar.