Journalist Satish Pathak

Journalist Satish Pathak

Share

Journalist Satish Pathak
संभागीय प्रमुख : नई दुनिया / फ्री प्रेस / पायनियर अंग्रेजी
समाचार पत्र 9424451808
www.journalistsatishpathak.com

Journalist Satish Pathak
Stands With The Truth 🙏
संभागीय प्रमुख : नई दुनिया / फ्री प्रेस / पायनियर अंग्रेजी
समाचार पत्र 9424451808

02/08/2026

सच्चा मित्र वही होता है जो हर परिस्थिति में साथ खड़ा रहे, बिना किसी स्वार्थ के अपना बने।
मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
ईश्वर करे आपकी हर दोस्ती जीवनभर विश्वास, सम्मान और स्नेह से महकती रहे।

02/08/2026

Facebook के सभी एक करोड़ मित्रों को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई

02/08/2026
02/08/2026

➡️ सफलता की कहानी

➡️ खेल के मैदान से विश्व पटल तक

स्कॉटलैंड (ग्लासगो) में सागर की बेटी यामिनी मौर्य का ऐतिहासिक प्रदर्शन; कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो में जीता रजत पदक

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 31 जुलाई 2026 को सागर जिले की प्रतिभावान बेटी यामिनी मौर्य ने भारत को जूडो (57 किलोग्राम वर्ग) स्पर्धा में रजत पदक दिलाया है। यामिनी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल सागर बल्कि पूरा मध्य प्रदेश और देश गौरवान्वित हुआ है।

➡️ सदर की तंग गलियों से अंतरराष्ट्रीय मंच तक का सफर

यामिनी मौर्य सागर के पुरानी सदर निवासी श्री हरिओम मौर्य एवं श्रीमती मिथलेश मौर्य की सुपुत्री हैं।


➡️ शुरुआती दौर (2008)

यामिनी ने वर्ष 2008 में सागर स्थित खेल परिसर से प्रशिक्षक श्री दीपक कुमार के मार्गदर्शन में जूडो का अभ्यास शुरू किया था। 5 वर्षों तक कड़े अनुशासन और नियमित प्रशिक्षण के बाद उन्होंने राज्य स्तर पर कई पदक जीते, जिसके बाद उनका चयन राज्य खेल अकादमी में हुआ।

➡️ उच्च स्तरीय प्रशिक्षण

अपनी प्रतिभा के दम पर वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचीं। वर्तमान में वे जे एस डब्ल्यू अकादमी (कर्नाटक) में उच्च स्तरीय जूडो प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

➡️ पहला अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड

यामिनी के नाम वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में जूडो प्रतिस्पर्धा में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनने का गौरव भी दर्ज है।

यामिनी की इस स्वर्णिम सफलता पर संभागीय आयुक्त श्री अनिल सुचारी, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल सहित संपूर्ण जिले ने यामिनी और उसके पिता श्री हरिओम मौर्य, माता श्रीमती मिथलेश मौर्य तथा कोच श्री दीपक कुमार को बधाई प्रेषित की है।

➡️ प्रेरणा का पुंज: मेहनत, अनुशासन और अटूट संकल्प

कड़े संघर्ष से मिली यामिनी की यह जीत यह साबित करती है कि यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। यामिनी की यह सफलता मध्य प्रदेश की लाखों बेटियों और युवा खिलाड़ियों को खेलों में नई ऊंचाइयां छूने की प्रेरणा देगी।

02/08/2026

कभी दिल करता है यूँ बरसात में छेड़ दू तुमको
इश्क़ में हर रोज़ शराफत भी अच्छी नही लगती !!

02/08/2026

Happy Friendship Day 💓

11/07/2026

➡️ सागर में 13 से 18 जुलाई तक संचालित होगा 'दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान' का तृतीय चरण; कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे पर्यवेक्षण के दायित्व

मध्यप्रदेश शासन पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशों के परिपालन में सागर जिले में आगामी 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक 'दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान' के तृतीय चरण का संचालन किया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला, अनुभाग और विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को मैदानी भ्रमण कर सख्त पर्यवेक्षण करने के निर्देश जारी किए हैं।

इस महत्वपूर्ण अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में दुग्ध उत्पादन में गुणात्मक सुधार लाना है। इसके लिए पशुपालकों को तीन मुख्य स्तंभों नस्ल सुधार, पशु पोषण और पशु स्वास्थ्य के संबंध में प्रभावी रूप से जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान निर्धारित अमला, जिसमें सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, मैत्री, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता, गौसेवक और पशु सखी शामिल हैं, गांवों का सघन भ्रमण करेंगे। ये दल विशेष रूप से 3 से 4 गौवंशीय तथा भैंसवंशीय पशु रखने वाले पशुपालकों के घरों पर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे और उन्हें पशु प्रबंधन की आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान करेंगे।

कलेटर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा अभियान की शुचिता और गति को बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के पर्यवेक्षण कार्य और लक्ष्य निर्धारित करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत को जिले के न्यूनतम 03 ग्रामों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का पर्यवेक्षण करने, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम- समस्त) को अपने-अपने कार्यक्षेत्र के प्रत्येक विकासखंड के न्यूनतम 04 ग्रामों का अनिवार्य रूप से भ्रमण करने, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत (सीईओ- समस्त) को अपने कार्यक्षेत्र के प्रत्येक विकासखंड के न्यूनतम 04 ग्रामों का भ्रमण कर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा जिला पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी को जिले के प्रत्येक विकासखंड के न्यूनतम 02 ग्रामों का सघन भ्रमण कर विभागीय जानकारियों का धरातल पर सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।

Category

Telephone

Address


Behind Lokpriye Hospital, Shivaji Nagar Ward
Sagar
470002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Journalist Satish Pathak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Sagar.