Kishor Kumar
Official Page of Kishor Kumar Munna. Social Activist and Ex MLA of Bihar. Official Page of Kishor Kumar . Social Activist and Ex -MLA of Bihar.
पटना के वार्ड नंबर 24 के पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव को लगी गोली, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जी के साथ देखने पहुंचे उदयन अस्पताल बोरिंग रोड।
23/09/2026
जमुई में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के खिलाफ और महिला सुरक्षा को लेकर आज पटना में कारगिल चौक पर जन सुराज संघर्ष वाहिनी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ. यह भयावह-विभत्स घटना है, जब से सम्राट चौधरी CM बने हैं हर हफ्ते में ऐसी घटना देखने-सुनने को मिलती है, नीट की छात्रा का रेप-हत्या, बेगूसराय की लड़की को होटल से खींचने या जमुई की घटना, यह दिखाता है कि सरकार का दावा बिहार को अपराध मुक्त बनाना नहीं बल्कि ये अपराध युक्त बना रहे हैं.
23/09/2026
चुनाव आयोग में अंदरूनी लफड़े की खबरें सामने आ रही हैं। 3 सदस्यों में से 2 आयुक्त—सुखबीर संधू और विवेक जोशी—ने 10 महीनों में 14 बार शिकायत की। आरोप है कि अहम फैसलों में न उनसे राय ली जाती है, न जानकारी दी जाती है।
आखिर दोनों आयुक्तों को किनारे क्यों किया जा रहा है?
23/09/2026
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
22/09/2026
21 सितंबर को प्रो. रामबली सिंह चंद्रवंशी जी के आवास पर आत्मीय मिलन और सार्थक संवाद का अवसर मिला। इस अवसर पर प्रशांत किशोर जी, वाई.वी. गिरी जी, मनोज भारती जी, प्रो. सरफराज खान जी, प्रो. अनिल कुमार जी, मनोज जी सहित कई साथी मौजूद रहे। देश, बिहार और समाज में घट रही समसामयिक घटनाओं एवं बदलते सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य पर खुलकर और विस्तार से चर्चा हुई। कुछ अन्य नामचीन और प्रबुद्ध लोगों की मौजूदगी ने इस संवाद को और भी विचारपूर्ण बना दिया।
रामबली जी की आत्मीयता और मेहमाननवाजी हमेशा मन को छू जाती है। उनकी मेहमाननवाजी में एक अलग ही नफासत और अपनापन है—जहां मिलना सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि आत्मीय रिश्तों और विचारों के आदान-प्रदान का सुंदर अवसर बन जाता है। ऐसे अवसर लंबे समय तक याद रहते हैं।
कुछ पल खेल के नाम…
22/09/2026
ये छिटपुट घटनाएं है?👇🏿👇🏿
न्याय में देरी नहीं, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। Part 7
न्याय में देरी नहीं, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। Part 6
न्याय में देरी नहीं, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। Part 5
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Rauta Khem, Ward No/11, Ps/Sourbazar
Saharsa
852221
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Kishor Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.