Er. Navin Kumar
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Er. Navin Kumar, Social service, Ujiarpur, Samastipur.
प्रत्याशी (लोकसभा चुनाव - 2019 उजियारपुर लोक सभा क्षेत्र, बिहार )
B.Tech(IIT-Roorkee), M.A(Economics), M.Sc(Geography), Former Assistant Commissioner of State Tax, Ex-Manager(JSL), Ex-Technologist(Tata Steel
02/07/2026
"भरत तिवारी एनकाउंटर के बहाने बिछी सियासी बिसात"
जाति ग्रंथि से ग्रसित लोग आज एक ऐसे व्यक्ति को महिमामंडित कर रहे हैं, जो अवैध हथियार (पिस्तौल) लेकर घूम रहा था और जिसने अवैध हथियार लहराया, अपशब्दों का प्रयोग किया और पुलिस पर फायरिंग की। उद्देश्य भले कुछ भी हों, उसके तरीके को सही ठहराना समाज को गर्त में डालने जैसा कदम होगा।
किसी भी सभ्य समाज में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए हिंसा और अवैध हथियारों का विरोध करना अत्यंत आवश्यक है। वैचारिक मतभेद या उद्देश्य चाहे जो भी हों, कानून को हाथ में लेने या हिंसा का सहारा लेने वाले तरीकों को सही नहीं ठहराया जा सकता...
अवैध गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों का महिमामंडन वास्तव में एक जटिल सामाजिक समस्या है। जब जाति आधारित और अन्य गहरी सामाजिक दरारें मौजूद होती हैं, तो ऐसे पूर्वाग्रह "कानून के शासन" (rule of law) को कमजोर कर सकते हैं।
इस विषय को गहराई से समझने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार करना महत्वपूर्ण है:
• अपराधियों या हिंसक तरीकों का महिमामंडन करने से युवा पीढ़ी के बीच गलत आदर्श स्थापित होते हैं।
• जातीय या सामाजिक आधार पर ऐसी घटनाओं का पक्ष लेने से समुदायों के बीच आपसी अविश्वास और कटुता बढ़ती है।
• न्याय और सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस और अदालतों की है। व्यक्तिगत स्तर पर हथियार उठाना इस व्यवस्था को कमजोर करता है।
• कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होता है, चाहे उनकी सामाजिक या जातीय पृष्ठभूमि कुछ भी हो।
• समाज के प्रबुद्ध वर्ग की यह जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वे भावनाओं या ग्रन्थियों से ऊपर उठकर सही और गलत का मूल्यांकन स्थापित मानदंडों के आधार पर करें।
• कानून के शासन और स्थापित कानूनी मानदंडों का पालन करना लोकतांत्रिक पुलिस व्यवस्था का मूलभूत आधार है। यह सत्ता के दुरुपयोग को रोकता है और यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक नागरिक को प्राप्त अधिकारों का पालन हो, जिनमें अपराध के संदिग्ध भी शामिल हैं, जिससे अंततः न्याय व्यवस्था की अखंडता और विश्वसनीयता बनी रहती है।
• भारत में, संविधान का अनुच्छेद 21 जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार की गारंटी देता है, जिसका अर्थ है कि किसी अपराध के आरोपी व्यक्ति को भी कानून द्वारा स्थापित प्रक्रिया के अनुसार ही इन अधिकारों से वंचित किया जा सकता है।
बिहार में उद्योग लगाने की दिशा में "अपराध और भ्रष्टाचार" दो सबसे गंभीर बाधाएं हैं, जो निवेशकों के भरोसे को कमजोर करती हैं। ये दोनों समस्याएं उद्यमियों का विश्वास तोड़ती हैं, परिचालन लागत (operational cost) को बढ़ाती हैं और राज्य में निवेश का माहौल खराब करती हैं...
िवारी एनकाउंटर एक राजनीतिक हथियार बन गया है। राजनीति में विपक्ष वाले तो सामने से दिखते हैं, लेकिन राजनीतिक शत्रु "दोस्त की शक्ल" में भी हो सकते हैं। ऐसी ही स्थिति बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ हो रहा है, जहां भाजपा के ही इनके दोस्त शत्रु बने हुये हैं... सम्राट चौधरी भाजपा के भीतर चल रही गुटबाजी और उनके पैर खींचने की कोशिश कर रहे 'अपने ही दोस्त' रूपी शत्रुओं से जूझ रहे हैं ,जो उनकी स्थिति को लगातार कमजोर करने की कोशिशों में लगे हैं।
अगर भरत तिवारी के बजाय एक "मुसलमान का Encounter" किया गया होता, तो क्या उसे तुरंत और लक्षित रूप से #आतंकवादी के रूप में लेबल नहीं किया गया होता ?
आपराधिक घटनाओं और पुलिस मुठभेड़ों (एनकाउंटर) को धर्म, जाति और विचारधारा के चश्मे से देखना भारतीय समाज में एक बहुत ही संवेदनशील और ध्रुवीकरण वाला विषय रहा है...
21/05/2026
इंदिरा गांधी भारतीय हो या विदेशी मीडिया — हर सवाल का बेखौफ जवाब देती थीं, लेकिन नरेंद्र मोदी ने नॉर्वे में सवालों से बचकर भारत की छवि को कमजोर किया...
👉1983 में इंदिरा गांधी ने ओस्लो में नॉर्वे के प्रधानमंत्री Kåre Willoch के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।
•~> न कोई टेलीप्रॉम्प्टर। न बनावटी ठहराव। न कैमरे के लिए अभिनय।
•~> सवालों के जवाब थे… आत्मविश्वास से भरे हुए। तथ्यों से भरे हुए। भारत के सम्मान से भरे हुए।
👉👈 आज फर्क साफ दिखता है👉👈
एक तरफ वो नेता थे… जो दुनिया के सामने भारत का पक्ष रखते थे।
दूसरी तरफ वो लोग हैं… जो हर मंच को इवेंट मैनेजमेंट बना देते हैं।
••• Statesman इतिहास बनाते हैं। Salesman सिर्फ़ हेडलाइन मैनेज करते हैं
29/04/2026
इस देश का सिस्टम इतना पत्थरदिल हो चुका है कि ओडिशा के एक भाई "जीतू मुंडा" को अपनी बहन की मौत साबित करने के लिए उसका कंकाल तक लेकर बैंक जाना पड़ा...
ये सिर्फ एक घटना नहीं है,
ये हमारी व्यवस्था की "इंसानियत की मौत" है।
यह "हृदयविदारक" घटना भारत में "अमीर भारत और दरिद्र भारत" के बीच की गहरी खाई, नौकरशाही की संवेदनहीनता और गरीबों के लिए बैंकिंग व्यवस्था की जटिलता को उजागर करती है!!!
इन्हीं बैंकों से धन्ना सेठों के 16 लाख करोड़ माफ होते हैं, लेकिन यही बैंक एक गरीब को इस तरह मजबूर कर देते हैं...
₹19,300 के लिए एक इंसान की गरिमा को इस तरह कुचला जाना हम सबके लिए शर्म की बात है!!!
26/03/2026
अखंड भारत की सुदृढ़ नींव रखने वाले, शक्ति, सुशासन, धर्म, नीति और करुणा के प्रतीक, मौर्य साम्राज्य के महापराक्रमी, न्यायप्रिय एवं दूरदर्शी #महान_चक्रवर्ती_सम्राट "सम्राट अशोक" की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन !!!
#अशोक
06/03/2026
It is such a shame that we need Trump's permission to buy oil; this is the 'glamour' of the Modi Government...
27/02/2026
घुसपैठ का मुद्दा अब केवल सीमा सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वोट बैंक की राजनीति से जुड़कर चुनावी एजेंडे का केंद्र बन गया है; क्योंकि जहां चुनाव होता है वहां बीजेपी को घुसपैठिए दिखने लगते हैं!!!
24/02/2026
"कोई नया डिग्री तो नहीं आ गया मोदी जी का"
"Father of Entire Political Science"
01/02/2026
बतौर वित्त मंत्री "निर्मला सीतारमण" को 10 में से कितने नंबर देना चाहेंगे?🤔
06/12/2025
हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज़ का सफर कराने वाले मंहगे जूते वाले को भी हवाई सफर नहीं करा पा रहे। 🤔
fiasco is the cost of the Modi Govt’s monopolistic model.......
Navin Kumar उजियारपुर लोक सभा क्षेत्र, बिहार
"India Speaks Many Tongues : Let's not let Language divide us"
लड़की: महाराष्ट्र में रहते,मराठी बोलना होगा
युवक:भारत में रहता हूं, हिंदी ही बोलूंगा !!!
Category
Contact the organization
Website
Address
Ujiarpur
Samastipur
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Er. Navin Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.