SuvelaCast

SuvelaCast

Share

Open Podcast. Real Voices.”
✅ गरीब और जरूरतमंदों की सहायता
✅ शिक्षा का प्रचार-प्रसार
✅ सामाजिक न्याय और अधिकार जागरूकता

12/06/2026
10/06/2026

दलसिंहसराय में 14 जून से आयोजित होगा निःशुल्क सात दिवसीय समर आर्ट कैंप

दलसिंहसराय, समस्तीपुर। बच्चों एवं युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से विजुअल आर्ट फाउंडेशन एवं कला एवं संस्कृति विभाग, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में 14 जून से 21 जून 2026 तक निःशुल्क सात दिवसीय समर आर्ट कैंप का आयोजन किया जाएगा।

इस कैंप में प्रतिभागियों को चित्रकला, मूर्तिकला, कथक नृत्य, अभिनय सहित विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा उनकी कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कैंप में वरिष्ठ चित्रकार मो. सुलेमान, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी, कथक प्रशिक्षक लक्ष्मण कुमार एवं मूर्तिकार राजेश कुमार सहित अनुभवी कलाकारों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को कला एवं संस्कृति विभाग, समस्तीपुर द्वारा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन हीरालाल शाह धर्मशाला, मनोकामना मंदिर के समीप, लहेरियाबाजार, दलसिंहसराय में प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक किया जाएगा।

इच्छुक प्रतिभागी कैरियर वर्ल्ड कॉमर्स क्लासेज, भगवानपुर चकशखू, काली स्थान, मेन बाजार, दलसिंहसराय में अपना पंजीयन करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9570955807 एवं 9798866566 पर संपर्क किया जा सकता है।

आयोजकों ने क्षेत्र के बच्चों, युवाओं एवं अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाकर कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को विकसित करने की अपील की है।

10/06/2026

राजेन्द्र प्रसाद मेमोरियल ट्रस्ट, दलसिंहसराय के तत्वावधान में धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले में स्वर्गीय हिरण्मय देवनाथ उर्फ हीरो जी की स्मृति में भगवानपुर चकशेखू वार्ड सं० 05,में मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षित रखने के प्रति सहयोग प्रदान करना रहा।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. संजीव प्रकाश, वार्ड पार्षद इसरत जहां, सदस्य मो. सुलेमान, उत्सव जायसवाल, जिगर गुप्ता, राम प्रवेश राय, शैलेश कानू एवं रौशन पोद्दार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जरूरतमंद परिवारों के बीच मच्छरदानियों का वितरण किया तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया।

11/05/2026

धनबाद में वेद जी के नए केंद्र पर हजारों की भीड़ उमड़ी। 🙏

04/05/2026

घर बैठे कमाए पैसा आज ज्वाइन करें और आप अपने क्षेत्र में काम करे| RIMMI TV Raman rahi Begusarai Junction Manish Kasyap

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Samastipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Website

Address


Samastipur