Birendra Kumar
विधायक रोसड़ा विधानसभा (समस्तीपुर बिहार)
Bharatiya Janata Party (BJP)
23/09/2026
भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के प्रभारी नियुक्त किए जाने पर श्री हरीश द्विवेदी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
श्रीमती संगीता यादव जी एवं श्री रोहन गुप्ता जी को बिहार भाजपा प्रदेश सह - प्रभारी नियुक्त किए जाने पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं।Narendra ModiNitin Nabin
BJP Bihar
Sanjay Saraogi
Nityanand Rai
18/09/2026
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्ष की अनवरत जनसेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे "सेवा संकल्प अभियान" के अंतर्गत आज समस्तीपुर उत्तरी जिला में "सेवा मेरा योगदान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला संयोजक के दायित्व में आज सिलौत ग्राम स्थित निर्माणाधीन वृद्धा आश्रम का भ्रमण किया गया।
यह भ्रमण कार्यक्रम वारिसनगर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष श्री ठाकुर संग्राम सिंह जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान आश्रम की वर्तमान स्थिति एवं निर्माण कार्य का जायजा लिया गया और वहां की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।इस दौरान "सेवा मेरा योगदान" समस्तीपुर उत्तरी के जिला संयोजक श्री पुरुषोत्तम कुमार,भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिंह जी एवं अमृत चौधरी जी सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।
भाजपा का यह अभियान सेवा और समर्पण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।Narendra Modi
Nitin Nabin
Nityanand Rai
Sanjay Saraogi
BJP Bihar
17/09/2026
रोसड़ा विधानसभा अंतर्गत शिवाजी नगर प्रखंड के जाखर धर्मपुर पंचायत स्थित बिहार सरकार भवन पर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के 25 वर्ष के जनसेवा काल के प्रति खुशी व्यक्त करते हुए उनके द्वारा किए गए राष्ट्रहित के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं एनटीपीसी के स्वतंत्र निदेशक श्री सुशील चौधरी जी मंडल प्रभारी श्री संतोष कुमार राय (अधिवक्ता), मंडल अध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह बबलू, श्री ललित कुमार झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अनिल कुमार सिंह, श्री नंद कुमार सिंह सहित जिले के महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं शिवाजी नगर प्रखंड के सम्मानित कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
27/08/2026
‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय जी के साथ युवाओं एवं खिलाड़ियों से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।
खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे संवाद युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।
23/08/2026
आज समस्तीपुर के बिशुनपुर चौक पर स्व. माता राजकुमारी देवी जी की स्मृति में आयोजित कांवरिया सेवा शिविर* का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलम सहनी जी, माननीय विधान पार्षद श्री तरुण कुमार चौधरी जी,समस्तीपुर के उप-महापौर श्री रामबालक पासवान जी, प्रखंड उप-प्रमुख श्री राजेश जी, एवं अपोलो डेंटल के निदेशक मित्र डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे।
हर हर महादेव! 🙏
23/08/2026
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा समस्तीपुर के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक नई और सुविधाजनक एलपीजी सेवा ‘10 किलोग्राम XTRALITE NOW LPG सिलेंडर’ का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर भारत सरकार के माननीय केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री, डॉ. राज भूषण चौधरी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
साथ ही इस शुभारंभ कार्यक्रम में रोसड़ा के माननीय विधायक श्री बीरेंद्र कुमार जी, इंडियनऑयल के डिविजनल एलपीजी सेल्स हेड श्री सतीश कुमार जी तथा इंडियनऑयल के फील्ड ऑफिसर श्री संतोष कुमार जी एवं श्री अतुल राज जी की गरिमामयी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने इंडियनऑयल की इस नई पहल की सराहना करते हुए कहा कि XTRALITE NOW जैसे उत्पाद उपभोक्ताओं की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हैं। इसका हल्का वजन, आधुनिक डिजाइन तथा त्वरित डिलीवरी सुविधा विशेष रूप से शहरी एवं आधुनिक उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।
---
15/08/2026
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय हिंद जय भारत!🇮🇳
14/08/2026
14 अगस्त देश के इतिहास का वह काला अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। धर्म के आधार पर हुए विभाजन ने असंख्य देशवासियों को विस्थापन, यातनाओं और अपनों को खोने की पीड़ा दी।
‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर विभाजन की त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले सभी देशभक्तों को विनम्र श्रद्धांजलि।
Category
Contact the business
Telephone
Address
Samastipur
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Birendra Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.