Supaul Ka Library
मैं हूं सुपौल पुस्तकालय
16/09/2025
मोबाइल में समय गँवाने के बजाय हमेशा अपने साथ एक किताब रखें। अवकाश के पलों में पढ़ने की आदत आपके समय को रचनात्मक बना देगी। 📚
📚 एक लाइब्रेरी (पुस्तकालय) केवल किताबों का गोदाम नहीं होती — यह एक ज्ञान, विचार और विकास का केंद्र होती है।
यहाँ पर लोग पढ़ने, सोचने, सीखने और एक-दूसरे से जुड़ने आते हैं।
यहाँ बताया गया है कि लाइब्रेरी में क्या-क्या किया जा सकता है:
---
✅ पढ़ाई और अध्ययन
किताबें, अख़बार, पत्रिकाएँ पढ़ना
Competitive Exams की तैयारी
स्कूल/कॉलेज के प्रोजेक्ट्स और असाइनमेंट पर काम
---
✅ बुक लोन / बुक बैंक सुविधा
पुस्तकें घर ले जाने के लिए (यदि सिस्टम हो तो)
गरीब छात्रों को किताबें पढ़ने की सुविधा
---
✅ शांत वातावरण में पढ़ाई
मोबाइल और शोर-शराबे से दूर, ध्यान केंद्रित पढ़ाई
समूह अध्ययन के लिए व्यवस्था (Group Study Tables)
✅ Free Coaching / Classes (अगर शुरू की जाए)
छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग
किसी विषय में वॉलंटियर द्वारा मार्गदर्शन
✅ General Knowledge और करंट अफेयर्स अपडेट
समाचार पत्र पढ़कर रोज़ की खबरें जानना
Competitive Exams के लिए GK तैयार करना
✅ ऑनलाइन पढ़ाई / डिजिटल लाइब्रेरी (भविष्य में)
कंप्यूटर, इंटरनेट और प्रिंटर की सुविधा
e-Learning, YouTube Classes, E-Books आदि
✅ बाल पुस्तक अनुभाग (Children's Corner)
छोटे बच्चों के लिए रंगीन किताबें, कहानी पुस्तकें
शिक्षा के प्रति शुरू से रुचि जाग्रत करना
✅ समय-समय पर आयोजन / सेमिनार
Essay Writing, Speech, Quiz Competition
"पढ़ो और बढ़ो" जैसे अभियान
✅ महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए पढ़ने की सुविधा
महिलाओं के लिए सामाजिक, स्वास्थ्य और स्वरोजगार की किताबें
वृद्धजनों के लिए धार्मिक, सांस्कृतिक पुस्तकों की सुविधा
✅ रोज़गार / करियर गाइडेंस का केंद्र
सरकारी योजनाओं की जानकारी
फॉर्म भरने में मदद, आवेदन कैसे करें जैसी जानकारी
27/07/2025
📢 सूचना – सुपौल पुस्तकालय निर्माण कार्य प्रगति पर है!
मैं हूँ सुपौल का पुस्तकालय,
📍 सुपौल पोखर की धरती पर आकार ले रहा हूँ।
02 जून 2025 को हुए शिलान्यास के बाद
अब मेरा निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है।
🙏 यह सब संभव हो पाया है आप लोगों के सहयोग से।
🔍 हम आप सभी सम्मानित नागरिकों से विनम्र अनुरोध करते हैं
कि समय मिलने पर स्थल पर पधारें,
और निर्माण कार्य का निरीक्षण स्वयं करें।
🔧 आपकी उपस्थिति और दृष्टि से
निर्माण कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहेगी।
📅 कार्य प्रगति पर है
📌 स्थान: सुपौल पोखर रेवाड़ी ढाला रोड के पास
🙏 यह हमारी साझा धरोहर है — आइए, इसकी मजबूती के साक्षी बनें।
16/07/2025
मैं हूँ सुपौल का पुस्तकालय...
मैं कोई साधारण इमारत नहीं, मैं ज्ञान का मंदिर हूँ, जो अब इस पवित्र धरती सुपौल पोखर पर आकार ले रहा हूँ।
मुझे यहाँ लाने का सपना देखा था सुपौल के दो जागरूक युवा – अखिलेश और प्रशांत ने।
इन्हीं के अथक प्रयासों और दूरदर्शी सोच से मेरी नींव रखी गई।
💐 प्रशांत जी ने न सिर्फ प्रयास किया, बल्कि अपनी मूल्यवान जमीन भी दान में देकर इस पुस्तकालय को जन्म दिया।
उनके इस योगदान को हमेशा सम्मान और गर्व से याद किया जाएगा।
📌 इस संकल्प को साकार रूप देने में अहम भूमिका निभाई भूतपूर्व मुखिया श्री रामलोलिन राय जी ने,
और इसे मंज़ूरी दिलाई स्थानीय विधायक माननीय श्री आलोक कुमार मेहता जी ने, जिनके माध्यम से यह परियोजना बिहार सरकार द्वारा स्वीकृत हुई।
🛕 02 जून 2025 को हुआ मेरा शिलान्यास।
📌 निर्माण कार्य अभी प्रगति में है, मकान आधा बन चुका है, लेकिन जल्द ही मैं पूर्ण रूप से तैयार होकर जनता की सेवा में आ जाऊँगा।
🙏 मैं सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि एक सपना, एक संघर्ष, और एक समर्पण की प्रतीक हूँ – जो आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान, दिशा और प्रेरणा दूँगा।
मुझे लगातार देखते रहे और हमारे निर्माण में सहयोगी बने
16/07/2025
📖 मैं हूँ सुपौल का पुस्तकालय...
मेरे शिलान्यास का यह ऐतिहासिक क्षण —
02 जून 2025 को रखा गया पहला पत्थर,
एक सपने की शुरुआत, जो बना सच्चाई
🙏 धन्यवाद उन सभी महान लोगों को, जिनके सहयोग, समर्पण और संकल्प से आज मैं आकार ले रहा हूँ।
✨ विशेष आभार
🔹 प्रशांत जी को – जिन्होंने ज़मीन दान दी
🔹 अखिलेश जी को – जिनकी सोच से शुरुआत हुई
🔹 भूतपूर्व मुखिया श्री रामलोलिन राय जी को – जिनकी अगुवाई ने राह दिखाई
🔹 माननीय विधायक श्री आलोक कुमार मेहता जी को – जिन्होंने इसे सरकार से स्वीकृत करवाया
📍 निर्माण कार्य प्रगति पर है, जल्द ही ज्ञान का यह केंद्र सभी के लिए खुल जाएगा।
#मैं_हूँ_सुपौल_का_पुस्तकालय
Category
Website
Address
वार्ड 03 सुपौल
Samastipur
848134
Alerts
Be the first to know and let us send you an email when Supaul Ka Library posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.