SHARP - Service Above Self

SHARP - Service Above Self

Share

Based at - Kupvi(Shimla)
Operational Area - Entire Himachal Pradesh
Focus Area - Rural Himachal Prad

SHARP is Non Profitable/ Non Governmental Organisation based at Kupvi(Shimla). It is founded by few young minds who think that doing something worthy for the society is their fundamental duty and each one of us should contribute a bit for the betterment of society. SHARP is committed to raise the voice of rural people regarding issues of infrastructure development, education, health, water, electricity, environment, etc etc.SHARP is also committed not only to raise or highlight the issues but our primary motive is to sort out every problem with the help of local authorities and residents.We believe that no one is that much busy in their life that they even can't spare few minutes or an hour for the betterment of society. If you have zeal for doing something you definitely will find a way out for that. And we believe that if you want, you can contribute from anywhere, there is not even a need to be physically present most of the time .Society is giving us a lot and this is minimum we can do as a regards of what we are getting from society.So, SHARP request you all to come forward and JOIN us, for providing better infrastructure, better health system, better education, better water and electricity and above this all JOIN us for the betterment of rural people.TOGETHER WE CAN...AND WE WILL।।जय हिन्द।।

26/07/2026

कुपवी में लगभग 12 वर्ष पहले, 2014 में 4 बेड के PHC(प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) को अपग्रेड करके 30 बेड के CHC(सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) का दर्जा दिया गया था।

लेकिन आज इतने वर्षों बाद भी सुविधाएं PHC वाली ही मिल रही है या यूं कहें कि PHC वाली भी नहीं मिल रही है। आज भी वही भवन है, वही 4 बेड है, लगभग उतनी ही सुविधाएं। तो आखिर बदला क्या?

जब भी आवाज उठाओ तो कुछ महीने या साल के अंदर भवन निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया जाता है।

आखिर ऐसा कब तक चलेगा?

।।जागो।।आवाज उठाओ।।

।।जय हिन्द।।

21/07/2026

21 सितम्बर 2021 को हमने क्षेत्र के 4 प्रमुख कामो को एकजुट होकर पूरा करवाने के लिए क्षेत्रवासियों से अपील की थी। और हमे भी जब-जब मौका मिला तब-तब इन मांगों को सरकार व प्रशासन के समक्ष हमने भी रखा।

जिन भी लोगो का क्षेत्र हित मे योगदान रहा है, हम उन सभी को नमन करते है।

उस समय 4 प्रमुख मांगे जो थी, उसमें:-

1. SDM ऑफिस
2. कॉलेज/उच्च शिक्षण संस्थान
3. ग्राउंड से अवैध पार्किंग बन्द करना और बस स्टैंड का निर्माण
4. मिनी सचिवालय

आज इन 4 मांगों मेसे आप सभी को मालूम ही है कि:

1. SDM ऑफिस खुल चुका है
2. कॉलेज खुल चुका है
3. मिनी सचिवालय के लिए 2 करोड़ स्वीकृत हो चुके है
4. ग्राउंड से अवैध पार्किंग हट चुकी है बस बस स्टैंड बनना बाकी है

तो, इन मांगों को पूरा करने के लिए सरकार का आभार पूर्व या वर्तमान कोई भी सरकार रही हो। और उन तमाम लोगो का भी आभार जिन्होने भी जिस किसी रूप में इन मांगों को मजबूती प्रदान की।

।।जय हिन्द।।







निर्वाचन क्षेत्र चौपाल में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हम सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करने की आवश्यकता है।

19/07/2026

कुपवी के बीचों-बीच एक बेहद पवित्र और खूबसूरत तालाब जो आज ऐसी स्थिति में है कि यदि समय रहते इस स्थान का जीर्णोद्धार नही किया गया और इस तरफ ध्यान नही दिया गया तो कुछ समय बाद आपको यहां चारो तरफ गन्दगी नजर आएगी।

।।जागो।।आवाज उठाओ।।

।।जय हिन्द।।



#कुपवी #ताल #तालाब

15/07/2026

एक विद्यार्थी दिन के केवल 6 घंटे स्कूल में बिताता है, लेकिन 18 घंटे घर, परिवार और समाज के बीच रहता है।

यदि हम उन 18 घंटों को सकारात्मक, अनुशासित और प्रेरणादायक नहीं बनाएँगे, तो केवल स्कूल से चमत्कार की उम्मीद करना उचित नहीं होगा।

आइए, बच्चों के भविष्य को साझी जिम्मेदारी मानें—क्योंकि शिक्षा केवल स्कूल की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

।।जय हिन्द।।

12/07/2026

यदि हमे भारत देश को मजबूत बनाना है और बेहतर बनाना है तो उसके लिए हमे केवल तकनीक और अर्थव्यवस्था को मजबूत नही करना होगा, हमे अपने बच्चो को भी शरीर को स्वस्थ रखना होगा और उनके मन मस्तिष्क को मजबूत और जागृत करना होगा, क्योंकि यह बच्चे इस देश का भविष्य है और इन्ही के कंधों पर इस देश का भविष्य होगा और यही बच्चे भविष्य में तय करेंगे कि देश किस दिशा में और किस गति से आगे बढ़ रहा होगा।

यदि हम विकसित भारत, स्टार्ट अप, और ओलंपिक्स जैसे सपनो को साकार करना चाहते है तो बच्चो के बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कार्य करना होगा।

।।जय हिन्द।।

10/07/2026

काश 2018 में विभाग ने मूलनो खड़ पर पुल निर्माण की हमारी मांग को मान लिया होता और काश हमारे ही कुछ लोगो ने हमारा उस समय विरोध न किया होता तो आज यहां पुल होता और हम सभी को आने जाने में दिक्कत न होती।

खेर अभी भी हम सभी एकजुट होकर यहाँ पुल निर्माण की मांग कर सकते है। और करनी भी चाहिए।

।।जागो।।आवाज उठाओ।।

।।जय हिन्द।।

06/07/2026

सुनियोजित क्षरण की नीति अपनाकर पहले ग्रामीण क्षेत्रो के शिक्षण संस्थानों को कमजोर किया जाता है। फिर धीरे-धीरे ऐसी परिस्थिति पैदा की जाती है जिस से संस्थान को कम संसाधन उपलब्ध करने के निर्णयों और उन्हें बन्द करने जैसे निर्णयों को सही ठहराया जा सके।

सरकार को चौपाल कॉलेज में वाणिज्य संकाय बन्द करने की वजाए सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में कदम उठाने चाहिए।

।।जय हिन्द।।





#चौपाल

Photos from SHARP - Service Above Self's post 04/07/2026

2 महीने बाद हुई कुपवी में गैस आपूर्ति।

अपने अधिकारों व क्षेत्र की समस्याओं के प्रति जागरूक होना और आवाज उठाना इसलिए जरूरी है। क्षेत्रवासी आवाज न उठाते तो शायद अभी भी कुछ और समय इंतज़ार करना पड़ता।

सभी को अपने अधिकारों, दायित्वों और क्षेत्र की समस्याओं के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है।

।।जय हिन्द।।

03/07/2026
27/06/2026

कुपवी कॉलेज को निरस्त करने से बचाना बहुत मायने रखता था लेकिन उस से भी अधिक महत्वपूर्ण ये था कि हम उस आवाज को धीमा न पड़ने देते और उसे अधिक मजबूती प्रदान करते हुए कॉलेज के लिए स्टॉफ, भवन निर्माण और अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए लड़ना जारी रखते।

लेकिन अफसोस ये मुहिम धीमा होती गई और यदि ऐसा ही हाल रहा तो हम कुछ दिन बाद इस मुद्दे को भूल जाएंगे। और फिर 1 साल बाद 2 साल बाद ऐसे ही निरस्त करने के आदेश फिर से जारी होंगे। और हम फिर से एकता की मशाल पकड़ के खड़े हो जाएंगे।

एकता जरूरी है लेकिन यदि उसका प्रदर्शन सही समय पर न किया जाए तो फिर उसके मायने न के बराबर है।

।।जागो।।आवाज उठाओ।।

।।जय हिन्द।।

Telephone

Address


Shimla
171217

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SHARP - Service Above Self posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Shimla.