Shimla Police

Shimla Police

Share

For emergencies call 100 OR 112 OR Police Station Land-line numbers. Shimla Police Official page

The Opinions expressed by visitors to this page do not reflect the opinions of the department.

21/09/2026

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹1 करोड़ से अधिक की चोरी के मामले में सदर थाना पुलिस ने उत्तराखण्ड पुलिस के सहयोग से चार आरोपी गिरफ्तार किए। चोरी की करीब 80% संपत्ति बरामद कर ली गई है। मामले में तफ्तीश जारी है।

21/09/2026

शिमला पुलिस की NDPS मामलों में बड़ी कार्रवाई

शिमला पुलिस ने NDPS Act के तहत दर्ज अभियोग में वित्तीय जांच के आधार पर 9 आरोपियों व 10 सहयोगियों से संबंधित कुल 20 चल-अचल संपत्तियां, अनुमानित मूल्य ₹4.13 करोड़, जब्त करने की कार्रवाई की है। इनमें भूमि, आवासीय भवन, अपार्टमेंट, होम-स्टे तथा लग्जरी वाहन शामिल हैं।

वर्ष 2026 में अब तक 15 NDPS मामलों में कुल 68 आरोपियों/सहयोगियों की ₹12.52 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। शिमला पुलिस की कार्रवाई अब नशे की बरामदगी और गिरफ्तारी के साथ-साथ Drug Proceeds एवं तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर भी केंद्रित है।

17/09/2026

रामपुर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उमरी मोड़ पर चेकिंग के दौरान दो आरोपियों के कब्जे से कुल 1,488 बोतल अवैध शराब एवं बीयर बरामद की। बरामद शराब एवं बीयर को नियमानुसार पुलिस कब्जे में लिया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध हि.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।

16/09/2026

वर्ष 2026 में अब तक 77 मुख्य सप्लायर्स को गिरफ्तार कर 58 अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को प्रभावी रूप से ध्वस्त (Dismantle) किया गया है। इसके मुकाबले वर्ष 2025 में 8 मुख्य सप्लायर्स एवं 4 नेटवर्क, जबकि वर्ष 2024 में 12 मुख्य सप्लायर्स एवं 3 नेटवर्क के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी।

16/09/2026

बैकवर्ड लिंकेज पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा सप्लाई चेन से जुड़े दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सदर एवं पुलिस थाना ढली के मामलों में बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ और पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना के अभियोग में मनीमाजरा, चंडीगढ़ से गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 9.31 ग्राम अतिरिक्त हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। वहीं ढली थाना के अभियोग में फाजिल्का, पंजाब से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। दोनों मामलों में जांच के दौरान सामने आए वित्तीय लेन-देन, फोन संपर्क एवं सप्लाई नेटवर्क की कड़ियों की जांच की जा रही है।

14/09/2026
09/09/2026

रामपुर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ल्हासा स्थित रेन शेल्टर के समीप एक व्यक्ति को 21 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।

09/09/2026

कोटखाई में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिमला पुलिस ने गुम्मा बाजार के समीप एक कार की तलाशी के दौरान 29.43 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में आगामी जांच जारी है।

08/09/2026

शिमला पुलिस ने NDPS मामले में ₹1.64 करोड़ से अधिक की संपत्ति सीज़ की। वर्ष 2026 में अब तक 12 मामलों में ₹8 करोड़ से अधिक की संपत्तियां सीज़ की गईं।

Telephone

Address


Near CTO Building Above DC Office Shimla
Shimla
171001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shimla Police posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Shimla.