News Rastra

News Rastra

Share

Trusted Digital News Channel. Approved by MIB, Govt. Of India. News Rastra only delivers true and factual News.

Photos from News Rastra's post 11/08/2026

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन और BCCI के पूर्व प्रेसिडेंट सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली, थाना में शिकायत दर्ज I

09/08/2026

हालीशहर में मृत तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंचीं ममता बनर्जी को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी रोक दी, गाड़ी पर कीचड़ लगाया और जूते-चप्पल व पत्थर फेंके। इस दौरान ‘चोर’ और ‘डकैत रानी’ के नारे भी लगाए गए।

घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन करने वाले स्थानीय ग्रामीण नहीं, बल्कि बाहर से लाए गए बीजेपी के ‘लंपट’ थे। उन्होंने दावा किया कि पुलिस के सामने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके गए। हिरासत में तृणमूल कार्यकर्ता की मौत के आरोप को लेकर भी ममता ने बीजेपी और राज्य के गृह मंत्री पर निशाना साधा।

वहीं स्थानीय लोगों के एक वर्ग का दावा है कि ममता के वहां पहुंचने से शांत इलाके में तनाव बढ़ा। पूरे घटनाक्रम के बाद हालीशहर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

09/08/2026

R G Kar Case -
बंगाल की राजनीति में बहुत ही महत्वपूर्ण इशू है यह डॉक्टर की मौत का फैसला कब होगा
पापा ने भरोसा जताया सरकार पर सीबीआई और पश्चिम बंगाल सरकार काम कर रहा है बहुत ही जल्दी छात्र के मौत का असली जिम्मेदार सामने आएगा ऐसे उसके पापा का कहना

08/08/2026
06/08/2026

02/08/2026

मुरादाबाद पुलिस की अनोखी पहल: कांवड़ियों की मदद के लिए पुलिस गाड़ी बनी 'कांवड़िया वाहन'

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए एक अनोखी और सराहनीय पहल की है। कांवड़ रूट पर गश्त (पेट्रोलिंग) करने वाले पुलिस वाहन को विशेष रूप से कांवड़िया वाहन के रूप में सजाया गया है। यह वाहन कांवड़ मार्ग पर निरंतर निगरानी रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। पुलिस प्रशासन के इस कदम की सोशल मीडिया और स्थानीय नागरिकों द्वारा काफी सराहना की जा रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं के प्रति पुलिस का मित्रवत रवैया भी दिखाई दे रहा है।

Moradabad Police, Kawad Yatra, Patrol Vehicle, UP Police, Kawadiya Sahayata

Address


Thane/
Thane
400612