Anand Rai-MUNNA
Politician (Muhmdabad) 378 : BJP
22/08/2026
सुप्रभात
21/08/2026
श्री राम मंदिर आंदोलन के प्रखर नायक, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एव पद्म भूषण से सम्मानित श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन।
21/08/2026
19/08/2026
#सुप्रभात
18/08/2026
भांवरकोल में आज बात सिर्फ एक बैठक की नहीं थी, बात थी उन बहनों के भविष्य की, जो अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ अपने पैरों पर खड़ा होने का सपना देख रही हैं।
ब्लॉक सभागार में दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की बहनों के साथ समीक्षा बैठक एवं विशेष कार्यशाला में शामिल हुआ।
मुख्य विकास अधिकारी, गाज़ीपुर की गरिमामयी उपस्थिति में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक में गांव-गांव की मातृशक्ति को स्वरोजगार, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने को लेकर गंभीर और सार्थक चर्चा हुई।
मेरा मानना है कि योजना तभी सफल है, जब उसका लाभ फाइल से निकलकर गांव की बहन के हाथ तक पहुंचे।
भांवरकोल की ये बहनें सिर्फ लाभार्थी नहीं हैं...
ये अपने परिवार की ताकत हैं, गांव की अर्थव्यवस्था की नई धुरी हैं और आने वाले मोहम्मदाबाद की सबसे बड़ी शक्ति हैं।
इनके हुनर को अवसर मिले,
इनकी मेहनत को बाजार मिले,
और इनके सपनों को सरकार की योजनाओं का सहारा मिले।
यही बदलाव का रास्ता है।
यही आत्मनिर्भर मोहम्मदाबाद की दिशा है।
BJP Uttar Pradesh Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath Brajesh Pathak Keshav Prasad Maurya Rajnath Singh Nitin Nabin Sunil Bansal Manoj Sinha Dharampal Singh
जब अपनों के चेहरे पर मुस्कान दिखती है और उनकी सालों पुरानी समस्याओं का समाधान होता है, तो लगता है मेरी पूरी दिनचर्या का हर संघर्ष सफल हो गया, यही विश्वास और लोगों का प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है।
मोहम्मदाबाद के हर गाँव, हर टोले और हर परिवार के दरवाज़े तक पहुँचकर आपकी तकलीफों को सुनना और उन्हें दूर करना ही मेरे जीवन का एकमात्र कर्तव्य है।
जब तक मुहम्मदाबाद के हर व्यक्ति को उसका हक़ और न्याय नहीं मिल जाता, सेवा का यह संकल्प न कभी थकेगा, न कभी रुकेगा!
BJP Uttar Pradesh Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath Brajesh Pathak Rajnath Singh Keshav Prasad Maurya Sunil Bansal Nitin Nabin Bhartiya Janta Party - Kashi Kshetra
18/08/2026
18 अगस्त 1942 — गाज़ीपुर की माटी का वो ऐतिहासिक दिन, जिसने देश की आज़ादी से पहले ही क्रांति की मशाल जलाकर इतिहास के पन्नों में अमरता दर्ज करा दी थी।
आज ही के दिन अगस्त क्रांति के दौरान हमारे 8 अमर महानायकों ने अपनी शहादत देकर अत्याचारी हुकूमत को ललकारा था और क्षेत्र को आज़ाद घोषित किया था। उनका यह सर्वोच्च बलिदान हमें हर पल याद दिलाता है कि गाज़ीपुर की तासीर में ही ज़ुल्म और अक्रांता के खिलाफ खड़े होना लिखा है यह वीरों की धरती न कभी अन्याय के आगे झुकी है, न कभी झुकेगी!
इन अमर शहीदों को नमन करते हुए और उनकी प्रेरणा को अपना मार्गदर्शक बनाकर, आज हम सब मिलकर यह संकल्प लेते हैं।
मुहम्मदाबाद को एक सशक्त, सुरक्षित, विकसित और समावेशी क्षेत्र बनाने के लिए हमारा संघर्ष और समर्पण अविरल जारी रहेगा।
शहीदों की शहादत को शत्-शत् नमन! 🙏
BJP Uttar Pradesh Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath Rajnath Singh Keshav Prasad Maurya Brajesh Pathak Nitin Nabin Sunil Bansal
18/08/2026
“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा!”
आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका अदम्य साहस, प्रखर राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए किया गया संघर्ष सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
18/08/2026
माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती Nirmala Sitharaman जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।
Category
Address
Varanasi
221010