Kishore Roti Bank

Kishore Roti Bank

Share

किशोर जी का है सपना कोई भी भूखा सोए ना अपना ❤️

नर सेवा नारायण सेवा 🙏

9336087794

7985858118

15/08/2026

गुरु जी का है सपना कोई भी भूखा सोए ना अपना❤️
हर हर महादेव🙏🏻🙏🏻 🙏🏻🙏🏻
7985858118
93360 87794

15/08/2026

आप सभी को 80वां स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ🇮🇳

तिरंगे की शान सदैव सर्वोपरि रहे

जय हिन्द🇮🇳

Photos from Kishore Roti Bank's post 12/08/2026

मेहनत का फल मीठा होता है🍯

हमारे NGO परिवार के लिए बहुत गर्व का दिन है।
हमारे इंटर्नशिप प्रोग्राम में शामिल सभी बच्चों ने अपना सफर पूरी लगन और मेहनत के साथ पूरा किया।

शुरुआत में थोड़ी झिझक थी, सीखने का डर था... लेकिन देखते ही देखते आप सभी ने हर काम को अपना बना लिया।
समय की पाबंदी, टीमवर्क, और कुछ नया सीखने की भूख - इन सबने आपको वाकई खास बना दिया।

जब हमने आप सभी को सम्मानित किया, तो आपकी आंखों में जो चमक और चेहरे पर जो आत्मविश्वास था, वही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है।
ये सम्मान आपके परिश्रम, आपकी सीख और आपके उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है।

हमारी टीम की तरफ से आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार ❤️
जहां भी जाओ, नाम रोशन करो। हमारा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है।

धन्यवाद बच्चों🥰
आपने हमें भी बहुत कुछ सिखाया।

बाबा विश्वनाथ आप सभी पर कृपा बनाए रखें 🙏
हर हर महादेव

जय काशी विश्वनाथ 🔱

11/08/2026

यादें कभी मरती नहीं, वो सेवा बनकर जीवित रहती हैं🌟

स्वर्गीय सुदर्शन बाली जी की पुण्यतिथि पर आज उनकी नातिन डॉक्टर दिव्या करसनजी ने श्रद्धा के साथ प्रभुजनों के लिए प्रसाद बनवाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की🙏🏻

आपका ये अन्नदान उनके नाम को अमर करता है🌟

प्रार्थना है कि बाबा काशी विश्वनाथ दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करें और आपके परिवार पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें🌺

ॐ शांति🙏🏻🙏🏻🙏🏻

11/08/2026

एक थाली अन्न, अनेक चेहरे पर मुस्कान🍚❤️

आज हमारे एनजीओ "किशोर रोटी बैंक" के लिए एक बहुत ही खास सहयोग मिला

श्री अमित जैन जी, Owner - Veer Overseas Limited ने जरूरतमंदों के लिए प्रसाद बनवाने हेतु 90 KG चावल भेंट किया❤️

भूख मिटाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता
आपके इस सहयोग से आने वाले दिनों में कई लोगों को प्रसाद मिल पाएगा 🥰

आपका ये कदम सिर्फ दान नहीं है, ये मानवता की मिसाल है
आपके सहयोग और संवेदनशीलता के लिए हमारी पूरी टीम और वो सभी लोग जिन तक ये प्रसाद पहुंचेगा, दिल से धन्यवाद करते हैं🌟

बाबा विश्वनाथ और माँ अन्नपूर्णा आप पर और आपके परिवार पर सदा कृपा बनाए रखें 🙏
आप जैसे लोग ही समाज को बेहतर बनाते हैं🥰

हर हर महादेव🙌🏻

जय काशी विश्वनाथ🌟

Want your organization to be the top-listed Non Profit Organization in Varanasi?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Telephone

Website

Address


Varanasi
221005