Balodyan

Balodyan

Share

Balodyan founded by Vidya Nahar in Buffalo Grove offers group and private instruction for learning spoken and written Hindi and Marathi.

Balodyan's mission is to promote usage of Indian languages by promoting instruction in Indian languages. Balodyan, founded by Vidya Nahar in 1998 in Buffalo Grove, IL, offers classes for learning spoken and written Hindi and Marathi in playful ways. Hindi is India's national language and Marathi is a prominent regional language. Hindi and Marathi belong to the family of Sanskrit-based languages.

Mariya Imran Shaikh # VHVBP2026 08/19/2026

Mariya Imran Shaikh # VHVBP2026 contestant of Vishwa Hindi Video Bhashan Pratiyogita 2026 from S.B....

07/04/2026

Today, as America celebrates 250 years of independence, I find myself reflecting with a heart full of .

When I immigrated to this beautiful country in 1993, I arrived carrying dreams, hopes, and a desire to contribute in whatever way I could. Over the past 33 years, America has given me countless opportunities—not only to build a life and raise a family, but also to pursue my passion for sharing yoga, healthy living, Hindi language, and Indian culture with people of all ages and backgrounds.

I am deeply thankful for the freedom to learn, teach, serve, and grow; for the friendships that have become family; and for the welcoming communities that have embraced me throughout this incredible journey.

One of the greatest blessings has been the opportunity to give back through community service, wellness programs, cultural initiatives, and volunteer work. Every class I teach, every smile I witness, and every life I am fortunate enough to touch is my humble way of expressing gratitude to this nation that has given me so much.

As we celebrate this historic milestone, may America continue to be a land where people from every corner of the world can dream boldly, work diligently, cherish their heritage, and contribute to the greater good while celebrating the diversity that makes this nation so strong.

Happy 250th Birthday, America! Thank you for opening your doors to me and to millions of others. May we continue to build a future rooted in liberty, compassion, unity, and opportunity for generations to come.

With gratitude,
❤️🇺🇸🙏

03/21/2026

Entries are invited

नमस्ते | ग्यारहवीं विश्व हिंदी वीडियो भाषण प्रतियोगिता की घोषणा करते हुए बालोद्यान को अतीव हर्ष हो रहा है| बोल-चाल में हिंदी के उपयोग को बढ़ाना, यह बालोद्यान-आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य है | इस प्रतियोगिता के लिए प्रवेशिकाएँ १० अगस्त, २०२६ तक आमंत्रित हैं |

यदि आप इस प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार प्रायोजित करना चाहते हैं, तो कृपया संपर्क करें - [email protected] अथवा १-८४७-५३७-४७१० (लैंडलाइन).

इस प्रतियोगिता की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए आप के सहकार्य का अनुरोध है | आप के सुझावों का स्वागत है |

फेसबुक या ट्वीटर पर इस की जानकारी देने / खोजने के लिए का प्रयोग करें | हमें पसंद करें - http://www.facebook.com/बालोद्यान आयोजित विश्व हिंदी वीडियो भाषण प्रतियोगिता

भाषण प्रतियोगिता के नियम यहाँ देखें: https://sites.google.com/balodyan.com/balodyan/vishva-hindi-video-bhaashan-pratiyogitaa/VHVBP-2026

१) यह प्रतियोगिता तीन आयु-समूहों में होगी : ७-१० वर्षों का आयु-वर्ग (वाचा) , आ) ११-१४ वर्षों का आयु-वर्ग (वाणी), इ) १५-१८ वर्षों का आयु-वर्ग (विचार)

२) प्रतियोगिता का विषय - मेरा प्रिय त्यौहार

३) हर वर्ग में - प्रथम पुरस्कार - $१०० (रू.९,०००), द्वितीय पुरस्कार - $७५ (रू.७,०००), तृतीय पुरस्कार - $५० (रू.४,५००), और एक दर्शक-प्रिय पुरस्कार - $२५ (रू.२,२५०) | नए प्रतियोगियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रतियोगिता के भूतपूर्व प्रथम पुरस्कार विजेताओं का विचार केवल दर्शक-प्रिय पुरस्कार के लिए ही किया जाएगा |

४) इस प्रतियोगिता में सहभागी होने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है |

५) यह प्रतियोगिता विश्व में सभी देशों के नागरिकों के लिए खुली है |

६) हर प्रतियोगी से केवल एक ही प्रवेशिका स्वीकार की जाएगी |

७) भाषण की अवधि - अधिकतम तीन मिनट | इस से लंबे भाषण को अयोग्य ठहराया जा सकता है | आयोजकों का निर्णय इस विषय में अंतिम होगा |

८) यदि किसी आयु- समूह में पांच या पांच से कम प्रवेशिकाएँ आती हैं, तो उन प्रवेशिकाओं को अन्य उचित आयु-समूह में सम्मिलित करने का, या तीन से कम पुरस्कार देने का अधिकार आयोजकों के पास होगा | आयोजकों का निर्णय इस विषय में अंतिम होगा |

९) केवल हिंदी भाषा के भाषण ही इस प्रतियोगिता में स्वीकार्य हैं | अन्य भाषी शब्द, जिन का उपयोग हिंदी में सामान्यतः किया जाता है, उन का उपयोग स्वीकार्य है |

१०) द्वेषप्रवर्तक, हिंसाप्रेरक, अभद्र, अपमानजनक, विषय से असंबंधित भाषण इस प्रतियोगिता के लिए अयोग्य / अस्वीकार्य होंगे | आयोजकों का निर्णय इस विषय में अंतिम होगा |

११) भाषण केवल एक ही व्यक्ति को देना है, यह दो व्यक्तियों के बीच के वार्तालाप का रूप नहीं ले सकता है |

१२) प्रतियोगियों को उनकी जन्म तिथि (जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल के रिकार्ड) का एक नोटरी प्रमाण प्रस्तुत करने के लिए यादृच्छिकता से (रैंडमली) कहा जा सकता है |

१३) सभी प्रतियोगी अपने भाषण को वीडियो के रूप में रिकार्ड कर कर यूट्यूब पर अपलोड करेंगे | आप के जीमेल खाते के माध्यम से इसे यूट्यूब पर अनायास एवम् विनाशुल्क चढ़ा सकते हैं |

१४) यूट्यूब पर अपने वीडियो का शीर्षक इस प्रकार से रखें : VHVBP2026 - प्रतियोगी का पूरा नाम

१५) अपने भाषण को आप घर, विद्यालय, खेल का मैदान, उद्यान, आदि किन्हीं भी जगहों पर रिकार्ड कर कर फिर उन्हें एक वीडियो में जोड़ सकते हैं |अपने भाषण में आप चित्रों जैसी किसी भी सामग्री का उपयोग कर सकते हैं |

१६) अपने भाषण को रिकार्ड कर कर यूट्यूब पर चढ़ाने के बाद आप उस की श्रृंखला (लिंक) को "सार्वजनिक" या "अप्रत्याशित" रूप में हमें इस प्रवेशिका द्वारा भेजें (गूगल क्रोम में इसे खोलें |) : https://forms.gle/hqeDPf2cFQHFtaRU9

१७) इस प्रतियोगिता में आप के भाषण के वीडियो प्रस्तुत करने की क्रिया से आप इस वीडियो के सभी अधिकार बालोद्यान को हस्तांतरित कर रहे हैं |

१८) सभी वैध प्रयोजनों (जैसे कि, शिक्षा, संवर्धन, भरती, अर्थार्जन, आदि) के लिए इस वीडियो का उपयोग करने का अधिकार बालोद्यान का होगा |

१९) सभी प्रवेशिकाएँ दर्शकों के मतदान के लिए खुली रहेगी |

२०) हर समूह में तीन/चार निर्णायक भाषा, भाषण शैली, भाषण के बिंदु, स्मरणशक्ति, भाषण का अनोखापन, भाषण का प्रभाव, आदि के आधार पर पुरस्कार घोषित करेंगे, और उन का निर्णय अंतिम रहेगा | जिस भाषण को सब से अधिक दर्शकों के प्रिय-संकेत (लाईक) मिलेंगे, उसे "दर्शक-प्रिय" पुरस्कार मिलेगा |

२१) हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में १४ सितंबर, २०२६ को विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे | विश्व हिंदी दिवस १० जनवरी, २०२७ तक ये पुरस्कार वितरित किए जायेंगे | भारतवासी पुरस्कार विजेता को पुरस्कार रुपैयों में और अन्य देशों में पुरस्कार डॉलर में बैंक हस्तांतरण द्वारा दिया जाएगा | इस के लिए विजेताओं को अपने बैंक की जानकारी हमें देनी होगी |

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें - [email protected] अथवा १-८४७-५३७-४७१० (लैंडलाइन).

भाषण के लिए मार्गदर्शिका :

१) क्या हमें त्यौहार मनाने चाहिए? त्यौहारों का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है?

२) आप को कौन सा त्यौहार सर्वाधिक प्रिय है? क्यों?

३ ) इस त्यौहार के पीछे कौन सी कथा है?

४) आप और आप के परिवार जन इस त्यौहार को कैसे मनाते हैं?

५) क्या आप की कोई विशेष स्मृति इस त्यौहार से जुड़ी हुई है?

६) प्रतियोगिता के विषय से सुसंगत, आप के विचार के अनुरूप जो आप को ठीक लगे, उस संबंध में आप बोल सकते हैं |

७) आप के इस भाषण - वीडियो बनाने में आप की मदद करने के लिए आप किसे धन्यवाद देंगे ?

Photos from बालोद्यान आयोजित विश्व हिंदी वीडियो भाषण प्रतियोगिता's post 01/11/2026

बालोद्यान को यह घोषित करने में अतीव हर्ष हो रहा है, कि विश्व हिंदी दिवस १० जनवरी २०२६ के उपलक्ष्य में बालोद्यान आयोजित विश्व हिंदी वीडियो भाषण प्रतियोगिता - २०२५ (वर्ष १०) - के पुरस्कार पत्र एवं पुरस्कार राशि सभी विजेताओं को वितरित कर दिए गए हैं | सभी विजेताओं का, उन के अभिभावकों का, एवं मार्गदर्शकों का आत्मिक अभिनंदन | सभी निर्णायकों का एवं प्रायोजकों का हार्दिक आभार | विश्व हिंदी दिवस की सभी को हार्दिक शुभ कामनाएँ | 🙏इस वर्ष की प्रतियोगिता का संज्ञान अप्रैल में यहाँ से प्राप्त करें: https://sites.google.com/balodyan.com/balodyan/vishva-hindi-video-bhaashan-pratiyogitaa

12/31/2025

Wishing you all a very happy and healthy #2026

Balodyan - VHVBP 2025 Entries 09/14/2025

Balodyan - VHVBP 2025 Entries विश्व हिंदी वीडियो भाषण प्रतियोगिता २०२५ (वर्ष १०) - प्रवेशिकाएँ की सभी प्रवेशिकाएँ अब दर्शक-मत के लिए खुली हैं...

Balodyan - VHVBP 2025 08/23/2025

Balodyan - VHVBP 2025 विश्व हिंदी वीडियो भाषण प्रतियोगिता - २०२५ (वर्ष १०) विश्व की सब से पहली विश्व हिंदी वीडियो भाषण प्रतियोगिता आयोजक ....

04/04/2025

नमस्ते | दसवीं विश्व हिंदी वीडियो भाषण प्रतियोगिता की घोषणा करते हुए बालोद्यान को अतीव हर्ष हो रहा है| बोल-चाल में हिंदी के उपयोग को बढ़ाना, यह बालोद्यान-आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य है | इस प्रतियोगिता के लिए प्रवेशिकाएँ १० अगस्त, २०२५ तक आमंत्रित हैं |

यदि आप इस प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार प्रायोजित करना चाहते हैं, तो कृपया संपर्क करें - [email protected] अथवा १-८४७-५३७-४७१० (लैंडलाइन).

आभार - श्रीमती प्रज्ञा पुराणिक (वाचा वर्ग तृतीय पुरस्कार प्रायोजक) एवं श्रीमती विनिता हुल्यालकर (वाणी वर्ग तृतीय पुरस्कार प्रायोजक)

इस प्रतियोगिता की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए आप के सहकार्य का अनुरोध है | आप के सुझावों का स्वागत है |

फेसबुक या ट्वीटर पर इस की जानकारी देने / खोजने के लिए का प्रयोग करें | हमें पसंद करें - https://www.facebook.com/vishvahindivideobhaashanpratiyogitaa/

बालोद्यान की दसवीं विश्व हिंदी वीडियो भाषण प्रतियोगिता के नियम, एवं प्रवेशिका प्रेषित करने के लिए देखें: https://sites.google.com/balodyan.com/balodyan/vishva-hindi-video-bhaashan-pratiyogitaa/VHVBP-2025

१) यह प्रतियोगिता तीन आयु-समूहों में होगी : ७-१० वर्षों का आयु-वर्ग (वाचा) , आ) ११-१४ वर्षों का आयु-वर्ग (वाणी), इ) १५-१८ वर्षों का आयु-वर्ग (विचार)

२) प्रतियोगिता का विषय - मेरी यादगार यात्रा

३) हर वर्ग में - प्रथम पुरस्कार - $१०० (रू.८,५००), द्वितीय पुरस्कार - $७५ (रू.६,५००), तृतीय पुरस्कार - $५० (रू.४,५००), और एक दर्शक-प्रिय पुरस्कार - $२५ (रू.२,१००) | नए प्रतियोगियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रतियोगिता के भूतपूर्व प्रथम पुरस्कार विजेताओं का विचार केवल दर्शक-प्रिय पुरस्कार के लिए ही किया जाएगा |

४) इस प्रतियोगिता में सहभागी होने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है |

५) यह प्रतियोगिता विश्व में सभी देशों के नागरिकों के लिए खुली है |

६) हर प्रतियोगी से केवल एक ही प्रवेशिका स्वीकार की जाएगी |

७) भाषण की अवधि - अधिकतम तीन मिनट | इस से लंबे भाषण को अयोग्य ठहराया जा सकता है | आयोजकों का निर्णय इस विषय में अंतिम होगा |

८) यदि किसी आयु- समूह में पांच या पांच से कम प्रवेशिकाएँ आती हैं, तो उन प्रवेशिकाओं को अन्य उचित आयु-समूह में सम्मिलित करने का, या तीन से कम पुरस्कार देने का अधिकार आयोजकों के पास होगा | आयोजकों का निर्णय इस विषय में अंतिम होगा |

९) केवल हिंदी भाषा के भाषण ही इस प्रतियोगिता में स्वीकार्य हैं | अन्य भाषी शब्द, जिन का उपयोग हिंदी में सामान्यतः किया जाता है, उन का उपयोग स्वीकार्य है |

१०) द्वेषप्रवर्तक, हिंसाप्रेरक, अभद्र, अपमानजनक, विषय से असंबंधित भाषण इस प्रतियोगिता के लिए अयोग्य / अस्वीकार्य होंगे | आयोजकों का निर्णय इस विषय में अंतिम होगा |

११) भाषण केवल एक ही व्यक्ति को देना है, यह दो व्यक्तियों के बीच के वार्तालाप का रूप नहीं ले सकता है |

१२) प्रतियोगियों को उनकी जन्म तिथि (जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल के रिकार्ड) का एक नोटरी प्रमाण प्रस्तुत करने के लिए यादृच्छिकता से (रैंडमली) कहा जा सकता है |

१३) सभी प्रतियोगी अपने भाषण को वीडियो के रूप में रिकार्ड कर कर यूट्यूब पर अपलोड करेंगे | आप के जीमेल खाते के माध्यम से इसे यूट्यूब पर अनायास एवम् विनाशुल्क चढ़ा सकते हैं |

१४) यूट्यूब पर अपने वीडियो का शीर्षक इस प्रकार से रखें : VHVBP2025 - प्रतियोगी का पूरा नाम

१५) अपने भाषण को आप घर, विद्यालय, खेल का मैदान, उद्यान, आदि किन्हीं भी जगहों पर रिकार्ड कर कर फिर उन्हें एक वीडियो में जोड़ सकते हैं |अपने भाषण में आप चित्रों जैसी किसी भी सामग्री का उपयोग कर सकते हैं |

१६) अपने भाषण को रिकार्ड कर कर यूट्यूब पर चढ़ाने के बाद आप उस की श्रृंखला (लिंक) को "सार्वजनिक" या "अप्रत्याशित" रूप में हमें इस प्रवेशिका द्वारा भेजें (गूगल क्रोम में इसे खोलें |) : https://forms.gle/3KM53pNLQHKyhk897

१७) इस प्रतियोगिता में आप के भाषण के वीडियो प्रस्तुत करने की क्रिया से आप इस वीडियो के सभी अधिकार बालोद्यान को हस्तांतरित कर रहे हैं |

१८) सभी वैध प्रयोजनों (जैसे कि, शिक्षा, संवर्धन, भरती, अर्थार्जन, आदि) के लिए इस वीडियो का उपयोग करने का अधिकार बालोद्यान का होगा |

१९) सभी प्रवेशिकाएँ दर्शकों के मतदान के लिए खुली रहेगी |

२०) हर समूह में तीन/चार निर्णायक भाषा, भाषण शैली, भाषण के बिंदु, स्मरणशक्ति, भाषण का अनोखापन, भाषण का प्रभाव, आदि के आधार पर पुरस्कार घोषित करेंगे, और उन का निर्णय अंतिम रहेगा | जिस भाषण को सब से अधिक दर्शकों के प्रिय-संकेत (लाईक) मिलेंगे, उसे "दर्शक-प्रिय" पुरस्कार मिलेगा |

२१) हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में १४ सितंबर, २०२५ को विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे | विश्व हिंदी दिवस १० जनवरी, २०२६क तक ये पुरस्कार वितरित किए जायेंगे | भारतवासी पुरस्कार विजेता को पुरस्कार रुपैयों में और अन्य देशों में पुरस्कार डॉलर में बैंक हस्तांतरण द्वारा दिया जाएगा | इस के लिए विजेताओं को अपने बैंक की जानकारी हमें देनी होगी |

भाषण के लिए मार्गदर्शिका :

१) आप की सब से यादगार यात्रा कौन सी है ?

२) आप ने यह यात्रा कब, किस के साथ, कैसे की थी ?

३) यह यात्रा आप के लिए यादगार क्यों है ?

४) प्रतियोगिता के विषय से सुसंगत, आप के विचार के अनुरूप जो आप को ठीक लगे, उस संबंध में आप बोल सकते हैं |

५) आप के इस भाषण - वीडियो बनाने में आप की मदद करने के लिए आप किसे धन्यवाद देंगे ?

Want your school to be the top-listed School/college in Buffalo Grove?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Address

1165 Alden Lane
Buffalo Grove, IL
60089

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Balodyan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Subscribe

We will notify you when anything happens in Buffalo Grove.